December 12, 2025
नवगछिया प्रखंड परिसर में दूसरे दिन भी जारी रहा आमरण अनशन, तबीयत बिगड़ी || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया। प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में भूमि सुधार उपसमाहर्ता नवगछिया के आदेश पर सुनवाई होने के बावजूद गोपालपुर अंचल अधिकारी द्वारा मामले का निपटारा नहीं किए जाने से आक्रोशित सैदपुर गांव के निवासी कृष्ण कुमार दूसरे दिन भी अपने सहयोगियों के साथ आमरण अनशन पर डटे रहे। दिनभर अनशन पर बैठे रहने के दौरान देर शाम कृष्ण कुमार की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, गोपालपुर में ले जाकर उपचार किया गया। अनशन स्थल पर मौजूद लोगों में उनकी स्थिति को लेकर चिंता का माहौल दिखा। ग्रामीण राघव कुमार उर्फ पीयूष झा ने कहा कि अंचल कार्यालय की कार्यप्रणाली संतोषजनक नहीं है। आम लोगों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया […]