Category Archives: नवगछिया

Noimg

पहली ही बारिश में चरमराई बिजली व्यवस्था, मेंटेनेंस के दावों की खुली पोल || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया : साल की पहली ही बारिश ने नवगछिया में बिजली विभाग के मेंटेनेंस के दावों की पोल खोल कर रख दी है। शुक्रवार को हुई बारिश के बाद शहर सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह प्रभावित हो गई, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, बारिश के बाद नवगछिया मुख्य बाजार, रंगरा फीडर क्षेत्र समेत कई गांवों में बिजली आपूर्ति बार-बार बाधित होती रही। कई स्थानों पर लगातार छह-छह घंटे तक बिजली गुल रही। शनिवार को भी हालात में कोई खास सुधार नहीं दिखा और कई इलाकों में फिर से लंबे समय तक बिजली आपूर्ति ठप रही। रंगरा फीडर क्षेत्र में शनिवार दोपहर करीब दो बजे से ही बिजली आपूर्ति […]

Noimg

ब्रेक फेल होने से 18 चक्का हाइवा पेड़ से टकराई, टला बड़ा हादसा || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया अनुमंडल के रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रंगरा ओपी के समीप एनएच-31 पर शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। ब्रेक फेल होने के कारण तेज रफ्तार से जा रही 18 चक्का हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक वृक्ष से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हाइवा का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन काफी तेज गति में था और अचानक ब्रेक फेल हो जाने के कारण चालक का नियंत्रण वाहन पर से हट गया। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए वाहन को सड़क से हटाकर किनारे की ओर मोड़ दिया, जिससे संभावित बड़ी दुर्घटना टल गई। यदि वाहन सड़क पर ही अनियंत्रित रहता […]

Noimg

एनएसएस शिविर के तीसरे दिन हरनाथचक में योग कार्यक्रम आयोजित || GS NEWS

Chanchal Jha0

ग्रामीणों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए किया गया प्रेरित नवगछिया । मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा संचालित साप्ताहिक शिविर के तीसरे दिन गोद लिए गए गांव हरनाथचक में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों एवं स्वयंसेवकों को योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकाल योगाभ्यास से हुई, जिसमें प्राणायाम, सूर्य नमस्कार एवं विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षकों ने योग के शारीरिक एवं मानसिक लाभों की विस्तृत जानकारी देते हुए नियमित अभ्यास के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर एनएसएस स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और ग्रामीणों को भी योग के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों […]

Noimg

बिहार वाहिनी स्वयंसेवक संघ में संगठनात्मक चुनाव की नामांकन प्रक्रिया पूरी || GS NEWS

Chanchal Jha0

अध्यक्ष पद पर 7 उम्मीदवार, सचिव पद पर होगा मुकाबला, कई पदों पर निर्विरोध चयन नवगछिया । बिहार वाहिनी स्वयंसेवक संघ के संगठनात्मक चुनाव को लेकर शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी कर ली गई। नामांकन के बाद कई पदों पर तस्वीर साफ हो गई है, जबकि कुछ पदों पर चुनाव होना तय हो गया है। जानकारी के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए कुल सात उम्मीदवारों ने नामांकन किया है, जिससे इस पद पर कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। वहीं उपाध्यक्ष पद पर दो उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं। सचिव पद के लिए दो प्रत्याशी मैदान में हैं, जिन्हें ‘कप-प्लेट’ और ‘चारपाई’ चुनाव चिह्न आवंटित किया गया है। इस पद पर मतदान कराया जाएगा। इसके अलावा उप सचिव पद निर्विरोध रहा, […]

