0
(0)

भागलपुर : बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में तथा नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ के द्वारा 27 से 29 मार्च तक बिहपुर स्थित रेलवे स्पोर्ट्स ग्राउंड में आयोजित होने वाली चौथी बिहार राज्य गोल्ड कप बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता (पुरुष एवं महिला) को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

इस प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए आयोजन अध्यक्ष उत्तम कुमार, संरक्षक चंदन भारद्वाज, उपाध्यक्ष अमन आनंद, कोषाध्यक्ष कुणाल कुमार उर्फ भानू झा, जिला अध्यक्ष मनोज कुमार लाल, सचिव ज्ञानदेव कुमार एवं आयोजन सचिव अभिनाश कुमार शर्मा के नेतृत्व में व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

सचिव गौरी शंकर ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता के मैचों के सफल संचालन के लिए 11 राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर के तकनीकी पदाधिकारियों (निर्णायकों) की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके साथ ही इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर बिहार बॉल बैडमिंटन टीम के प्रशिक्षण शिविर हेतु 13 पुरुष एवं 13 महिला खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।

टीम चयन के लिए पांच सदस्यीय चयन समिति का गठन किया गया है, जिसमें रंजन कुमार गुप्ता (पटना) को अध्यक्ष, बादल कुमार (मुजफ्फरपुर) को संयोजक तथा सदस्य के रूप में विशाल कुमार (सिवान), नेहा रानी (सुपौल) एवं संतोष शर्मा (मधुबनी) को शामिल किया गया है।

प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में एकलव्य स्पोर्ट्स एकेडमी, बेगूसराय, सिवान, मधेपुरा, नवगछिया, वैशाली, भागलपुर, पटना एवं बाढ़ की टीमें भाग लेंगी। वहीं महिला वर्ग में वैशाली, बेगूसराय, एकलव्य स्पोर्ट्स एकेडमी, बाढ़, पटना, दरभंगा, भागलपुर, पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर एवं नवगछिया की टीमों को खेलने की अनुमति दी गई है।

आयोजकों ने उम्मीद जताई है कि यह प्रतियोगिता खेल प्रतिभाओं को निखारने के साथ-साथ राज्य स्तर पर खिलाड़ियों को बेहतर मंच प्रदान करेगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: