Category Archives: नवगछिया

Noimg

बिहार राज्य गोल्ड कप बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता की तैयारी तेज, चयन समिति गठित व निर्णायकों की नियुक्ति || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर : बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में तथा नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ के द्वारा 27 से 29 मार्च तक बिहपुर स्थित रेलवे स्पोर्ट्स ग्राउंड में आयोजित होने वाली चौथी बिहार राज्य गोल्ड कप बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता (पुरुष एवं महिला) को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए आयोजन अध्यक्ष उत्तम कुमार, संरक्षक चंदन भारद्वाज, उपाध्यक्ष अमन आनंद, कोषाध्यक्ष कुणाल कुमार उर्फ भानू झा, जिला अध्यक्ष मनोज कुमार लाल, सचिव ज्ञानदेव कुमार एवं आयोजन सचिव अभिनाश कुमार शर्मा के नेतृत्व में व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। सचिव गौरी शंकर ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता के मैचों के सफल संचालन के लिए 11 राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर के तकनीकी पदाधिकारियों […]

Noimg

रामनवमी को लेकर नवगछिया पुलिस सतर्क, एसपी ने समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन केंद्र स्थित सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवगछिया, सभी पुलिस उपाधीक्षक, अंचल निरीक्षक, थानाध्यक्ष एवं विभिन्न शाखाओं के प्रभारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान जिले की विधि-व्यवस्था की गहन समीक्षा की गई तथा आगामी रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। पुलिस अधीक्षक ने संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने एवं निरंतर निगरानी रखने का निर्देश दिया। साथ ही लंबित गंभीर कांडों की समीक्षा कर उनके शीघ्र निष्पादन पर जोर दिया गया। लंबित वारंट, इस्तिहार एवं कुर्की के मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने के निर्देश भी दिए गए। अवैध शराब एवं […]

Noimg

विश्व कविता दिवस पर मदन अहल्या महिला महाविद्यालय में संगोष्ठी व कवि सम्मेलन का आयोजन || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया:विश्व कविता दिवस के अवसर पर दिनांक 21 मार्च 2026 को मदन अहल्या महिला महाविद्यालय, नवगछिया के तत्वावधान में ‘जनमुक्ति और कविता’ विषय पर संगोष्ठी एवं कवि सम्मेलन का आयोजन हाइब्रिड (ऑनलाइन/ऑफलाइन) माध्यम से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. चंद्रभानु प्रसाद सिंह ने की। संचालन महाविद्यालय के सह-प्राचार्य डॉ. अमरेंद्र कुमार सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन आयोजन सचिव डॉ. धर्मेन्द्र दास ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत स्नातक छात्रा राजकन्या द्वारा प्रस्तुत मैथिली स्वागत गीत से हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अवधेश रजक ने कहा कि कविता और जनमुक्ति का गहरा संबंध है तथा दोनों को अलग-अलग नहीं देखा जा सकता। मुख्य वक्ता जनवादी कवि राजेश जोशी ने कहा:“इतिहास गवाह है कि जब भी […]

Noimg

“किसानों को तुरंत मिले मुआवजा, प्रशासन करे शीघ्र सर्वेक्षण” – मुकेश राणा || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया:शुक्रवार को आए तेज आंधी-तूफान ने नवगछिया क्षेत्र के किसानों को गहरा नुकसान पहुंचाया है। इस प्राकृतिक आपदा के कारण मक्का एवं गेहूं की फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं, जिससे किसानों में भारी मायूसी देखी जा रही है। कई किसानों की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं और उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा जिला महामंत्री मुकेश राणा ने कहा कि“शुक्रवार को आए आंधी-तूफान ने क्षेत्र के किसानों की कमर तोड़ दी है। मक्का और गेहूं की फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी हैं। किसानों ने पूरे साल मेहनत कर अपनी फसल तैयार की थी, लेकिन एक ही दिन की आपदा ने उनकी सारी मेहनत पर पानी फेर दिया। यह स्थिति बेहद चिंताजनक […]