Noimg

हिन्दी नववर्ष पर नवगछिया में निकली भव्य तिरंगा यात्रा || GS NEWS

Chanchal Jha0

स्वामी आगमानंद महाराज के नेतृत्व में सैकड़ों वाहनों का काफिला, कई जगहों पर हुआ स्वागत नवगछिया। हिन्दी नववर्ष के अवसर पर गुरुवार को श्री शिवशक्ति योगपीठ से स्वामी आगमानंद महाराज के नेतृत्व में विशाल तिरंगे के साथ भव्य नववर्ष यात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरे क्षेत्र में उत्सव और भक्ति का माहौल देखने को मिला। यह यात्रा आश्रम से निकलकर पुष्प वर्षा के बीच एनएच 31 होते हुए नवगछिया जीरो माइल, फूड प्लाजा फैमिली रेस्टोरेंट, तेतरी चौक, स्टेट हाईवे मार्ग से यमुनिया, तुलसीपुर, ध्रुवगंज, खरीक बाजार होते हुए खरीक चौक के समीप आनंद वेयर हाउस पहुंचकर संपन्न हुई, जहां विश्राम के बाद आशीर्वचन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विधान पार्षद डॉ. संजीव कुमार सिंह सहित कई प्रमुख लोग […]

Noimg

नवगछिया नगर परिषद का 126 करोड़ का बजट पारित || GS NEWS

Chanchal Jha0

आधारभूत ढांचा सुदृढ़ करने से लेकर स्मार्ट सुविधाओं तक का रोडमैप तैयार नवगछिया। नवगछिया नगर परिषद क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय में आयोजित बैठक में पेश किया गया। बैठक की अध्यक्षता मुख्य पार्षद प्रीति कुमारी ने की और बजट का औपचारिक प्रस्तुतीकरण भी उनके द्वारा ही किया गया। विस्तृत चर्चा के बाद बजट को सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। प्रस्तुत बजट के अनुसार नगर परिषद के पास 33 करोड़ 82 लाख रुपये की प्रारंभिक शेष राशि है। आगामी वित्तीय वर्ष में 92 करोड़ 16 लाख रुपये की आय का अनुमान लगाया गया है। इस प्रकार कुल अनुमानित प्राप्ति 125 करोड़ 99 लाख रुपये निर्धारित की गई है। वहीं […]

Noimg

नवगछिया रेलवे फ्लाईओवर बना हादसों का हॉटस्पॉट, बालू-मिट्टी से बढ़ा खतरा|| GS NEWS

Chanchal Jha0

हर दिन फिसलन भरी सड़क पर हो रहे हादसे, प्रशासनिक लापरवाही पर उठे सवाल नवगछिया। नवगछिया रेलवे फ्लाईओवर इन दिनों जानलेवा बनता जा रहा है। मकनपुर एनएच 31 से नवगछिया और नवगछिया से मकनपुर को जोड़ने वाला यह अत्यंत व्यस्त मार्ग भारी वाहनों, खासकर बालू और मिट्टी लदे ट्रेलरों की लगातार आवाजाही के कारण खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है। ट्रेलरों से गिरने वाली बालू और मिट्टी फ्लाईओवर पर परत की तरह जम गई है, जिससे सड़क पर फिसलन बढ़ गई है और आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि इस मार्ग पर चलना जोखिम भरा हो गया है। दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ […]

Noimg

“रामजी की कृपा से ही मिलती है राम कथा” : स्वामी विनोदानंद सरस्वती || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया घाट ठाकुरबाड़ी में 51वां रामचरितमानस नवाह पारायण, दूसरे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ नवगछिया । नवगछिया घाट ठाकुरबाड़ी में चल रहे 51वें श्री रामचरितमानस नवाह पारायण एवं श्री राम कथा के अमृत वर्षा के दूसरे दिन प्रयागराज से पधारे स्वामी विनोदानंद सरस्वती महाराज ने अपने प्रवचन से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। अपने प्रवचन में उन्होंने कहा कि जिस पर भगवान श्रीराम की कृपा होती है, उसे ही राम कथा सुनने का सौभाग्य प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि जो हमारे पाप और दोषों का हरण करे, वही “हरि” है। जीवन में संयम और भक्ति का महत्व बताते हुए उन्होंने कहा कि “भोजन हिसाब से करें और भजन खूब करें, भगवान का भजन ही मानव जीवन का कल्याण करता […]