March 22, 2026
बिहार राज्य गोल्ड कप बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता की तैयारी तेज, चयन समिति गठित व निर्णायकों की नियुक्ति || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaभागलपुर : बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में तथा नवगछिया पुलिस जिला बॉल बैडमिंटन संघ के द्वारा 27 से 29 मार्च तक बिहपुर स्थित रेलवे स्पोर्ट्स ग्राउंड में आयोजित होने वाली चौथी बिहार राज्य गोल्ड कप बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता (पुरुष एवं महिला) को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए आयोजन अध्यक्ष उत्तम कुमार, संरक्षक चंदन भारद्वाज, उपाध्यक्ष अमन आनंद, कोषाध्यक्ष कुणाल कुमार उर्फ भानू झा, जिला अध्यक्ष मनोज कुमार लाल, सचिव ज्ञानदेव कुमार एवं आयोजन सचिव अभिनाश कुमार शर्मा के नेतृत्व में व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। सचिव गौरी शंकर ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता के मैचों के सफल संचालन के लिए 11 राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर के तकनीकी पदाधिकारियों […]