Category Archives: बाढ़

Noimg

रंगरा में बाढ़ ने मचाई तबाही ,दर्जनों गांव जलमग्न ||GS NEWS

DESK 040

-दो दर्जन से भी अधिक विद्यालय में घुसा बाढ़ का पानी।  सैकड़ों एकड़ की सब्जी की फसल बर्बाद  जैसे-जैसे गंगा एवं कोसी का जलस्तर बढ़ता जा रहा है, वैसे वैसे रंगरा प्रखंड में बाढ़ की स्थिति भयावह होती जा रही है ।अब तक प्रखंड के मदरौनी, सधुआ चापर, तिनटंगा  दियारा (उत्तरी), तीन टंगा दियारा (दक्षिणी), कौसकीपुर सहार ,रंगरा, जहांगीरपुर बैसी, साधोपुर, सहित आधे दर्जन पंचायतों के दर्जनों गांव जलमग्न हो गए हैं। इनमें से मदरौनी, सधुआ चापर एवं तीन टंगा दियारा दक्षिणी पंचायत की स्थिति काफी गंभीर हो गई है। इसके फलस्वरूप दर्जनों सरकारी स्कूलों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर जाने से बच्चों की पढ़ाई ठप हो चुकी है ।लोगों का घर बार डूब जाने से लोग कटरिया रेलवे […]

Noimg

गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि जारी, नये इलाकों में फैला बाढ का पानी ||GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर – गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी रहने से बाढ का पानी नये इलाकों में फैलने से स्थिति काफी गंभीर बन गई है. गोपालपुर प्रखंड के तिनटंगा करारी पंचायत, डुमरिया, कालूचक, बोचाही, इस्माइलपुर प्रखंड के पश्चिमी भिट्ठा, राजगिरी, फुलकिया, पूर्वी भिट्ठा, रंगरा चौक प्रखंड के मदरौनी, सधुआ, तिनटंगा दियारा उत्तरी व पश्चिमी पंचायतों में बाढ का पानी प्रवेश करने से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. प्रशासन द्वारा इन बाढ पीडितों को किसी प्रकार की सहायता अब तक उपलब्ध नहीं करवाई गई है. जिस कारण बाढ पीडितों को सत्तू व चूडा खाकर रहना पड रहा है. इस्माइलपुर -बिंद टोली में गंगा नदी खतरे के निशान से 117 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है. जिस कारण तटबंध व स्परों पर […]

गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि जारी, बाढ का दायरा बढा, ग्रामीणों द्वारा नवनिर्मित ब्रह्मोत्तर बांध की स्थिति नाजुक ||GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर – गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी रहने से बाढ की स्थिति काफी गंभीर हो गई है. पानी काफी तेजी से निचले इलाके में फैलने लगा है. सुकटिया बाजार- तिनटंगा करारी पथ पर बाढ का पानी तीन से चार फीट बह रहा है. मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटे में गंगा नदी के जलस्तर में 18 सेंटीमीटर की वृद्धि के साथ गंगा नदी का जलस्तर 32.53 मीटर हो गया है. जो कि खतरे के निशान से 93 सेंटीमीटर ऊपर है. जबकि अधिकतम जलस्तर 33.50 मीटर है. जल संसाधन विभाग से मिली जानकारी को अनुसार अगले दो से तीन दिनों तक दो फीट गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि की संभावना है.  DESK 04

इस्माइलपुर -बिंद टोली में खतरे के निशान से 24 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है गंगा नदी ||GS NEWS

DESK 040

प्रतिनिधि गोपालपुर – इस्माइलपुर -बिंद टोली में गंगा नदी खतरे के निशान 31.60 मीटर से 24 सेंटीमीटर ऊपर 31.84 मीटर पर बह रही है. हालाँकि फिलहाल सभी स्पर व तटबंध के सुरक्षित होने की जानकारी जल संसाधन विभाग द्वारा दी गई है. परन्तु पानी का दवाब स्पर संख्या पाँच से लेकर सात तक काफी बढ गया है. कुछ जगहों पर तटबंध पर रिसाव का भी खतरा उत्पन्न हो गया है. कार्यपालक अभियंता ई दिनेश कुमार ने इस्माइलपुर -बिंद टोली के बीच विभिन्न स्परों का निरीक्षण किया.  रंगरा चौक प्रखंड के ञानी दास टोला में गंगा नदी का कटाव लगातार जारी रहने से ग्रामीणों के समक्ष गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है. DESK 04

