Category Archives: बिहार

Noimg

हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर भाजपा रंगरा पश्चिम की बैठक आयोजित ||GS NEWS

DESK20250

भारतीय जनता पार्टी रंगरा पश्चिम मंडल पदाधिकारियों एवं शक्ति केंद्र प्रमुखों की एक महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को शक्ति केंद्र जहांगीरपुर बैसी में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विक्रम कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन मंडल महामंत्री नितेश सिंह ने किया। मंडल अध्यक्ष विक्रम कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव राष्ट्रवाद की भावना से प्रेरित होकर कार्य करती है और सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेती है। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा आगामी “हर घर तिरंगा” अभियान 10 अगस्त से 14 अगस्त तक चलाया जाएगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की गई। बैठक में मंडल की पूरी टीम […]

Noimg

बिहुला विषहरी पूजा के दौरान “हर घर दीप” अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, शहरवासी कर रहे सहभागिता ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया में 17 और 18 अगस्त को होने वाले परंपरागत बिहुला विषहरी पूजा समारोह को इस बार और भी भव्य रूप से मनाने की तैयारी की जा रही है। इस अवसर पर “हर घर दीप” अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें 17 अगस्त को हर घर में एक दीपक जलाकर तपस्विनी बिहुला को श्रद्धांजलि देने की अपील की गई है। गुरुवार को नवगछिया के पार्वती वाटिका में आयोजित एक कार्यक्रम में समाजसेवियों और पूजा समिति के सदस्यों ने यह अभियान शुरू किया। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे अजय रूगंटा ने एक वीडियो संदेश के माध्यम से शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि बिहुला नवगछिया की बेटी थीं, जिनकी तपस्या और साहस पर हर नागरिक को गर्व होना चाहिए। उन्होंने […]

Noimg

राष्ट्रपति दौरे से पहले भागलपुर एयरपोर्ट मैदान खाली कराने की कोशिश, बाढ़ पीड़ितों के पुनर्वास पर प्रशासन की चुनौती ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर में गंगा की बाढ़ लगातार तबाही मचा रही है। कई गांव जलमग्न हो चुके हैं और सैकड़ों बाढ़ पीड़ित शहर के सुरक्षित इलाकों में शरण लिए हुए हैं। इसी क्रम में बड़ी संख्या में प्रभावित लोगों ने भागलपुर एयरपोर्ट मैदान को अपना अस्थायी ठिकाना बना लिया है। लेकिन अब प्रशासन के सामने एक नई और गंभीर चुनौती खड़ी हो गई है। राष्ट्रपति के संभावित दौरे को लेकर भागलपुर एयरपोर्ट मैदान को खाली कराना जरूरी हो गया है, क्योंकि राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर इसी स्थल पर उतरने वाला है। ऐसे में प्रशासन को सुरक्षा और व्यवस्था दोनों के लिहाज़ से मैदान को खाली कराना अनिवार्य हो गया है। गुरुवार को सदर अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार पुलिस बल के साथ एयरपोर्ट मैदान […]

Noimg

चाँदनी रात, हवाई अड्डे का मैदान और इश्क़ की उड़ान: भागलपुर एयरपोर्ट पर युवती दो युवकों संग रंगे हाथों पकड़ी गई ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर में बुधवार देर रात एक चौंकाने वाली और असामान्य घटना सामने आई, जिसने सुरक्षा व्यवस्था और सामाजिक जिम्मेदारी दोनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला भागलपुर हवाई अड्डे के मैदान से जुड़ा है, जो देर रात एक डेट पॉइंट में तब्दील हो गया था। चाँदनी रात में एक युवती दो युवकों के साथ एकांत में बैठी मिली, जिन्हें डायल 112 की गश्ती टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया। पुलिस टीम जब रात्रि गश्ती पर थी, तभी एयरपोर्ट के पास कुछ हलचल दिखी। जब टीम मौके पर पहुँची तो पाया कि एक युवती दो युवकों के साथ एकांत स्थान पर बैठी थी। माहौल पूरी तरह निजी और संदिग्ध प्रतीत हो रहा था। तलाशी के दौरान युवती के बैग से […]

