March 11, 2026
पुलिस केंद्र नवगछिया में फरवरी माह की मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित || GS NEWS
Chanchal Jhaराम नवमी और ईद को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा, अधिकारियों को दिए गए आवश्यक निर्देश नवगछिया पुलिस केंद्र में बुधवार को फरवरी 2026 माह की मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता नवगछिया की पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार ने की। इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रक्षित पुलिस उपाधीक्षक, यातायात पुलिस उपाधीक्षक, नवगछिया और बिहपुर के अंचल निरीक्षक, सभी थानाध्यक्ष तथा कार्यालय के विभिन्न शाखा प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक में आगामी राम नवमी और ईद पर्व को ध्यान में रखते हुए विधि-व्यवस्था की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई और सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता […]