March 21, 2026
शहीद टोला वासंतिक दुर्गा मंदिर में तीसरे दिन भव्य संध्या आरती, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया के शहीद टोला स्थित वासंतिक दुर्गा मंदिर में इन दिनों भक्ति और आस्था का अद्भुत माहौल देखने को मिल रहा है। रविवार को पूजा-अर्चना के तीसरे दिन मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा संपन्न हुई। संध्या आरती के अवसर पर भव्य आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का आना-जाना लगा रहा। वहीं संध्या आरती के समय पूरा मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया। घंटी-घड़ियाल, शंखध्वनि और मंत्रोच्चार से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु माता दुर्गा के जयकारे लगाते हुए आरती में भाग लेकर सुख-समृद्धि की कामना करते नजर आए। मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है, जिससे श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा […]