Category Archives: बाढ़

नारायणपुर : सर्व धर्म प्रार्थना सभा आज||GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर : कोरोना से मरने वाले व्यक्ति और जो व्यक्ति कोरोना से जूझ रहे हैं उसके स्वजनों के आत्मबल मजबूत करने के लिए आज सनलाइट स्पोर्ट्स परिसर नारायणपुर में ग्यारह बजे से दो मिनट का मौन रखा जाएगा। इस बारे में नारायण उपपूर्व प्रमुख अशोक कुमार यादव ने कहा कि इस कार्यक्रम में सभी अपनी भागीदारी पहुंच कर दीजिए। समाजसेवी अजय रविदास, छात्र राजद नवगछिया जिला अध्यक्ष हेमंत सिंह,जदयू के अधिवक्ता रंजीत मंडल,पिंटू यादव यूथ कांग्रेस के कुंदन यादव, युवा राजद के अधिवक्ता पवन यादव, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का चितरंजन कुशवाहा सहित कई समाजसेवी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। DESK 04

अखिल भारतीय किसान सभा का केन्द्र सरकार के किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ अनुमंडल मुख्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना || GS NEWS

DESK 020

नवगछीया  : अखिल भारतीय किसान समन्वय सभा द्वारा कृषि नीति एवं किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ नवगछीया अनुमंडल मुख्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया. किसानों की समस्याओं को लेकर किसान सभा के बैनर तले पूरे भारत में धरना धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है. धरना में सभा को संबोधित करते महासभा के जिलासचीव विंदेश्वरी मंडल ने कहा कि मनुस्मृति की बात करने वाले मोदी सरकार द्वारा सामन्ती, पूंजीपतियों के पक्ष में किसान विरोधी तीन कानून और और बिजली कानून 2020 पास कर के किसानों पर दोधारी तलवार चला दिया गया  है. किसानों, निलहे किसानों और मजदूरों को आत्महत्या के  हालात में धकेल रही है. इसी नीति के खिलाफ किसान खाद्द सुरक्षा एवं कृषि की रक्षा के लिए किसान […]

गोपालपुर नौका हादसा : माँ व पुत्र का मिला शव, अन्य शवों को खोजने के लिये रेस्क्यू अभियान जारी // GS NEWS

Barun Kumar Babul0

गोपालपुर – तिनटंगा करारी के दर्शनिया गंगा घाट पर गुरुवार की सुबह नाव के डूबने जाने के कारण माँ -बेटा सहित पाँच लोग लापता हो गये थे. शनिवार को माँ सीता देवी व उसके 12 वर्षीय पुत्र रामवीर कुमार यादव का शव अलग -अलग स्थानों से ग्रामीणों ने बरामद किया. बाकी अन्य तीन शवों क्रमश: बिन्दु देवी पति रंजीत दास, कौशल्या कुमारी पिता अजब लाल मंडल व गीता देवी पति लालू मंडल की खोज उनके परिजनों व एसडीआरएफ की टीमों द्वारा लगातार किया जा रहा है. घटनास्थल पर मौजूद लतरा निवासी नीलम देवी उर्फ दुलारी देवी अपनी बेटी सीता देवी व नाती रामवीर कुमार यादव का शव देखते ही दहाडें मार कर रोने लगी. नीलम देवी उर्फ दुलारी देवी ने […]

नवगछिया: गंगा एवं कोसी नदी के जल स्तर कमी के साथ ही कटाव शुरू GS NEWS

Barun Kumar Babul0

– सकुचा के पास कोसी नदी में हुए जिओ बैग का कार्य हुआ ध्वस्त – इस्माइलपुर बिंदटोली के बीच स्पर संख्या पाँच एन वन पर  कटाव जारी नवगछिया  : गंगा एवं कोसी नदी के जल स्तर में आई कमी के बाद नवगछिया अनुमंडल के विभिन्न स्थानों पर नदी का कटाव शुरू हो गया है. कोसी के जल स्तर कम होने से नवगछिया प्रखंड के सकुचा गांव के पास कटाव को रोकने के तीन साल पूर्व करोड़ों की लागत से किए गए जियो बैग से कटाव निरोधी कार्य नदी की तेज कटाव में ध्वस्त  होकर नदी में विलीन हो गया है. कोसी नदी कटाव करते हुए तीव्रगति से गांव की ओर बढ़ रही है. कोसी नदी का कटाव शुरू हो जाने […]

