Category Archives: बिहार

प्रकाशित प्रारूप निर्वाचक सूची पर 1 सितंबर 2025 तक दावा और आपत्ति की जा सकती है ||GS-NEWS

DESK 1100

भागलपुर । निर्वाचक सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-2025 के अंतर्गत 1 अगस्त 2025 को प्रारूप निर्वाचक सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। यह सूची प्रत्येक मतदान केंद्र पर बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर), प्रखंड विकास पदाधिकारी (सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी) और सभी विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के कार्यालय में निरीक्षण हेतु उपलब्ध है। साथ ही, इसे वोटर पोर्टल, eci.gov.in और भागलपुर जिला की वेबसाइट bhagalpur.nic.in पर भी देखा जा सकता है। निर्वाचक सूची में नाम जोड़ने, विलोपित करने या संशोधन संबंधी दावा एवं आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 1 सितंबर 2025 निर्धारित की गई है। प्रपत्रों के माध्यम से आवेदन की प्रक्रिया: यह सभी प्रपत्र ऑनलाइन https://voters.eci.gov.in और Voter Helpline App पर उपलब्ध हैं। वहीं ऑफलाइन आवेदन […]

Noimg

दुर्गा पूजा को लेकर बड़ी दुर्गा मंदिर में पहली बैठक आयोजित || GS NEWS

DESK 1100

भागलपुर के सुल्तानगंज स्थित बड़ी दुर्गा मंदिर प्रांगण में आगामी दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर 22 सितंबर को पहली महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बड़ी दुर्गा मंदिर के अध्यक्ष शिबम चौधरी ने की। इस बैठक में मंदिर समिति के सभी पदाधिकारी, सदस्य एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। बैठक में आगामी वर्षों की तुलना में इस वर्ष पूजा व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। विशेष रूप से मंदिर की सजावट, लाइटिंग, प्रतिमा निर्माण, तथा शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन की योजना पर चर्चा हुई। बैठक में बड़ी दुर्गा मंदिर के प्रधान पुजारी संजय पाठक, उपाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, अनिमेष कुमार सिंह, आशिष कुमार प्रभात, रवि चौधरी, अधिवक्ता राज […]

Noimg

कांग्रेस नेता प्रदीप कुमार सिंह का चुनाव आयोग और भाजपा पर गंभीर आरोप, बोले—वोटरों का हक छीना जा रहा है || GS NEWS

DESK 1100

भागलपुर के कहलगांव विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के संभावित उम्मीदवार प्रदीप कुमार सिंह ने चुनाव आयोग और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग और भाजपा के बीच सांठगांठ है, जिसके तहत बिहार के आम मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से जानबूझकर हटाए जा रहे हैं। इससे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन हो रहा है और लोगों को उनके मतदान के अधिकार से वंचित किया जा रहा है। प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि यह पूरी प्रक्रिया साजिश के तहत की जा रही है, ताकि विपक्षी दलों को नुकसान पहुंचाया जा सके और भाजपा को लाभ हो। उन्होंने दावा किया कि इस तरह की गतिविधियां लोकतंत्र के लिए खतरा हैं और जनता के […]

Noimg

भागलपुर में धूमधाम से मनाया जा रहा बिशहरी पूजा, राजकीय मेला घोषित करने की उठी मांग || GS NEWS

DESK 1100

भागलपुर : भागलपुर जिले में इन दिनों श्रद्धा और आस्था का सबसे बड़ा लोकपर्व बिशहरी पूजा पूरे उल्लास और भव्यता के साथ मनाया जा रहा है। इस पर्व को विषहरी पूजा या बिहुला-विषहरी पूजा के नाम से भी जाना जाता है। यह पर्व नागों की देवी मां मनसा को समर्पित होता है, जिन्हें लोक परंपरा में “सांपों की देवी” माना जाता है। बिशहरी पूजा अंग प्रदेश की प्रसिद्ध लोककथा बिहुला-बाला से जुड़ी हुई है। यह पूजा न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि भागलपुर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का भी प्रतीक मानी जाती है। मान्यता है कि मां मनसा की श्रद्धापूर्वक पूजा करने से परिवार में सुख-शांति बनी रहती है और विशेष रूप से सर्पदंश से रक्षा होती है। […]

Noimg

प्रेम विवाह से नाराज मायके वाले, बेटी और उसके 2 महीने के बेटे पर कुल्हाड़ी से हमला || GS NEWS

DESK 1100

भागलपुर जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के तुलसीपुर गांव में लव मैरिज करने वाली विवाहिता करिश्मा (22) और उसके मासूम बेटे पर मायके वालों ने हमला कर दिया। लगभग ढाई साल पहले करिश्मा और लवकुश (24) ने कोर्ट मैरिज की थी। दोनों की पहचान कोचिंग में हुई थी और खेत में भी उनकी मुलाकात होती थी। धीरे-धीरे उनकी मोहब्बत परवान चढ़ी और दोनों ने घरवालों की नाराजगी के बावजूद शादी कर ली। शादी के बाद लड़की के परिवार वालों ने करिश्मा से बातचीत करना बंद कर दिया था। करिश्मा चाहती थी कि उसके माता-पिता इस रिश्ते को स्वीकार कर लें, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। करीब दो महीने पहले जब करिश्मा ने बेटे को जन्म दिया, तो मायके वालों का गुस्सा […]

