Category Archives: नवगछिया

Noimg

निर्वाचन सूची को लेकर भारत खेड़ा की अध्यक्षता में एसआईआर को लेकर हुई बैठक ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर : भागलपुर के समीक्षा भवन में भारत निर्वाचन आयोग के विशेष प्रेक्षक, निर्वाचन सूची भारत खेड़ा की अध्यक्षता में 2025 के विशेष गहन पुनरीक्षण पर चर्चा के लिए राजनीतिक दलों के जिला प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने जिले के सात विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के संबंध में विशेष प्रेक्षक को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहले जिले में कुल 2263 मतदान केंद्र थे, लेकिन 1200 मतदाताओं के आधार पर युक्तिकरण करने के बाद 415 नए मतदान केंद्र बनाए गए हैं। अब जिले में कुल 2678 मतदान केंद्र हो गए हैं। भागलपुर में इस समय कुल 21 लाख 58 हजार 317 मतदाता हैं, जिनमें […]

Noimg

पति के प्रताड़ना से तंग आकर दो बच्चों की मां ने दे दी जान || GS NEWS

DESK20250

पुलिस जांच में जुटी पति से विवाद के बाद किराए के घर में फंदे से लटकी मिली लाश आरोपी पति फरार नवगछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत नयाटोला वार्ड संख्या- 27, में शुक्रवार को सुबह करीब 11:30 बजे नशेड़ी पति के प्रताड़ना से तंग आकर दो बच्चों की मां ने किराए के घर में जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका नयाटोला वार्ड संख्या- 27 निवासी कैलाश मेहतर की पुत्री प्रीति देवी उम्र 27 वर्ष बताई गई। मिली जानकारी के अनुसार महिला को लटकते हुए बच्चों ने देखा तो हल्ला किया। घरवाले उसे फंदे से उतार कर गंभीर हालत में इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया लेकर गए, जहां डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत पहले ही हो […]

Noimg

राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । कहलगांव प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय रामराय बाग ख़ुटहरी में शुक्रवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर एक दिवसीय बालिका वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमे कहलगांव, किसनिचक, मौलटोला व पीरपैंती की टीम ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधान शिक्षक सर्वोत्तम कुमार शर्मा ने विधिवत पूजन करके किए। प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबला पीरपैंती, कहलगांव के बीच समान रहा। सभी प्रतिभागियों को कलम देकर सम्मानित किया गया।प्रतियोगिता के निर्णायक अंकज मंडल, अंबिका मंडल रहे। स्कोरर प्रीतम कुमार, कल्पना कुमारी रही। उद्घोषक रतन कुमार, मधु, प्रिया कुमारी रही। DESK2025

दरभंगा की घटना पर जदयू का तीखा हमला, कहा– विपक्ष की असली पहचान है नफरत और अराजकता ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : दरभंगा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की “वोट अधिकार यात्रा” के दौरान मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी माता जी को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी ने बिहार की सियासत को गर्मा दिया है। इस आपत्तिजनक वीडियो के सामने आने के बाद जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव और पार्टी प्रवक्ता रवि कुमार ने इस घटना को लोकतांत्रिक मर्यादा और भारतीय संस्कृति पर सीधा प्रहार बताया। रवि कुमार ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राजद और कांग्रेस के मंचों पर अब मर्यादा, शिष्टाचार और नैतिकता जैसी कोई चीज़ नहीं बची है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या अब यही लोकतंत्र की नई परिभाषा है कि एक […]

Noimg

भारत के हर खिलाड़ी के दिल में बसते हैं मेजर ध्यानचंद: जेम्स फाइटर ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया :राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हॉकी के जादूगर और देश के हर खिलाड़ी के प्रेरणास्त्रोत मेजर ध्यानचंद को अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी जेम्स फाइटर ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि भारत में हर वर्ष 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। जेम्स फाइटर ने कहा कि इस दिन को मनाने का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना, शारीरिक फिटनेस के प्रति जागरूकता लाना और देश के खिलाड़ियों को सम्मानित करना है। उन्होंने मेजर ध्यानचंद के ओलंपिक में दिए गए अद्वितीय प्रदर्शन को याद करते हुए कहा कि उन्होंने भारत को हॉकी में स्वर्ण पदक दिलाकर देश को गौरवान्वित किया। उनकी यही उपलब्धियां आज भी सभी खेलों […]