गंगा नदी में कटाव से तीन दर्जन से अधिक घर गंगा नदी में समाये, कटाव पीड़ितों की नहीं ली सुध आला अधिकारियों ने ||GS NEWS

DESK 040

पलायन को मजबूर तिनटंगा दियारा के विस्थापित परिवार , दहशत में है विस्थापित परिवार     गोपालपुर :-रंगरा प्रखंड के तिनटंगा दियारा ज्ञानी दास टोला में गंगा नदी में जल स्तर घटने के बावजूद कटाव एक बार फिर से तेज हो गया है . बीते  एक माह में  लगभग चालीस से पचास महादलित परिवारों का घर कटाव की भेंट चढ़ चुका है . कटाव से विस्थापित सभी परिवार यहां से पलायन कर चुके हैं .विस्थापित सभी परिवार खुले आसमान के नीचे नारकीय जीवन जीने को विवश हैं .ग्रामीणों द्वारा स्थानीय प्रशासन से लाख गुहार लगाने के बावजूद  अब तक किसी भी प्रकार का राहत मुहैया नहीं कराया गया है. प्रशासन अब तक  कुंभकर्णी अवस्था में है. विस्थापित परिवारों का हाल बेहाल […]

कांग्रेस पार्टी के बिहार प्रदेश के सह प्रभारी पहुंचे नवगछिया, कार्यकर्ताओं नें किया स्वागत ||GS NEWS

DESK 040

कांग्रेस पार्टी के बिहार प्रदेश के सह प्रभारी बृजलाल खावड़ी शुक्रवार सुबह नवगछिया पहुंचे जहां पर उनका स्वागत पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया। इस मौके पर बिहार प्रदेश के सह प्रभारी बृजलाल खावडी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि देश पूरी तरह से महंगाई बेरोजगारी से जूझ रहा है। सरकार सिर्फ व्यक्ति विशेष के लिए काम कर रही है। इसी को लेकर के जिला मुख्यालय में एक दिवसीय पूरे देश स्तर पर प्रदर्शन करने के लिए हम पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार विरोधी नारा लगाना इस समय झूठा मुकदमा ईडी की छापेमारी अन्य कई तरह का प्रताड़ना झेलना पड़ रहा है। कांग्रेस पार्टी जनता की पार्टी है। यह देश हित में हर समय आवाज उठाएगा। उन्होंने कहा […]

संवेदक द्वारा फर्जी प्रमाण पत्र समर्पित कर फर्जी तरीके से सरकारी राजस्व को प्राप्त करने हेतु फर्जीवाड़ा || GS NEWS

DESK 040

बाढ नियंत्रण प्रमंडल नवगछिया के कार्यपालक अभियंता ई दिनेश कुमार ने अभियंता प्रमुख के निर्देश पर विभाग के ठेकेदार मेसर्स बृजनंदन सिंह, ग्राम अनैठ(मिल्की),पोस्ट -नवादा, आरा भोजपुर बिहार के विरुद्ध स्वामित्व मद में काटी गई कुल राशि मो एक करोड छत्तीस लाख सैंतीस लाख छह सौ रुपये की वापसी हेतु स्वामित्व स्वच्छता प्रमाण पत्र जो कि जिला खनन कार्यालय शेखपुरा द्वारा निर्गत के आधार पर माननीय उच्च न्यायलय पटना के सीडब्लूजेसी नंबर -11894/2021 दायर किया गया।संवेदक द्वारा उपलब्ध कराये गये स्वामित्व स्वच्छता प्रमाण की जांच निदेशक खान एवं भूतत्त्व विभाग बिहार सरकार पटना द्वारा कराये जाने पर संवेदक द्वारा कराया गया स्वामित्व प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया। संवेदक मेसर्स बृजनंदन सिंह द्वारा फर्जी प्रमाण पत्र समर्पित कर फर्जी तरीके से […]