Noimg

भागलपुर डीएम ने अपराधियों को किया जिला बदर ||GS NEWS

DESK20250

कुल 12 अपराधियों के विरुद्ध सीसीए-3(3) के अंतर्गत कार्रवाई भागलपुर : आगामी विधानसभा चुनाव 2025, पर्व-त्योहारों और दियारा क्षेत्र में फसल कटाई के मद्देनजर संभावित विधि व्यवस्था की समस्या को देखते हुए नवगछिया पुलिस जिला के कुख्यात अपराधियों पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। न्यायिक जमानत पर रिहा इन अपराधियों द्वारा दोबारा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होने की आशंका के आधार पर, पुलिस अधीक्षक नवगछिया द्वारा सीसीए-3 के तहत कार्रवाई के लिए भेजे गए प्रस्ताव के आलोक में जिला पदाधिकारी सह जिला दंडाधिकारी, भागलपुर द्वारा कुल 12 अपराधियों के विरुद्ध सीसीए-3(3) के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। इन सभी अपराधियों को छह माह के लिए नवगछिया पुलिस जिला के विभिन्न थानों में प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को सदेह […]

Noimg

खगड़िया नगर थाना की महिला दारोगा और चौकीदार 20 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, निगरानी की बड़ी कार्रवाई ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर / खगड़िया के नगर थाना में पदस्थापित महिला दारोगा सीमा कुमारी और चौकीदार वीरू पासवान को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए निगरानी विभाग ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई उस वक्त की गई जब बेगूसराय निवासी अनिल कुमार साह ने नगर थाना खगड़िया में दर्ज एक मामले में शिकायत की थी कि दारोगा सीमा कुमारी चार्जशीट दाखिल करने और जांच को आगे बढ़ाने के बदले 20 हजार रुपये की मांग कर रही हैं। अनिल कुमार साह ने इसकी शिकायत निगरानी विभाग से की, जिसके बाद विभाग ने जाल बिछाया और दोनों को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। फिलहाल, दारोगा सीमा कुमारी स्वास्थ्य कारणों से पटना में हैं, जबकि चौकीदार वीरू पासवान को भागलपुर व्यवहार न्यायालय में पेश […]

Noimg

भागलपुर के NH-80 पर हाइवा पलटा, सबौर के मिलन चौक के पास बाढ़ से सड़क क्षतिग्रस्त ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर के सबौर प्रखंड अंतर्गत इंग्लिश के मिलन चौक के पास एनएच-80 पर एक हाइवा अनियंत्रित होकर पलट गया। यह हादसा उस समय हुआ जब तेज़ रफ्तार में आ रहा हाइवा अचानक सड़क पर बने गड्ढों में असंतुलित होकर पलट गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, बाढ़ के कारण इस क्षेत्र की सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन घटना ने एक बार फिर से प्रशासन की लापरवाही और खराब सड़क व्यवस्था को उजागर कर दिया है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि बाढ़ के बाद से सड़क पर गहरे गड्ढे और धंसी हुई सतह लगातार दुर्घटनाओं को न्योता दे रही है। इसके बावजूद अब […]

Noimg

डीडीसी ने गोराडीह प्रखंड का निरीक्षण कर किया स्वच्छता कार्यों की समीक्षा ||GS NEWS

DESK20250

अनुपस्थित कर्मियों पर होगी कार्रवाई, स्वच्छता में लापरवाही बर्दाश्त नहीं भागलपुर । उप विकास आयुक्त (डीडीसी) भागलपुर, प्रदीप कुमार सिंह ने गोराडीह प्रखंड का दौरा कर स्वच्छता संबंधी कार्यों की प्रगति का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कचरा प्रबंधन एवं प्रसंस्करण इकाइयों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया तथा विभिन्न वार्डों में जाकर घर-घर की स्वच्छता स्थिति का अवलोकन किया। निरीक्षण के क्रम में डीडीसी ने आम नागरिकों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। इस दौरान यह पाया गया कि कुल छह स्वच्छता कर्मी बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित थे। इस पर डीडीसी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) को निर्देश दिया कि अनुपस्थित कर्मियों की जवाबदेही तय करते हुए शीघ्र जांच […]

Noimg

भागलपुर में गंगा का कहर: रत्तीपुर बैरिया गांव बना टापू, शहर से टूटा संपर्क ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर में इन दिनों गंगा नदी का रौद्र रूप जनजीवन को गंभीर रूप से प्रभावित कर रहा है। नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि के कारण निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं। नाथनगर प्रखंड की रसीदपुर पंचायत अंतर्गत रत्तीपुर बैरिया गांव की स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है। यह गांव अब पूरी तरह टापू में तब्दील हो चुका है और भागलपुर शहर से उसका संपर्क पूरी तरह कट गया है। ग्रामीण रोजमर्रा की आवश्यकताओं के लिए नाव या अन्य वैकल्पिक साधनों पर निर्भर हो गए हैं। गांव में जलभराव के कारण बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों की स्थिति और भी विकट हो गई है। बिजली, चिकित्सा सुविधा और पीने के साफ पानी की अनुपलब्धता ने लोगों […]