0
(0)

नवगछिया के शहीद टोला स्थित वासंतिक दुर्गा मंदिर में इन दिनों भक्ति और आस्था का अद्भुत माहौल देखने को मिल रहा है। रविवार को पूजा-अर्चना के तीसरे दिन मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा संपन्न हुई। संध्या आरती के अवसर पर भव्य आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए।

सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का आना-जाना लगा रहा। वहीं संध्या आरती के समय पूरा मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया। घंटी-घड़ियाल, शंखध्वनि और मंत्रोच्चार से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु माता दुर्गा के जयकारे लगाते हुए आरती में भाग लेकर सुख-समृद्धि की कामना करते नजर आए।

मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है, जिससे श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। महिलाओं और युवाओं की सक्रिय भागीदारी से आयोजन और भी जीवंत हो गया है। वहीं इस सम्बंध में मंदिर कमेटी अध्यक्ष संदीप गुप्ता ने कहा कि “रविवार को पूजा का तीसरा दिन था, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। संध्या आरती को भव्य रूप देने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। हमारा प्रयास है कि हर भक्त को सुचारु रूप से पूजा-अर्चना करने का अवसर मिले।”
वहीं मंदिर के पुजारी पंडित अजीत पांडे बाबा ने कहा:
“मां दुर्गा की आराधना विधि-विधान और वैदिक मंत्रों के साथ की जा रही है। संध्या आरती के समय श्रद्धालुओं की आस्था देखते ही बनती है। जो भी भक्त सच्चे मन से माता की पूजा करता है, उसकी मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है।”

स्थानीय लोगों के अनुसार, शहीद टोला का यह दुर्गा मंदिर क्षेत्र का प्रमुख धार्मिक केंद्र है, जहां प्रत्येक वर्ष ऐसे धार्मिक आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: