Category Archives: नवगछिया

Noimg

मारपीट मामले में आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया के कदवा थाना पुलिस ने मारपीट के एक मामले में कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोला टोला निवासी फुही मंडल के रूप में हुई है। बताया गया कि वादी अरुण राय द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर कदवा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आवेदन में आरोप लगाया गया था कि आपसी विवाद को लेकर फुही मंडल ने उनके साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। मामले के दर्ज होने के बाद पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया। जांच के दौरान कांड में संलिप्त पाए जाने पर आरोपी फुही मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल […]

Noimg

चलती ट्रेन से गिरकर महिला गंभीर घायल, मायागंज रेफर || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया : कटिहार–बरौनी रेलखंड पर शनिवार को चलती ट्रेन से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना कटरिया स्टेशन और कोशी ब्लॉक हट के बीच चापर गेट के समीप की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अवध–आसाम एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 15910) से लगभग 40 वर्षीय एक महिला अचानक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना कटरिया रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर को दी। सूचना मिलते ही कटरिया स्टेशन मास्टर ने नवगछिया जीआरपी और आरपीएफ को घटना की जानकारी दी। इसके बाद जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंगरा में भर्ती कराया। […]

Noimg

बंद समपार फाटक का विजिलेंस टीम ने किया निरीक्षण, अंडरपास बनाने की मांग तेज || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया रेलवे स्टेशन के पूर्वी गेट संख्या–11 स्थित बंद समपार फाटक का रेलवे विजिलेंस टीम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विजिलेंस टीम में इंस्पेक्टर सरोज कुमार और अनिल यादव मौजूद थे। ज्ञात हो कि रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण के बाद उक्त समपार फाटक को बंद कर दिया गया है, जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को आवाजाही के लिए लंबा रास्ता तय करना पड़ता है, जिससे आमजन में नाराजगी बढ़ रही है। समपार फाटक को पुनः खोलने तथा अंडरपास सड़क के निर्माण की मांग को लेकर आजाद हिंद मोर्चा के बैनर तले 9 मार्च को अनुमंडल कार्यालय नवगछिया परिसर में जनहित में विशाल हल्ला बोल धरना–प्रदर्शन किया गया था। इस प्रदर्शन में […]

Noimg

राष्ट्रीय लोक अदालत में 523 मामलों का निष्पादन, बैंक ऋण के मामलों में 29 लाख से अधिक की वसूली || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया : व्यवहार न्यायालय नवगछिया परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न प्रकार के मामलों का आपसी सहमति से निष्पादन किया गया। इस लोक अदालत में कुल 523 मामलों का निपटारा किया गया। वहीं बैंक ऋण से जुड़े मामलों में 29,13,854 रुपये के समझौते किए गए, जबकि 2,91,385 रुपये की वसूली भी की गई। राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल संचालन के लिए न्यायालय परिसर में कुल पांच पीठों का गठन किया गया था। प्रत्येक पीठ में न्यायिक पदाधिकारी के साथ पैनल अधिवक्ता भी मौजूद थे। पीठ संख्या–1 के पीठासीन पदाधिकारी जिला अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम सुनील कुमार सिंह थे, जिनके साथ पैनल अधिवक्ता नवीन कुमार उपस्थित थे।पीठ संख्या–2 के पीठासीन पदाधिकारी जिला अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय […]

Noimg

करंट लगने से मिस्त्री की मौत, खंभे से गिरने पर सिर में लगी गंभीर चोट || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा थाना क्षेत्र में बिजली मरम्मत कार्य के दौरान करंट लगने से एक निजी बिजली मिस्त्री की दर्दनाक मौत हो गई। घटना शनिवार की शाम सहोड़ा पावर ग्रिड के समीप घटी, जहां बिजली के खंभे पर चढ़कर काम कर रहे युवक को 11 हजार वोल्ट के करंट का झटका लगा और वह नीचे गिर पड़ा। गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट लग गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के हरनाथचक वार्ड संख्या–28 निवासी 25 वर्षीय नितेश कुमार (पिता स्वर्गीय फूलो यादव) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि नितेश निजी बिजली मिस्त्री के रूप में काम करता था। प्राप्त जानकारी के अनुसार ठेकेदार द्वारा […]

Noimg

शराब मामले में दो आरोपित दोषी करार, 10 अप्रैल को सुनाई जाएगी सजा || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया व्यवहार न्यायालय के कैंप कोर्ट में एडीजे-12 सह उत्पाद कोर्ट-2 के न्यायाधीश शिव कुमार शर्मा ने शराब से जुड़े दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपितों को दोषी करार दिया है। दोनों मामलों में सजा के बिंदु पर 10 अप्रैल को फैसला सुनाया जाएगा। पहला मामला 28 फरवरी 2022 का है। एलटीएफ प्रभारी को गुप्त सूचना मिली थी कि नवगछिया के महदत्तपुर निवासी नवीन कुमार सिंह, गनौरी सिंह और सावन कुमार सिंह के घर में देसी शराब की खरीद-फरोख्त की जाती है। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान नवीन सिंह के घर से 25 लीटर देसी शराब बरामद की गई। गनौरी सिंह के घर से शराब बनाने के उपकरण तथा सावन कुमार सिंह के […]

