Category Archives: नवगछिया

Noimg

होली में प्रणाम के लिए छुआ पांव, किशोरी को कुत्ते ने काट कर किया घायल || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया : होली पर्व पर बड़ों के घर जाकर चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेने की परंपरा निभाने के दौरान एक किशोरी को कुत्ते ने काट लिया। घटना भवानीपुर वैसी की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिव्या भारती, पिता धीरेंद्र देव रजक, मूल रूप से हजरतपुर (पीरपैंती थाना क्षेत्र) की रहने वाली हैं। वर्तमान में वह भवानीपुर में रह रही हैं। होली के अवसर पर परंपरा के तहत वह बड़ों को प्रणाम करने गई थीं। इसी दौरान घर में पाले गए कुत्ते ने अचानक उन पर हमला कर दिया और काट लिया। घटना के बाद परिजनों ने उन्हें तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों द्वारा इलाज किया गया । आशंका जताई जा रही है कि होली के रंग लगे […]

Noimg

इस्माइलपुर में 5 लीटर देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया पुलिस जिले के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 5 लीटर देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 02 मार्च 2026 को मिली गुप्त सूचना के आधार पर इस्माइलपुर थाना की टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान कुल 5 लीटर देशी शराब बरामद की गई। मौके से नंदकिशोर मंडल, पिता जवाहर मंडल, निवासी छोटी परबत्ता, थाना इस्माइलपुर, जिला भागलपुर को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में इस्माइलपुर थाना कांड संख्या 40/26 दिनांक 02.03.2026 के तहत धारा 30(ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2018 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया […]

Noimg

जमीनी विवाद में मारपीट: रंगरा थाना पुलिस ने तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया पुलिस जिले के रंगरा थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 01 मार्च 2026 को वादी मृत्युंजय कुमार द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर जमीनी विवाद को लेकर ग्रामीण शशिधर सिंह एवं अन्य 7-8 व्यक्तियों के विरुद्ध गाली-गलौज एवं मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी करने का आरोप लगाया गया। इस संबंध में रंगरा थाना कांड संख्या-53/26 दिनांक-01.03.26 के तहत धारा 126(2)/115(2)/109/303(2)/351(2)(3)/3(5) बीएनएस के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई। कांड के अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड में संलिप्त […]

Noimg

बिहपुर में 264.375 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, चारपहिया वाहन जब्त || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया पुलिस जिले के बिहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 264.375 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से एक चारपहिया वाहन भी जब्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 03 मार्च 2026 को बिहपुर थाना को गुप्त सूचना मिली कि अमरपुर बहियार स्थित सचिंत शर्मा के बगीचे में भारी मात्रा में शराब की खेप उतारी जा रही है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस टीम तत्काल बताए गए स्थल पर पहुंची। पुलिस वाहन को देखते ही वहां मौजूद लोग वाहन लेकर भागने लगे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक वाहन का पीछा कर उसे पकड़ लिया। इसके बाद उक्त वाहन एवं बगीचे की तलाशी […]

Noimg

रामनगर बिंद टोली में किसान की जमकर पिटाई, सिर पर गंभीर चोट; मायागंज अस्पताल रेफर || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर बिंद टोली में मंगलवार की शाम खेत में हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मारपीट की इस घटना में एक किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल के सिर पर गहरी चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोकचा निवासी विकास यादव, पिता बासुदेव यादव, का खेत रामनगर बिंद टोली में स्थित है। बताया जाता है कि खेत में किसी बात को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। आरोप है कि विवाद के दौरान विकास यादव की जमकर पिटाई की गई, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोट लगी और […]

Noimg

नवगछिया स्टेशन रोड पर बीच सड़क मारपीट, युवक घायल; आरोपी हिरासत में || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया के स्टेशन रोड स्थित शांति कॉम्प्लेक्स के समीप बीच सड़क पर जमकर मारपीट की घटना सामने आई है। घटना में एक युवक घायल हो गया, जिसका इलाज नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है। घायल की पहचान नवगछिया के राजेंद्र कॉलोनी निवासी सन्नी कुमार पिता नरेश साह के रूप में हुई है। घायल सन्नी कुमार ने बताया कि वह बाजार से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान स्टेशन रोड में शांति कॉम्प्लेक्स के पास एक बाइक सवार युवक उसकी बाइक में बार-बार ठोकर मार रहा था। जब उसने इसका कारण पूछा, तो आरोप है कि नशे में धुत उक्त युवक बाइक से उतरकर उसकी पिटाई करने लगा। घटना बीच सड़क पर होने के कारण कुछ समय के लिए […]

