Category Archives: बिहपुर

Noimg

पंचायत समिति सदस्य की बैठक ||GS NEWS

DESK 04 B0

बिहपुर:मंगलवार को बिहपुर प्रखंड के ट्रायसम भवन बिहपुर में पंसस की बैठक हुई।बैठक में बीसीओ धनश्याम प्रसाद ने कहा कि प्रखंड के झंडापुर पूरब व हरियो पैक्स में धान अधिप्राप्ति की जा रही है।किसान इन पैक्सों में धान दे सकते हें।वहीं बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने बीसीओ से पैक्स क सदस्य बनने व बनाने को लेकर जानकारी लिया।वहीं जनप्रतिनिधियाें द्वारा पूछा गया कि राशन कार्ड बनने के बाद भी आवेदक को कार्ड नहीं मिल पाया है।इस पर एमओ सजल वत्स ने बताया कि नवगछिया अनुमडल में सभी प्रखंडों से राशन कार्ड के कुल 14 हजार आवेदन प्राप्त हुए।जिसमें सबसे अधिक चार हजार आवेदन बिहपुर से ही प्राप्त हुआ है।कार्ड का प्रिंटिंग कराया जा रहा है।जल्द ही कार्ड का वितरण हो […]

Noimg

पूजित अक्षत कलश शोभायात्रा आज ||GS NEWS

DESK 04 B0

बिहपुर:आज दिन के दस बजे से प्रखंड के झंडापुर पश्चिम पंचायत के वार्ड नंबर आठ स्थित श्री हनुमान मंदिर से पूजित अक्षत कलश शोभायात्रा निकलेगा।अयोध्या में 22 को होने वाले श्रीरामलला प्राण पतिष्ठा को लेकर पूरा इलाका राममय हो रहा है।शोभायात्रा के साथ रविवार से ही पूरे पंचायत में अयोध्या में 22 को होने वाले श्रीरामलला प्राण पतिष्ठा निमित्त पूजित अक्षत व पत्रक का भी घर-घर वितरण कार्य शुरू हो जाएगा।शनिवार को यह जानकारी देते हुए गोपाल चौधरी व अरूण राय ने बताया कि इस कलश शोभायात्रा में पूरे ग्रामीण महिला व पुरूषों की भागीदारी रहेगी। DESK 04 B

Noimg

सिविल सर्जन ने किया सीएचसी का औचक निरीक्षण ||GS NEWS

DESK 04 B0

बिहपुर: शनिवार को भागलपुर सिविल सर्जन डा.अंजना कुमारी स्वासथ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे मिशन बुनियाद कार्यक्रम का बिहपुर सीएचसी व अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर सटीक हाल जानने के लिए बिहपुर पहुंची।सबसे पहले सीएस ने बिहपुर सीएचसी का इस कार्यक्र के तहत लोगों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं का हाल जाना।इस दौरान उन्होंने ओपीडी,डेंटल लैब व एमसीडी आदि का निरीक्षण किया।साथ खानपान सेवा व सफाई की स्थिति की भी जांच किया। जिसको सीएस ने संतोषप्रद पाया।सीएचसी में जन्म प्रमाणपत्र प्रसूता को आन बेड दिया जा रहा है।वहीं सीएचसी के दवा भंडार में 156प्रकार की दवा उपल्बध मिला।यहां के बाद सीएस प्रखंड के जयरामपुर चांदनी चौक के समीप संचालित कहारपुर टू जयरामपुर स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण करने पहुंची।इस दौरान प्रभारी […]

Noimg

प्लस टू स्कूलो के प्रधानाध्यापक व प्रभारियों की बैठक ||GS NEWS

DESK 04 B0

बिहपुर:बीडीओ सत्यनारायण पंडित की अध्यक्षता में शुक्रवार को प्रखंड के ट्रायसम भवन में हाईस्कूल व प्लस टू स्कूलो के प्रधानाध्यापक व प्रभारियों की बैठक हुई।बैठक के उद्येश्यों के बारे में बीईओ रामजी राय ने बताया।जिसमें बताया गया कि प्रखंड के सभी 14 हाईस्कूल व प्लस टू स्कूल में 15 से 20 जनवरी तक शिक्षा संवाद कार्यक्रम आयोजित होगा।इस संवाद कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के अभिभावकों की उपस्थिति रहेगी।जिसमें उन्हें शिक्षा विभाग के द्वारा संचालित कार्यक्रमों व योजनाओं के बारे में बताया जाएगा।बैठक में बिहपुर प्लस टू स्कूल के प्रभारी कुमार शशि,गौरीपुर से राजेश कुमार,जयरामपुर से मनींद्र कुमार,मड़वा से मसलेउद्दीन व दयालपुर से रेणू चौधरी आदि समेत अन्य स्कूलों के प्रधानाध्यापक व प्रभारी की मौजूदगी थी। DESK 04 B

Noimg

एलईडी स्क्रीन पर श्रीराम लला मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का होगा लाईव ||GS NEWS

DESK 04 B0

बिहपुर:अयोध्या में 22 को होने वाले श्रीरामलला प्राण पतिघ्ठा को लेकर पूरा इलाका राममय हो गया है।वहीं बिहपुर में श्री रामलाला प्राण प्रतिष्ठा कार्यकम के प्रखंड संयोजक सह बिहपुर रामजानकी ठाकुरबाड़ी के महंत नवलकिशोर दास ने बताया कि यह पत्रक वितरण का कार्य 15 जनवरी तक चलेगा।वहीं उन्होंने कहा कि घरों में पूजित अक्षत पहुंचने पर लोग बड़े ही भाव से उसे ग्रहण कर रहे हैं।वहीं लोगों से अपील की जा रही है कि वे 22 जनवरी के बाद अपने सुविधानुसार कभी अयोध्या जाकर रामलला का मंदिर में दर्शन व पूजन भी करें।महंत श्री दास ने कहा कि गांव में लोगों द्वारा न सिर्फ पूजित अक्षत का बल्कि उसे लेकर आने वालों का अभिनंदन किया जा ाहा है।22 जनवरी को […]