Noimg

सन्हौला में ट्रक पलटने से चालक की दर्दनाक मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड||GS-NEWS

DESK 1100

भागलपुर जिले के सनहौला थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मिर्जा चौकी से छर्री लोड कर भागलपुर की ओर आ रहा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सनहौला के पास पलट गया। इस दुर्घटना में ट्रक चालक रविंद्र यादव वाहन के नीचे दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सनहौला थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक रविंद्र यादव ट्रक चलाकर ही अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। हादसे की खबर मिलते ही उनके घर में कोहराम मच गया। परिजन गहरे सदमे में हैं और पूरे गांव में शोक […]

Noimg

बाढ़ पीड़ितों के सहारे बनी जीवन जागृति सोसाइटी, सबौर में 500 परिवारों को मिली राहत सामग्री||GS NEWS

DESK 1100

भागलपुर में गंगा नदी की बाढ़ से सैकड़ों गांवों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। खासकर निचले इलाके और गंगा के किनारे बसे गांव अब भी कमर तक पानी में डूबे हुए हैं, जिससे आम लोगों की दिनचर्या पूरी तरह से बाधित हो गई है। इस कठिन समय में जीवन जागृति सोसाइटी जरूरतमंदों के सहारे बनी हुई है और लगातार राहत कार्य चला रही है। सोसाइटी की टीम ने सबौर प्रखंड के राजांदीपुर गांव में विशेष राहत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान लगभग 500 बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच सूखा राशन वितरित किया गया। राहत सामग्री में चावल, दाल, चूड़ा, गुड़, नमक, मसाले और अन्य आवश्यक खाद्य पदार्थ शामिल थे, जिससे प्रभावित परिवार कुछ दिनों तक अपना जीवन […]

Noimg

नवगछिया में इंडिया गठबंधन का संवाददाता सम्मेलन आयोजित, वोटर अधिकार यात्रा की रूपरेखा तय ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया – इंडिया गठबंधन के बैनर तले नवगछिया में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में आगामी वोटर अधिकार यात्रा को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई। यह यात्रा 17 अगस्त से 1 सितंबर 2025 तक पूरे बिहार में “वोट चोर गद्दी छोड़” और “बदलो सरकार, बदलो बिहार” जैसे नारों के साथ निकाली जाएगी। इस यात्रा में विपक्षी दलों के कई शीर्ष नेता भाग लेंगे, जिनमें प्रमुख हैं – लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव, भाकपा-माले के राष्ट्रीय महासचिव कॉमरेड दीपांकर भट्टाचार्य, सीपीआई के राष्ट्रीय महासचिव कॉमरेड डी. राजा, सीपीएम के महासचिव एम. ए. बेबी, और वीआईपी के नेता मुकेश सहनी। यात्रा का नवगछिया आगमन 22 अगस्त कोयह यात्रा 22 अगस्त को भागलपुर जिले […]

Noimg

नम आंखों और देशभक्ति के नारों के बीच दी गई शहीद अंकित उर्फ धीरज यादव को अंतिम विदाई ||GS NEWS

DESK20250

पत्नी ने तोड़ा मंगलसूत्र, मासूम बेटों ने दी मुखाग्नि, पूरे गांव में छाया मातम नवगछिया – जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में तैनात बिहार रेजीमेंट के वीर जवान अंकित यादव उर्फ धीरज यादव की शहादत की खबर 13 अगस्त को जैसे ही उनके पैतृक गांव पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। स्वतंत्रता दिवस के दिन उनका पार्थिव शरीर जब नवगछिया के जीरोमाइल चौक पर पहुंचा, तो हजारों की संख्या में उमड़ी युवाओं की टोली ने ‘शहीद अमर रहें’ के नारों के साथ उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए काफिले का स्वागत किया। शहीद का पार्थिव शरीर नवगछिया होते हुए पैतृक गांव लाया गया। रास्ते भर चौक-चौराहों पर लोग तिरंगा लेकर खड़े थे और हर तरफ देशभक्ति के नारे […]

नवगछिया के गोसाईं गाँव में जयकारों के बीच नंदलाला का हुआ जन्मोत्सव, पारंपरिक तरीके से हुआ पूजा अर्चना GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : अंग प्रदेश के सुप्रसिद्ध सह नवगछिया अनुमण्डल के गोपालपुर प्रखंड अन्तर्गत गोसाईं गाँव के श्री कृष्ण मंदिर में शनिवार की रात्रि भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव पूजा अर्चना ,प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन धूमधाम से हुआ । मौके पर पंडित शुभंकर झा द्वारा पुरोहित वीरेंद्र नारायण झा पूजन पूजा अर्चना कर रहे थे । सैकड़ों वर्षों से चलती आ रही परंपरा के अनुसार गांव के लोगों ने गंगा तट से मिट्टी वर्जन लाकर भगवान का पूजा अर्चना प्रारंभ किया । मंदिर के पुजारी विपिन कुमार झा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष पूरे धूमधाम से जन्मोत्सव का कार्यक्रम होता है जन्माष्टमी के रात्रि भगवान का जन्मोत्सव होता है महिलाओं द्वारा डलिया चढ़ाया जाता है व मन्नत पूरी होने पर भगवान […]