Category Archives: बिहपुर

मारपीट का प्राथमिकि दर्ज ||GS NEWS

DESK 04 B0

बिहपुर:झंडापुर थानाक्षेत्र के कंचन चिमनी भट्टा मालिक के साथ जमालपुर निवासी कबाड़ी खरीद का काम करने वाले के बीच ईंट भट्ठा परिसर में एन एच 31 के समीप शनिवार को हुई मारपीट व छिनतई समेंत अन्य आरोप के मामले में पहले भट्टा मालिक साकेत कुमार ने प्राथमिकि दर्ज कराया।वहीं मामले के दूसरे दिन दूसरे पक्ष की ओर से मो.राजू ने भी प्राथमिकि दर्ज कराया जिसमें भट्टा मालिक व उसके मुंशी समेंत आठ-दस अज्ञात को आरोपी बनाते हुए मारपीट करने ,बीस हज़ार रुपया छीनने ,मोबाईल व बाईक छिनने का आरोप लगाया है।थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि केस दर्ज हो गया है।पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। DESK 04 B

Noimg

कृषि भवन में कृषि योजनाओं की समीक्षा को लेकर बैठक | | GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया : कृषि भवन में कृषि योजनाओं की समीक्षा को लेकर बैठक की गयी. मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी अनिल यादव मौजूद थे. उन्होंने कहा कि किसानों को अनुदानित दर पर शंकर मक्का बीज उपलब्ध करवाने के लिए किसानों की सूची तैयार करें. प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के तहत किसानों का भौतिक सत्यापन करें. सत्यापन करना है कि किसान की मौत तो नहीं हो गयी है. इस योजना के लाभार्थी इनकम टैक्स पे तो नहीं कर रहे हैं. यदि वह इनकम टैक्स पे कर रहे हैं, तो उसका नाम काट देना है. खेत की मिट्टी जांच के लिए मिट्टी का नमूना लिया गया. मौके पर कृषि समन्वयक व कृषि सलाहकार भी मौजूद थे. DESK 04 B

Noimg

पत्नी के साथ मारपीट को लेकर दिया आवेदन, केस दर्ज | | GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया। बिहपुर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा दिघवय टोला वार्ड संख्या 12 निवासी पुरुषोत्तम राय पिता राजेन्द्र राय ने अपनी पत्नी के साथ दबंगों द्वारा मारपीट करने को लेकर बिहपुर थाना में आवेंदन देकर केस दर्ज कराया है। आवेंदन में लिखा है कि 20 मई की रात्री लगभग नौ बजे मेरी पत्नी घर पर थी तभी मेरी भौजाई शबनम देवी पति दिनकर राय, दिनकर राय पिता राजेंद्र राय, अंकित कुमार पिता दिनकर राय ने घर मे घुसकर इंट पत्थर से मारपीट कर पत्नी का सिर फोड़ दिया। लहूलुहान व बेहोशी की हालत में उसे बिहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिहपुर में भर्ती किया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए महिला को मायागंज असप्ताल भागलपुर रेफर कर दिया गया। आवेंदन में लिखा […]

Noimg

पड़ोसियों ने इंट पत्थर से मारपीट कर महिला को किया जख्मी, केस दर्ज ||,GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया। झंडापुर थाना क्षेत्र के सहोरी निवासी रीना देवी पति संजू कुमार सिंह ने झंड़ापुर थाना में आवेदन देकर मारपीट कर जख्मी करने को लेकर केस दर्ज कराई है। छह लोगों को अभियूक्त बनाते हुए पीड़िता ने आवेंदन में लिखा है कि 22 मई को दिन के साढ़े ग्यारह बजे अपने दरवाजे पर खड़ी थी तभी पड़ोस के सोनू कुमार, निरंजन सिंह, सोनी कुमारी, रेखा कुमारी, अंशु कुमारी, सुलेखा देवी ने अचानक इंट पत्थर से हमला कर दिया। जिसमें मैं बुरी तरह जख्मी होकर बेहोश हो गई। बिहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला का इलाज चल रहा है। रीना देवी के चेहरे पर गहरे जख्म है। शरीर के अन्य अंगों में भी चोट के निशान है। आवेंदन में 50 हजार […]

Noimg

बिहपुर-नारायणपुर प्रखंड के ग्रामीण सड़कों पर आवारा सांड मचा रहे आतंक ||GS NEWS

DESK 04 B0

एक माह में दर्जनों लोगों पर सिंग से किया हमला दो वृद्ध की हो चुकी है मौत दर्जनों हैं इलाजरत ग्रामीणों ने अनुमंडल व जिला प्रशासन से लगाई गुहार नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत बिहपुर और नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र की सड़कों पर इनदिनों आधा दर्जन आवारा सांड खूब आतंक मचा रहा है। यह कुख्यात सांड क्षेत्र की सड़को पर वास करने व खूंटे में बंधे रहने वाले मवेशियों के बीच खड़ा रहता है। वही आने जाने वाले राहगीरों, साइकिल व मोटरसाइकिल सवार के पीछे अचानक सरपट दौड़ लगाता है और अगले ही पल लोगो को अपने सिंग पर उठाकर फेंक देता है। ऐसे दर्जनों दोपहिया वाहन चालकों व राहगीरों पर यह हमला कर चुका है। कई लोगो की मौत हुई है। दर्जनों […]

Noimg

विद्युत कनीय अभियंता ने बिजली चोरी की कराई प्राथमिकी दर्ज ||GS NEWS

DESK 04 B0

बिहपुर – बिहपुर के विद्युत कनीय अभियंता रवि शंकर कुमार ने बिहपुर थाना में आवेंदन देकर बिजली चोरी करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराया है. आवेंदन में लत्तीपुर निवासी अशोक साह पिता प्रभु साह को अभियूक्त बनाते हुए लिखा है कि अशोक साह द्वारा चोरी छिपे टोका फंसाकर बिजली चोरी करने की सूचना पर छापेमारी की गई. जांच में सत्यता पाए जाने पर एक लाख 84 हजार 834 रुपये की राजस्व क्षति बताते हुए कांड दर्ज कराया है.बिहपुर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर ने कहा, आवेंदन के आधार पर कांड दर्ज कर लिया गया है.जांचोपरांत कार्यवाई की जा रही है. DESK 04 B

Noimg

चलती ट्रेन के गेट पर खड़े यात्री से झपटमार ने मोबाइल फोन छीना, हुआ फरार ||GS NEWS

DESK 04 B0

नारायणपुर प्रखंड के भवानीपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर रेलवे स्टेशन के पूर्वी सिग्नल के पास शनिवार शाम को बदमाशों ने ट्रेन के गेट पर खड़े दो यात्रियों के मोबाइल फोन झपट्टा मारकर छीन लिए। एक यात्री ने बदमाशों का पीछा करने के लिए चलती ट्रेन से कूदने की कोशिश की, जिससे उसे हल्की चोटें आईं। बदमाशों ने पीछा करता देख एक मोबाइल फोन झाड़ी में फेंक दिया और दूसरा फोन लेकर फरार हो गए। पीड़ित यात्री ने बताया कि वह मूल रूप से वेस्ट बंगाल का रहने वाला है और गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर कटिहार जा रहा था। नारायणपुर स्टेशन के पूर्वी सिग्नल के पास ट्रेन की रफ्तार कम थी, इसी दौरान पटरी के पास खड़े एक युवक […]