April 2, 2024
बिहपुर स्वराज आश्रम में बिहपुर विधानसभा के महागठबंधन के सभी घटक दलों की संयुक्त बैठक ||GS NEWS
DESK 04 Bबिहपुर – बिहपुर स्वराज आश्रम परिसर स्थित कांग्रेस भवन में सोमवार को बिहपुर विधानसभा के महागठबंधन के सभी घटक दलों की संयुक्त बैठक हुई.अध्यक्षता बिहपुर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मो ईरफान आलम व संचालन खरीक प्रखंड प्रमुख शंकर प्रसाद उर्फ दल्लू यादव ने किया. बैठक में लोस चुनाव पर व गठबंधन के प्रत्याशी को विजयी बनाने पर चर्चा तथा बिहपुर, खरीक व नारायणपुर प्रखंड से पहुंचे कांग्रेस, राजद, भाकपा, माले दलों के नेता व कार्यकर्ताओं के साथ रायशुमारी की. गई.बताया गया कि चार अप्रैल को महागठबंधन की ओर से महागठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में अजीत शर्मा नामांकन का पर्चा भरेगें.जिसमें सभी प्रखंड व पंचायतों से महागठबंधन कार्यकर्ता शामिल होगें.बता दें कि श्री शर्मा वर्तमान में भागलपुर के नगर विधायक […]