Category Archives: बिहपुर

Noimg

लायन्स क्लब नवगछिया टाउन द्वारा पार्वती वाटिका में हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया : रविवार को पार्वती वाटिका में लायन्स क्लब नवगछिया टाउन की ओर से हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष लायन कमलेश कुमार अग्रवाल ने की। उद्घाटन समारोह में क्लब के जोन चेयरपर्सन लायन पवन कुमार सर्राफ, मारवाड़ी महिला जागृति शाखा की अध्यक्ष रश्मि सर्राफ, क्लब डायरेक्टर लायन अजय कुमार रुंगटा, बीडीओ जयशंकर मंडल, लायन प्रोफेसर इस्राफील, उपाध्यक्ष लायन नीलम चौधरी, लायन डॉ. बी एल चौधरी, लायन डॉ. अशोक केजरीवाल, लायन डॉ. बादल चौधरी एवं लायन डॉ. सोमैया चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कैंप में डॉ. इरफान, अरुण जयसवाल और पप्पू आदि का सहयोग रहा। इस हेल्थ चेकअप कैंप में 55 रोगियों की जांच की गई, जिसमें शुगर, ब्लड प्रेशर […]

Noimg

किसान ने खेत में लगाई आग, कई बीघा मकई फसल और सैकड़ों लीची के पेड़ जलकर बर्बाद ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया के बिहपुर झंडापुर थाना क्षेत्र के एनएच 31 के पास झंडापुर कछुआ बहियार तुलसीपुर मौजा में रविवार सुबह लगभग 10 बजे खेत में रखे मकई के पुआल में आग लग गई। तेज हवा के कारण आग ने आसपास के खेतों में रखे पुआल को भी चपेट में ले लिया, जिससे कई बीघा मकई फसल और सैकड़ों लीची के पेड़ जलकर बर्बाद हो गए। सूचना मिलते ही झंडापुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। बिहपुर से दमकल टीम करीब एक घंटे बाद पहुंची। ग्रामीणों और दमकल कर्मियों ने ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के संबंध में दर्जनों किसानों ने बताया कि झंडापुर निवासी मनोज कुमार, पिता रामी कुमार ने अपने […]

एग्रीकल्चर बाइट टेक्नोलॉजी फॉर्म के नाम पर 51 हजार रुपये की ठगी, केस दर्ज ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया के बिहपुर थाना क्षेत्र के सोनवर्षा कंपनी टोला निवासी सुरेंद्र कुमार ने ऑर्गेनिक खाद एजेंसी और स्टॉकिस्ट देने के नाम पर 51 हजार रुपये की ठगी का मामला दर्ज कराया है। सुरेंद्र कुमार ने बिहपुर थाने में आवेदन देकर बताया कि जितेंद्र पांडे और अभिनव कुमार सिंह समेत अज्ञात आधा दर्जन लोग, एग्रीकल्चर बाइट टेक्नोलॉजी फॉर्म नामक कंपनी के तहत ठगी कर रहे हैं। आवेदक सुरेंद्र कुमार के अनुसार, 28 फरवरी 2024 को उक्त लोग उनके पास आए और ऑर्गेनिक खाद एजेंसी का स्टॉकिस्ट बनाने की पेशकश की। इस दौरान कंपनी के फर्जी कागजात दिखाए गए, जिसमें हेड ऑफिस वर्धमान नगर, छत्रीबाग, इंदौर, मध्यप्रदेश और ब्रांच ऑफिस बरारी रोड, श्रीराम इमरजेंसी हॉस्पिटल, राजेंद्र नगर, भागलपुर का पता दिया गया। […]

Noimg

मामूली विवाद में जमकर चला लाठी डंडा ||GS NEWS

DESK 04 B0

दोनो पक्षों से पांच जख्मी बिहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाजरत नवगछिया। बिहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनवर्षा वार्ड संख्या 1 झलारी टोला में शुक्रवार अहले सुबह करीब चार बजे मामूली बात को लेकर दो पक्षो में लाठी डंडे व ईंट पत्थर से जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट मेंप्रथम पक्ष के कुल चार लोग घायल हो गए। घायलों में पद्मा देवी, रोहित कुमार, राजन कुमार, अमरेश कुमार शामिल हैं। वही दूसरे पक्ष के निरंजन कुमार घायल हुए हैं। सभी को हाथ, पांव, कमर, सिर व सीने में चोट व जख्म हैं। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। हालांकि वायरल वीडियो की जीएस न्यूज़ पुष्टि नही करता है। इधर ग्रामीणों की सूचना पर बिहपुर थाना के एएसआई विद्यानंद […]

Noimg

बिहपुर में पूर्व उपमुख्यमंत्री दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया। बिहपुर प्रखंड के भाजपा केन्द्रीय कार्यालय में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रभु नंदन चौधरी ने किया। मौके पर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष रुपेश कुमार रुप, चन्द्रकांत चौधरी, अभय राय, संजय राय, पारो राय सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। वहीं उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन भी रखा गया। मौके पर उप मुख्यमंत्री के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मंडल अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने आरएसएस से अपना कैरियर शुरू कर पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष निर्वाचित हुए और सदेव भ्रष्टाचार के खिलाफ रहने वाले नेता थे। DESK 04 B