Noimg

नवगछिया स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी राहत, प्लेटफॉर्म संख्या एक पर दो नए शेड का निर्माण शुरू || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर यात्रियों की सुविधा के लिए दो नए शेड के निर्माण कार्य की शुरुआत कर दी गई है। बारिश के मौसम से पहले इन शेडों को स्थापित करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है, जिससे रेल यात्रियों में खुशी देखी जा रही है। बताया जा रहा है कि प्लेटफॉर्म पर और भी शेड लगाए जाने की योजना है, ताकि यात्रियों को धूप और बारिश से बेहतर सुरक्षा मिल सके। वर्तमान में निर्माण कार्य तीव्र गति से जारी है और इसे जल्द पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा नवगछिया क्षेत्र में एक नई रेल लाइन के सर्वेक्षण का कार्य भी चल रहा है। सर्वेक्षण पूरा होने के बाद क्षेत्र […]

Noimg

घंटों बिजली गुल रहने से जनजीवन प्रभावित, लोगों की बढ़ी परेशानी || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया :लगातार हो रही बारिश और तेज हवा के कारण प्रखंड क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। कई घंटों से बिजली गुल रहने और बार-बार कटौती (आंख-मिचौली) से आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि नवगछिया सहित आसपास के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को अंधेरे में रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। विशेषकर रात के समय बिजली नहीं रहने से दिक्कतें और अधिक बढ़ जाती हैं। बिजली की अनियमित आपूर्ति का असर घरेलू कामकाज के साथ-साथ छोटे व्यवसायों पर भी पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि बार-बार बिजली कटने से दैनिक जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल करने और समस्या […]

Noimg

बेमौसम बारिश से किसानों को भारी नुकसान, फसलों पर पड़ा असर || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया के गोपालपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में हुई बेमौसम बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। अचानक हुई इस बारिश से मक्का, गेहूं, दलहन और तिलहन की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है, जिससे किसान काफी चिंतित और परेशान हैं। लत्तीपाकर धरहरा के किसान चंदन कुमार सिंह ने बताया कि इस वर्ष आम और लीची की फसल से अच्छी पैदावार की उम्मीद थी। पेड़ों में अच्छे मंजर आए थे और फूल भी खिल चुके थे, लेकिन फल बनने के समय हुई बारिश ने सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। उन्होंने कहा कि प्रकृति के इस प्रकोप ने बागवानी फसलों को भी नहीं बख्शा। किसानों का कहना है कि इस बार लीची की जियो-टैगिंग भी की […]

Noimg

शहीद टोला वासंतिक दुर्गा मंदिर में तीसरे दिन भव्य संध्या आरती, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया के शहीद टोला स्थित वासंतिक दुर्गा मंदिर में इन दिनों भक्ति और आस्था का अद्भुत माहौल देखने को मिल रहा है। रविवार को पूजा-अर्चना के तीसरे दिन मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा संपन्न हुई। संध्या आरती के अवसर पर भव्य आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का आना-जाना लगा रहा। वहीं संध्या आरती के समय पूरा मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया। घंटी-घड़ियाल, शंखध्वनि और मंत्रोच्चार से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु माता दुर्गा के जयकारे लगाते हुए आरती में भाग लेकर सुख-समृद्धि की कामना करते नजर आए। मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है, जिससे श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा […]

Noimg

तेतरी जीरो माइल में आंधी-बारिश के बीच सड़क हादसा || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया के तेतरी जीरो माइल क्षेत्र में शनिवार को तेज आंधी और बारिश के दौरान एक सड़क दुर्घटना हो गई। खराब मौसम के कारण सड़क पर फिसलन और दृश्यता कम होने से यह हादसा हुआ।दुर्घटना में चतुरी कुमार (पिता- कारेलाल साह), निवासी मधुरापुर, थाना नारायणपुर घायल हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया गया । प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज हवा और बारिश के कारण वाहन का संतुलन बिगड़ गया, जिससे यह दुर्घटना हुई। घटना के बाद कुछ समय के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा। Chanchal Jha