December 10, 2025
नवगछिया पुलिस ने विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में जन-जागरूकता अभियान चलाया || GS NEWS
Chanchal Jhaभागलपुर । अपर पुलिस महानिदेशक (विधि-व्यवस्था), बिहार, पटना के निर्देशानुसार बुधवार को नवगछिया पुलिस जिलांतर्गत विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के पालन के संबंध में विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक (साइबर एवं यातायात), अंचल निरीक्षक और अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं, बालिकाओं और महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा उपायों, हेल्पलाइन नंबरों और आपात स्थिति में पुलिस को तुरंत सूचित करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। साइबर सुरक्षा के अंतर्गत ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी लिंक, ओटीपी धोखाधड़ी, सोशल मीडिया गोपनीयता और 1930 साइबर हेल्पलाइन की उपयोगिता पर विशेष रूप से जागरूक किया गया। इसके अलावा यातायात नियमों के महत्व […]