Noimg

आंख व कान के लिए जांच शिविर का आयोजन बिहपुर जामा मस्जिद के पास आज ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया। बिहपुर प्रखंड के बिहपुर जमालपुर पंचायत वार्ड संख्या- 11 जामा मस्जिद के बगल में खानका मदरसा में सोमवार यानी आज प्रातः 9 बजे से संध्या 5 बजे तक पीर साहब कोनेन खां और बिहपुर उप प्रमुख इनामुल के माध्यम से आंख और कान का शिविर लगाया जा रहा है। शिविर में नेपाल हाजी आंख अस्पताल प्रा लि शेख हसिमुल ऑप्टिकल के द्वारा आंख और कान दोनो का अत्याधुनिक मशीन से जांच किया जाएगा। मोतियाबिंद, काला मोतियाबिंद, डीसीआर, आंख में मांस वृद्धि, आंख का लालीपन, पानी बहना, आंख की खराबी से सिरदर्द आदि बीमारियों का इलाज किया जाएगा। मरीज देखने के शुल्क एक सौ रुपये है। शिविर में दवाई एवं चश्मा उपलब्ध है। DESK 04 B

Noimg

सड़क के बाद चेक डेम भी टूटने से ग्रामीणों में आक्रोष व्याप्त ||GS NEWS

DESK 04 B0

बिहपुर:शनिवार को प्रखंड के मड़वा ढाला के समीप वर्षों से किसानों की आपेक्षित नवनिर्मित सड़क के साथ-साथ अब नवनिर्मित चेक डेम के भी महज़ छह माह में हीं टूट जाने के बाद भारी संख्या में बिहपुर,जमालपुर,मड़वा,सोनवर्षा,झंडापुर आदि गाँव के लोग वहाँ पहूँच कर आक्रोश जताया। ग्रामीणों का कहना था की सड़क उद्घाटन के महज़ छह में हीं सड़क और चेक डेम दोनो हीं पूरी तरह जर्जर हो गया।अधिवक्ता राधाकृष्ण सिंह ने कहा की सड़क निर्माण में केवल लूट खसोट किया गया जो बेहद दुखद है। सड़क निर्माण में एक विभाग के अभियंता और दूसरे बिहपुर विधायक भी अभियंता हैं । फिर भी ऐसा सड़क बनना बेहद दुखद है।बिहपुर जिला पार्षद प्रतिनिधि चंदन कुमार भारद्वाज ने कहा की सड़क निर्माण में […]

Noimg

बिहपुर में धूम धाम से मनाया गया परशुराम जन्मोत्सव ||GS NEWS

DESK 04 B0

बिहपुर – शुक्रवार को रुद्र सेना संगठन द्वारा सोनवर्षा स्थित परशुराम चौक पर धूम धाम से मनाया गया परशुराम जन्मोत्सव. जिसमे गोपाल कृष्ण झा द्वारा वैदिक मात्रोचरण से भगवान परशुराम का आवाहन किया गया.वही मुख्य आचार्य के रूप में रुद्र सेना संगठन के संस्थापक सौरभ कुमार चौधरी मौजूद थे. पूजा अर्चना के साथ हवन भी किया गया जिसमे संगठन अध्यक्ष बिट्टू चौधरी,महंत नवल किशोर दास, पूर्व जिप सदस्य राजीव रंजन सिंह भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेश रुप , चन्द्रकांत चौधरी,विभूति चौधरी, विक्की झा, रिक्की झा, शिवम कुमार, मुकेश झा, अंकेश चौधरी,सत्यम कुमार,चंद्रकांत चौधरी ,डिंपल कुमार, अनिमेष,अभिषेक सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे. DESK 04 B

Noimg

पर्यावरण सुरक्षा एवं जीवन सुरक्षा कार्यक्रम का शुभारंभ ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया : अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर पर्यावरण एवं जीवन सुरक्षा अभियान के तहत एक जनमानष एक वृक्ष का संकल्प लेते हुए बेटी के जन्म के उपलक्ष्य, बेटी के शादी के उपलक्ष्य एवं पुत्र के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य पर पर्यावरण का संकल्प लिया गया, इस अभियान के तहत नवगछिया प्रखण्ड के महदत्तपुर ग्रामवासी उमेश प्रसाद सिंह के सुपुत्री आयुष्मति अंशशुप्रिया के विवाह के उपलक्ष्य पर वृक्षारोपण कर इस अभियान का शुभारंभ किया गया और इस अभियान के तहत समाज में पर्यावरण के प्रति जागरुकता लाने का प्रयास किया गया है एवं के सभी जनमानस से सहयोग की अपेक्षा एवं पर्यावरण के वर्तमान परिदृश्य को देखते हुए प्रकृति के प्रति प्रेम दिखाने की अपेक्षा की गई है! वही इस कार्यक्रम […]