



नवगछिया । 23 दिसंबर को वादिनी द्वारा गोपालपुर थाना को सूचना दिया गया कि इनकी नाबालिग पुत्री के साथ ग्रामीण निलेश कुमार के द्वारा छेड़खानी की गई है। उक्त सुचना पर गोपालपुर थाना टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्रामीणों के सहयोग से अपराधकर्मी गोपालपुर थाना क्षेत्र के करारी तीनटंगा बाबुटोला निवासी निलश कुमार पिता शिवचंद्र यादव को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में वादिनी द्वारा दिए आवेदन के आधार पर गोपालपुर थाना कांड संख्या- 385/25, धारा- 74/76/333 बीएनएस एवं 8/12 पॉक्सो एक्ट दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।