Noimg

अहमदाबाद से घर लौट रहे कटिहार बारसोई के युवक की नवगछिया में ट्रेन से गिरकर हुई दर्दनाक मौत || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया । कटिहार-बरौनी रेलखंड के नवगछिया और खरीक रेलवे स्टेशन के बीच चकमैदा के समीप शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे रेल ट्रैक पर पड़ा एक युवक का संदेहास्पद लास नवगछिया पुलिस द्वारा बरामद किया गया। शव की पहचान कटिहार, बारसोई थाना क्षेत्र के नियमतपुर सुधानी निवासी नरेश केवट पिता स्व मुनेश्वर केवट उम्र 32 वर्ष के रूप में की गई। नवगछिया पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेज दिया। जानकारी पाकर मृतक के परीजन नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचे और शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगे। मृतक के भाई ने बताया कि मृतक नरेश केवट अहमदाबाद में रहकर मजदूरी करता था। ढाई महीने पहले घर से कमाने अहमदाबाद […]

Noimg

एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर नवगछिया अनुमंडल में बैठक, कालाबाजारी पर सख्त चेतावनी || GS NEWS

Chanchal Jha0

एसडीएम ने एजेंसी संचालकों को ‘फर्स्ट कम फर्स्ट सर्व’ नीति का पालन करने का दिया निर्देश नवगछिया अनुमंडल में एलपीजी गैस आपूर्ति में संभावित बाधा को देखते हुए शुक्रवार को अनुमंडल सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम रोहित कर्दम ने की। बैठक में एसडीपीओ ओमप्रकाश, एडीएसओ विभूति कुमार, सभी प्रखंडों के आपूर्ति पदाधिकारी, विभिन्न थाना अध्यक्ष तथा गैस एजेंसी संचालक उपस्थित थे। बैठक के दौरान एसडीएम रोहित कर्दम ने गैस आपूर्ति व्यवस्था को हर हाल में सुचारू बनाए रखने का निर्देश देते हुए कहा कि उपभोक्ताओं को समय पर एलपीजी उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी गैस एजेंसी संचालकों को ‘फर्स्ट कम फर्स्ट सर्व’ नीति का कड़ाई से पालन करने और वितरण […]

Noimg

मकंदपुर बड़ी मिडिल स्कूल में गैस आपूर्ति बंद, पीएम पोषण योजना पर संकट || GS NEWS

Chanchal Jha0

गैस नहीं मिलने से मध्याह्न भोजन बनाने में परेशानी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी से मांगा मार्गदर्शन नवगछिया । गोपालपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय मकंदपुर बड़ी में गैस सिलिंडर की आपूर्ति बंद होने से पीएम पोषण (मध्याह्न भोजन) योजना के संचालन पर संकट उत्पन्न हो गया है। इस संबंध में प्रखंड साधन सेवी ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, पीएम पोषण योजना भागलपुर को पत्र भेजकर मार्गदर्शन की मांग की है। पत्र में बताया गया है कि विद्यालय में बच्चों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए वेंडर के माध्यम से व्यावसायिक गैस सिलिंडर की आपूर्ति की जा रही थी, लेकिन फिलहाल गैस की आपूर्ति बंद कर दी गई है। इसके कारण विद्यालय में भोजन बनाने में कठिनाई हो रही है। गैस एजेंसी की ओर […]

Noimg

नवगछिया में रेलवे की जमीन पर फिर बढ़ने लगा अतिक्रमण || GS NEWS

Chanchal Jha0

जनवरी में चला था अतिक्रमण हटाओ अभियान, कुछ ही समय में फिर बसने लगी अवैध दुकानें नवगछिया। नवगछिया में रेलवे की जमीन पर एक बार फिर अतिक्रमण बढ़ने लगा है। जनवरी माह में प्रशासन और रेलवे की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर नवगछिया स्टेशन से सब्जी मंडी तक कई अवैध दुकानें और झोपड़ियां हटाई गई थीं, लेकिन कुछ ही समय बाद स्थिति फिर पहले जैसी होती नजर आ रही है। अभियान के दौरान नवगछिया के बीडीओ पंकज कुमार, आरपीएफ के मुन्ना कुमार पासी और बिहपुर थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष अविनाश कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद थे। उस समय कई लोगों के अस्थायी घर और दुकानें भी हटाई गई थीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अब फिर से रेलवे […]