5
(1)

नवगछिया। प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में भूमि सुधार उपसमाहर्ता नवगछिया के आदेश पर सुनवाई होने के बावजूद गोपालपुर अंचल अधिकारी द्वारा मामले का निपटारा नहीं किए जाने से आक्रोशित सैदपुर गांव के निवासी कृष्ण कुमार दूसरे दिन भी अपने सहयोगियों के साथ आमरण अनशन पर डटे रहे।

दिनभर अनशन पर बैठे रहने के दौरान देर शाम कृष्ण कुमार की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, गोपालपुर में ले जाकर उपचार किया गया। अनशन स्थल पर मौजूद लोगों में उनकी स्थिति को लेकर चिंता का माहौल दिखा।

ग्रामीण राघव कुमार उर्फ पीयूष झा ने कहा कि अंचल कार्यालय की कार्यप्रणाली संतोषजनक नहीं है। आम लोगों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इसी कारण मजबूर होकर वे दूसरे दिन भी अनशन पर बैठे हैं और जब तक समस्या का समाधान नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: