Category Archives: नवगछिया

Noimg

जिला परिषद अध्यक्ष पद पर विपिन कुमार मंडल की जीत पर क्षेत्र में हर्ष, विकास को लेकर बढ़ी उम्मीदें || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया अनुमंडल के इस्माइलपुर प्रखंड से जिला परिषद सदस्य विपिन कुमार मंडल के जिला परिषद अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल देखा गया। उनकी जीत पर क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। लोगों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में जिला परिषद क्षेत्रों में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। जनता दल यूनाइटेड के भवेश कुमार कन्हैया ने विपिन कुमार मंडल की जीत को जनविश्वास की जीत बताते हुए कहा कि अब जिला परिषद क्षेत्रों में विकास की रफ्तार और तेज होगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पुल-पुलिया, सिंचाई जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाएगा। साथ ही युवाओं और किसानों के हित में योजनाओं को प्राथमिकता देकर […]

Noimg

NAUGACHIA के Arvind Memorial Public School में हुआ भव्य आयोजन, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का हुआ सम्मान , नए सत्र में नामांकन शुरू, सभी मार्गों के लिए बस सुविधा उपलब्ध

Chanchal Jha0

नवगछिया। नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत हरनाचक एनएच 31 मकंदपुर चौक, नवगछिया स्थित अरविंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल में आयोजित वार्षिक उत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि गोपालपुर विधानसभा के विधायक शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडक, विद्यालय की निर्देशिका आशा सिंह, प्राचार्य अमरेंद्र सिंह मुन्ना , उप प्राचार्य सौरव सुमन व अन्य नें दीप प्रज्वलन के साथ भव्य रूप से किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कई गणमान्य अतिथि की उपस्थिति रही, जिन्होंने दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल देखने को मिला। मुख्य अतिथि ने उपस्थित सभी सम्मानित अतिथियों, विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार […]

Noimg

मारवाड़ी सम्मेलन की पहल, दीन-असहाय व जरूरतमंदों के बीच कंबल और महिला शॉल का वितरण || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया। कड़ाके की ठंड को देखते हुए बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की नवगछिया शाखा के तत्वावधान में दीन, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल और महिला शॉल का वितरण किया गया। यह सेवा कार्यक्रम प्रसिद्ध समाजसेवी पुरुषोत्तम यादुका एवं बीणा यादुका के सहयोग से श्री गोपाल गौशाला परिसर में आयोजित हुआ, जहां कुल 40 कंबल और 10 महिला शॉल वितरित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के अंग प्रदेश क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सह नगर शाखा महामंत्री विनोद केजरीवाल ने की, जबकि संचालन क्षेत्रीय सहायक मंत्री विनय प्रकाश सर्राफ द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज के प्रतिष्ठित समाजसेवी पुरुषोत्तम यादुका एवं बीणा यादुका रहे। उन्होंने अपने पोते साहिल कुमार, सुपुत्र महेश यादुका के जन्मदिवस के अवसर […]

Noimg

नवनिर्मित शिरडी साईंनाथ मंदिर में प्रतिमा प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर जगद्गुरु से लिया गया मार्गदर्शन || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया : अनुमंडल के एकमात्र नवनिर्मित शिरडी साईंनाथ मंदिर साईंनगर सहौरा में साईंनाथ की दिव्य प्रतिमा की शास्त्रसम्मत एवं विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर गुरुवार को श्री सद्गुरु साईंनाथ सेवा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष श्री शुभम कुमार ने जगद्गुरु रामानुजाचार्य परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज से भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने सेवा समिति की वार्षिक पत्रिका पूज्य गुरुदेव को ससम्मान भेंट की तथा मंदिर में प्रतिमा स्थापना एवं प्राण-प्रतिष्ठा से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त किए। श्री शुभम कुमार ने पूज्य गुरुदेव को अवगत कराया कि नवनिर्मित साईंनाथ मंदिर का निर्माण कार्य तीव्र गति से प्रगति पर है। वहीं साईंनाथ की प्रतिमा का निर्माण जयपुर में पूर्ण हो चुका है और वह स्थापना के लिए पूर्णतः तैयार […]

Noimg

तुलसी दिवस पर बाल भारती विद्यालय में नवगछिया खेल संघ हुआ सम्मानित || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया।तुलसी दिवस के पावन अवसर पर आज बाल भारती विद्यालय, नवगछिया परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आध्यात्मिक गुरुदेव श्री अगमानंद जी महाराज द्वारा नवगछिया खेल संघ को सम्मानित किया गया। यह सम्मान नवगछिया क्षेत्र में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने तथा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने में नवगछिया खेल संघ द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों के लिए प्रदान किया गया। सम्मान समारोह के दौरान श्री अगमानंद जी महाराज ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम है, बल्कि यह अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक सोच को भी मजबूत करता है। उन्होंने नवगछिया खेल संघ द्वारा स्थानीय स्तर पर खेल प्रतिभाओं को मंच देने और युवाओं को खेल के प्रति जागरूक करने के प्रयासों की सराहना की। […]

Noimg

79.24 ग्राम ब्राउन शुगर एवं 42.750 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को बिहपुर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बिहपुर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव निवासी अंकित कुमार अपने भाई मिथुन कुमार के साथ मिलकर सोनवर्षा स्थित अपने घर में अवैध शराब एवं मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री तथा भंडारण का कार्य कर रहा है। सूचना की सत्यता की पुष्टि के बाद बिहपुर थाना की पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अंकित कुमार के घर पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने कुल 42.750 लीटर विदेशी शराब बरामद की। इसके साथ ही तलाशी के क्रम में अंकित कुमार, पिता बेचो कुमार, एवं मिथुन कुमार उर्फ सुदर्शन कुमार, पिता सुनील कुमार, दोनों निवासी सोनवर्षा, थाना बिहपुर, के पहने […]

Noimg

जमीनी विवाद मामले में छीनी गई लाइसेंसी हथियार बरामद, तीन अभियुक्त गिरफ्तार || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया :जमीनी विवाद के एक गंभीर मामले में छीनी गई लाइसेंसी हथियार को पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार 12 दिसंबर 2025 को रंगरा थाना को सूचना प्राप्त हुई थी कि जहाँगीरपुर बैसी स्थित अपनी जमीन पर कुमोदी यादव ट्रैक्टर से जुताई करवा रहे थे। इसी दौरान करीब 100 की संख्या में लोग लाठी-डंडों से लैस होकर वहां एकत्रित हो गए और कुमोदी यादव पर हमला कर दिया। हमलावरों ने कुमोदी यादव एवं उनके साथ मौजूद दो निजी सुरक्षा गार्ड के साथ जमकर मारपीट की, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान दोनों निजी गार्डों के लाइसेंसी हथियार भी छीन लिए गए। घटना की सूचना मिलते ही रंगरा थाना द्वारा […]

Noimg

आपसी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भवानीपुर गांव में दिया घटना को अंजाम || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया जिला के रंगरा थाना क्षेत्र में गुरुवार की शाम NH-31 स्थित टावर चौक के पास एक सनसनीखेज घटना में अपराधियों ने पिंटू कुमार उम्र 21 वर्ष, पिता–जवाहर यादव, निवासी भवानीपुर, रंगरा चौक की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पिंटू कुमार अपने खेत में दियारा क्षेत्र में खाद छिड़काव का कार्य करने के बाद पैदल घर लौट रहा था। तभी अपराधी, जो पहले से रेकी कर टावर चौक के पास बैठे थे, ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अपराधियों ने पिंटू के सिर में चार गोलियां मारीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि मृतक दो भाइयों में बड़ा था और उसकी शादी अभी तक नहीं हुई […]