Noimg

कनकी टोला साहू परबत्ता में पड़ोसियों के बीच मारपीट, एक पक्ष के चार लोग गंभीर रूप से घायल || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया पुलिस जिला के परबत्ता थाना क्षेत्र के कनकी टोला, साहू परबत्ता में बुधवार को पड़ोसियों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घटना में एक ही परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना पीड़ित परिवार के घर के दरवाजे पर हुई। बताया जाता है कि किसी बात को लेकर पड़ोसियों के साथ कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि पड़ोसियों ने मिलकर परिवार के सदस्यों की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट में अंजनी देवी, पति डोमी चौधरी, के सिर पर गंभीर चोट लगी है। उनके सिर से काफी रक्तस्राव हुआ। वहीं गुरो […]

Noimg

नवगछिया : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने हर्षोल्लास के साथ मनाई फगुआ होली ||  GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया। स्थानीय बाल भारती विद्यालय, गौशाला रोड में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ फगुआ होली का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ देशभक्ति से ओतप्रोत होली गीतों के साथ हुआ, जिसे राजीव जी ने प्रस्तुत किया। इसके पश्चात मनीष जी ने “आज बिरज में होली रे रसिया” तथा मिथिलेश जी ने “गोरिया करके श्रृंगार” गीत प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय और उत्सवी बना दिया। होली गीतों की धुन पर उपस्थित स्वयंसेवक आनंद और उत्साह में सराबोर होकर झूम उठे। कार्यक्रम के अंत में सभी स्वयंसेवकों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी सौहार्द व भाईचारे का संदेश दिया। इस अवसर पर जिला संघचालक विनोद केजरीवाल, जिला कार्यवाह वीरेंद्र जी, जिला प्रचारक […]

Noimg

होली को लेकर नवगछिया पुलिस अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था पूरी; डीजे पर रहेगा प्रतिबंध || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया : होली पर्व को लेकर नवगछिया पुलिस ने सुरक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सोमवार को आयोजित प्रेसवार्ता में नवगछिया की एसपी प्रेरणा कुमार ने जिलेवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय है, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके। एसपी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय से सभी थानों को अतिरिक्त पुलिस बल उपलब्ध कराया गया है। ज्वाइंट ऑर्डर के तहत प्रमुख स्थानों पर पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिले के सभी संवेदनशील स्थलों पर पुलिस और मजिस्ट्रेट की तैनाती रहेगी। साथ ही संबंधित बीडीओ एवं सीओ भी क्षेत्र में मौजूद रहकर निगरानी करेंगे। सभी अधिकारियों को होली के दौरान […]

Noimg

नवगछिया में बाल बैडमिंटन संघ का होली मिलन समारोह, खिलाड़ियों ने जमकर मनाया रंगोत्सव || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया पुलिस जिला बाल बैडमिंटन संघ की ओर से सोमवार को बिहपुर प्रखंड स्थित रेलवे दुर्गास्थान, बिहपुर मैदान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खिलाड़ियों ने उत्साह और उमंग के साथ रंगों का पर्व मनाया। जिला सचिव ज्ञानदेव कुमार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम का संयोजन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राहुल कुमार, अंकित कुमार शर्मा, सूरज कुमार एवं प्रज्ञा भारती ने किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों ने होली गीतों पर जमकर नृत्य किया और एक-दूसरे को रंग, अबीर एवं गुलाल लगाकर पर्व की खुशियां साझा कीं। साथ ही सभी ने एक साथ बैठकर मिठाई और पारंपरिक पकवानों का आनंद लिया। खिलाड़ियों ने कहा कि होली प्रेम और भाईचारे का त्योहार है, जिस दिन लोग पुराने गिले-शिकवे भूलकर एक-दूसरे […]