March 16, 2026
कसौधन विकास समिति के बैनर तले होली सह परिवार मिलन कार्यक्रम आयोजित || GS NEWS
Chanchal Jhaनवगछिया स्थित श्री गोपाल गौशाला परिसर में कसौधन विकास समिति नवगछिया के बैनर तले होली सह परिवार मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समाज के सदस्यों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कश्यप मुनि के पूजन के साथ किया गया। इस अवसर पर भागलपुर, पूर्णिया, सहरसा, मधेपुरा, कटिहार समेत आसपास के कई जिलों से समाज के बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और पुरुष बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम में आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता और पारिवारिक मेल-जोल का सुंदर माहौल देखने को मिला। समिति के अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज के कई परिवार एक ही छत के नीचे एकत्रित होते हैं, जिससे आपसी परिचय और संबंध मजबूत होते हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे […]