


नवगछिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर यात्रियों की सुविधा के लिए दो नए शेड के निर्माण कार्य की शुरुआत कर दी गई है। बारिश के मौसम से पहले इन शेडों को स्थापित करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है, जिससे रेल यात्रियों में खुशी देखी जा रही है।
बताया जा रहा है कि प्लेटफॉर्म पर और भी शेड लगाए जाने की योजना है, ताकि यात्रियों को धूप और बारिश से बेहतर सुरक्षा मिल सके। वर्तमान में निर्माण कार्य तीव्र गति से जारी है और इसे जल्द पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
इसके अलावा नवगछिया क्षेत्र में एक नई रेल लाइन के सर्वेक्षण का कार्य भी चल रहा है। सर्वेक्षण पूरा होने के बाद क्षेत्र में रेलवे से जुड़े अन्य विकास कार्यों को भी गति मिलने की संभावना है।
स्थानीय यात्रियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि आने वाले समय में स्टेशन पर और भी सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी, जिससे सफर और अधिक सुगम हो सके।