गोपालपुर: गंगा नदी के जलस्तर में कमी होने के साथ स्पर संख्या पाँच एन वन पर रुक- रुक कर हो रहा कटाव GS NEWS

Barun Kumar Babul0

गोपालपुर – गंगा नदी के जलस्तर में कमी होने पर इस्माइलपुर -बिंद टोली के बीच स्थित स्पर संख्या पाँच एन वन के नोज पर रुक रुक कर कटाव होने से बोल्डर का बना नोज धीरे -धीरे गंगा नदी में सामने लगा है. मिली जानकारी के अनुसार जलस्तर में कमी होने के बावजूद स्पर संख्या पाँच एन वन पर पानी का दवाब काफी बना हुआ है. कटाव की सूचना पर नवगछिया बाढ नियंत्रण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता ई अनिल कुमार सहित अन्य वरीय अभियंतागण कटाव स्थल पर पहुँचे और हाथी पाँव से रीस्टोर करने का निर्देश दिया. इसके पूर्व कनीय अभियंताओं द्वारा एनसी में बालू भरी बोरियाँ डाल कर फ्लड फायटिंग के तहत कार्य करवाया जा रहा था. गंगा के जलस्तर […]

गोपालपुर: रंगरा प्रखंड के झल्लू दास टोला में कई जगहों पर धसाव व कटाव GS NEWS

Barun Kumar Babul0

  गोपालपुर – गंगा नदी में रंगरा प्रखंड के तिनटंगा दियारा के झल्लू दास टोला में धसान के साथ कटाव होने के कारण कई लूप बन गये हैं. जिस कारण दियारावासियों की धडकनें तेज हो गई हैं. बताते चलें कि इस वर्ष बिहार सरकार के जल संसाधन विभाग द्वारा झल्लू दास टोला में कटाव निरोधी कार्य के तहत करोडों रुपये की लागत से कटाव निरोधी कार्य संवेदक जयप्रकाश साह से 1547 मीटर में बल्ला गाडकर जिओ बैग पीचिंग कार्य करवाया गया था ताकि दियारावासियों को कटाव का दंश नहीं झेलना पडे. परन्तु गंगा नदी के जलस्तर में मामूली वृद्धि होने पर करवाये गये कटाव निरोधी कार्य में पिछले कई दिनों से लगातार धसान के साथ कटाव हो रहा है.हालाँकि बाढ […]

बाढ़ से हुई भारी तबाही केंद्रीय टीम ने भी माना, बिहार ने केंद्र से मांगे 3328 करोड़ नुकसान पर GS NEWS

Barun Kumar Babul0

बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने आई अंतरमंत्रालयीय केंद्रीय टीम ने माना है कि बिहार में भीषण बाढ़ का प्रकोप हुआ है। गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव पीयूष गोयल के नेतृत्व में आई छह सदस्यीय टीम ने गोपालगंज, दरभंगा व मुजफ्फरपुर का दौरा करने के बाद इसे स्वीकार किया।  केंद्रीय टीम ने बाढ़ के दौरान बिहार सरकार की ओर से किए गए कामों को जमकर सराहना की है। वहीं बिहार ने  बाढ़ से हुए नुकसान के मद में केंद्र सरकार से 3328 करोड़ 60 लाख की सहायता मांगी है। इस बाबत केंद्रीय टीम को एक ज्ञापन सौंपा गया है।आपदा प्रबंधन के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने कहा कि स्थल निरीक्षण के बाद तीन दिवसीय दौरे पर आई केंद्रीय टीम […]