Noimg

भाजपा सेवा पखवाड़ा को लेकर सक्रिय, नवगछिया में चार प्रमुख कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारी ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया ।भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस (17 सितंबर) से गांधी जयंती (2 अक्टूबर) तक चलाए जाने वाले सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर संगठन सक्रिय हो गया है। पार्टी के निर्देशानुसार नवगछिया संगठन जिला में सेवा पखवाड़ा की सफलता सुनिश्चित करने के लिए चार प्रमुख कार्यकर्ताओं को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ निषाद ने बताया कि पार्टी की ओर से जिले के जिन प्रमुख कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है, उनमें जिला महामंत्री मुकेश राणा, संजय शर्मा, रूपेश रूप और आलोक सिंह शामिल हैं। ये सभी कार्यकर्ता सेवा पखवाड़ा के दौरान जिले के विभिन्न गांवों में सेवा संबंधी गतिविधियों के संचालन और निगरानी का कार्य करेंगे। […]

Noimg

देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, इस्माईलपुर मेला में मचा हड़कंप ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया के इस्माईलपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब गणेश पूजा के अवसर पर सुदन टोला में आयोजित मेले के दौरान एक युवक को हथियार के साथ घूमते हुए देखा गया। पुलिस को इसकी गुप्त सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई करते हुए युवक को धर दबोचा गया। सूचना के आधार पर इस्माईलपुर थाना की टीम ने त्वरित रूप से मेला परिसर में पहुंचकर इलाके की घेराबंदी की। ग्रामीणों के सहयोग से एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया, जिसके पास से एक लोडेड देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के ही निवासी अखिलेश कुमार, पिता बुद्धदेव मंडल के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा मौके पर […]

Noimg

प्रताड़ना से तंग दो बच्चों की मां ने ट्रेन के आगे कूदकर जान देने का प्रयास ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : बरौनी-कटिहार रेलखंड के नवगछिया रेलवे स्टेशन के समीप गुरुवार को एक 25 वर्षीय महिला ने पति और ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान होकर अपना जान देने का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार, महिला ने ट्रेन के सामने कूदने की कोशिश की, लेकिन स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों ने दौड़कर उसे बचा लिया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और महिला से पूछताछ की। महिला, गोपालपुर थाना क्षेत्र के पंचगछिया निवासी रिंकू कुमारी है, जिसने 2018 में नीतीश कुमार से प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद सब कुछ ठीक था, लेकिन कुछ समय बाद दहेज के लिए प्रताड़ना शुरू हो गई। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति और ससुराल वालों ने […]

Noimg

शहीद फौदी मंडल का शहादत दिवस आयोजित ||GS NEWS

DESK20250

बिहपुर: प्रखंड के झंडापुर बाजार स्थित शहीद फौदी मंडल स्मारक स्थल पर गुरुवार को पहली बार शहादत दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। इस आयोजन में क्षेत्र के सामाजिक, राजनीतिक और साहित्यिक प्रतिनिधियों ने भाग लेकर आजादी के इस गुमनाम नायक को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता “आजादी के गुमनाम नायक” पुस्तक के लेखक एवं राजद नेता गौतम कुमार प्रीतम ने की, जबकि संचालन रविन्द्र कुमार सिंह और विकास कुमार ने किया। गौतम कुमार प्रीतम ने कहा कि बिहपुर की धरती सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक दृष्टि से अत्यंत उर्वर रही है, लेकिन साहित्यिक अभिरुचि और राजनीतिक इच्छाशक्ति के अभाव में यह क्षेत्र इतिहास के पन्नों से ओझल हो गया। उन्होंने शोधकर्ताओं और राजनेताओं से आग्रह किया कि वे शहीद फौदी […]