Category Archives: बिहार

Noimg

बाल्टी में डूबी 1 वर्षीय अन्वी की सांस लौटी, पिता के हौसले ने बचाई मासूम की जान ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर: जिले के पीरपैंती प्रखंड अंतर्गत टड़वा गांव में मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे एक दर्दनाक हादसा होते-होते टल गया। टड़वा गांव निवासी सुमन कुमार की एक वर्षीय पुत्री अन्वी कुमारी खेलते-खेलते आंगन में रखी पानी से भरी बाल्टी में गिर गई। दुर्भाग्यवश, बच्ची का सिर बाल्टी में डूब गया और वह आवाज तक नहीं निकाल सकी। परिजनों ने बताया कि बच्ची करीब दो-तीन मिनट तक बाल्टी में उल्टी अवस्था में पड़ी रही, लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगी। तभी अन्वी की मां की नजर उस बाल्टी पर पड़ी और जैसे ही उन्होंने बच्ची को बाहर निकाला, पूरे घर में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग दौड़ पड़े, लेकिन सभी को लग रहा था कि अब मासूम अन्वी हमारे […]

Noimg

भागलपुर सड़क हादसे में बुलेट सवार मेडिकल दुकान संचालक की मौत, दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर: भागलपुर जिले के अकबरनगर थाना क्षेत्र में आज एक सड़क हादसे में एक बुलेट सवार मेडिकल दुकान संचालक की मौत हो गई, जबकि दूसरे बाइक सवार को गंभीर चोटें आई हैं। मृतक की पहचान नाथनगर थाना क्षेत्र के चंपानदी पुल के पास रहने वाले मनमोहन यादव के 58 वर्षीय बेटे अरविंद कुमार यादव के रूप में हुई है। अरविंद यादव अपने घर पर एक मेडिकल दुकान चलाते थे। घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि अरविंद यादव सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे मुंगेर जाने के लिए अपनी बुलेट बाइक से निकले थे। जब वह अकबरनगर थाना क्षेत्र के खैरया गांव के पास पहुंचे, तो सुल्तानगंज की दिशा से आ रही पल्सर बाइक ने उनकी बुलेट को सामने से […]

Noimg

कांवर यात्रा: धार्मिक आस्था के साथ स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर, श्रावणी मेला। सुल्तानगंज के गंगाधाम से देवघर के बाबाधाम तक कांवर यात्रा हर साल लाखों श्रद्धालुओं द्वारा की जाती है, जो आमतौर पर एक धार्मिक परंपरा और आस्था का हिस्सा मानी जाती है। हालांकि, भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने इस यात्रा को धार्मिक कर्तव्य के अलावा स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण बताया है। डॉ. चौधरी, जो स्वयं एक मेडिकल प्रैक्टिशनर रह चुके हैं, ने कहा कि कांवर यात्रा के दौरान शिवभक्त 105 किलोमीटर से अधिक की दूरी पैदल तय करते हैं। यह लंबी पैदल यात्रा उनके शरीर के विभिन्न अंगों को सक्रिय करती है, जिससे हृदय, फेफड़े, मांसपेशियां और मानसिक संतुलन बेहतर होते हैं। उन्होंने इस यात्रा को “इको-मेडिको-रिलिजियस टूरिज्म” का अद्भुत उदाहरण बताया, जिसमें […]

Noimg

भागलपुर में SIR कार्य 87% पूर्ण, डीएम की अपील – आखिरी समय का इंतजार न करें ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर, बिहार। बिहार के भागलपुर जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) का कार्य अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। जिले के कुल 16 प्रखंडों में इस अभियान के तहत अब तक 87% कार्य पूरा हो चुका है। जिले के डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने इसे जिले की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया और नागरिकों से आग्रह किया कि वे इस प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लें और आखिरी समय का इंतजार न करें। डीएम डॉ. चौधरी ने बताया कि पुनरीक्षण अभियान के दौरान कई ऐसे मतदाता सामने आए हैं जिनका नाम एक से अधिक स्थानों पर वोटर लिस्ट में दर्ज है, जो चुनाव आयोग के नियमों का उल्लंघन है। इसके अतिरिक्त, कई लोग अब […]

Noimg

डीएम ने शहरी क्षेत्र के कई वार्डो का भ्रमण कर गणना प्रपत्र सत्यापन कार्य का किया मुआयना ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत गणना प्रपत्र संग्रह के उपरांत मतदाता सूची में अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृतक तथा मतदाता सूची में छूटे हुए मतदाताओं के नाम की सूची भागलपुर जिले के राष्ट्रीय, राज्य स्तरीय एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिला प्रतिनिधियों को 18 जुलाई 2025 को समीक्षा भवन में आयोजित बैठक में उपलब्ध कराते हुए उन्हें अपने बी एल ए के माध्यम से इसका सत्यापन करवा लेने का आग्रह किया गया था। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी द्वारा आदेश जारी करते हुए 23 जुलाई को प्रत्येक मतदान केंद्र में तथा शहरी क्षेत्र में वार्ड स्तर पर बीएलओ को अपने बीएलए, सहायक कर्मी तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर इस सूची का सत्यापन करने […]

Noimg

तीन दिन शेष बचे हैं गणना प्रपत्र भरने को ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर बना शत प्रतिशत गणना प्रपत्र अपलोड करने वाला पहला जिला भागलपुर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 24 जून से चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत 26 जुलाई तक का समय मतदाता सूची सत्यापन के लिए गणना प्रपत्र भरने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है, बीएलओ के द्वारा अपने सभी मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरण किया गया है। साथ ही भागलपुर के सभी विधानसभा क्षेत्र में गणना प्रपत्र का संग्रहण भी किया जा चुका है।अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृतक तथा मतदाता सूची में छूटे हुए मतदाताओं के नाम की सूची भागलपुर जिले के राष्ट्रीय, राज्य स्तरीय एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिला प्रतिनिधियों को 18 जुलाई 2025 को ही उपलब्ध कराया जा चुका है। साथ ही जिला निर्वाचन […]

Noimg

सिपाही प्रशिक्षण केंद्र में जीविका दीदी की रसोई शुरू ||GS NEWS

DESK20250

जीविका दीदी की रसोई में बने खाने का स्वाद लेंगे सुरक्षा कर्मी भागलपुर जिले में जीविका दीदी की रसोई की संख्या बढ़कर 8 हो गई दीदी की रसोई जैसी पहल से जिले की 200 से अधिक दीदियों को मिला सीधा रोजगार भागलपुर। बिहार पुलिस के नव नियुक्त सुरक्षा कर्मी अब अपने प्रशिक्षण के दौरान “जीविका दीदी की रसोई” में बने शुद्ध, स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन का आनंद ले सकेंगे। बुधवार को भागलपुर के नाथनगर स्थित सिपाही प्रशिक्षण केंद्र में जीविका दीदी की रसोई का विधिवत उद्घाटन किया गया। सुंदर जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ, नाथनगर के द्वारा संचालित इस रसोई में 70 से अधिक जीविका दीदियाँ कार्यरत हैं। वे प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 1000 से अधिक नव नियुक्त सुरक्षा कर्मियों […]

Noimg

पटना के कांवरियों ने 108 फीट लंबा कांवर लेकर अजगैबीनाथ धाम से बैद्यनाथ धाम के लिए की पदयात्रा ||GS NEWS

DESK20250

सुरक्षा को लेकर सिटी एसपी शुभांक मिश्रा ने दिए निर्देश भागलपुर, श्रावणी मास के पवित्र अवसर पर कांवर यात्रा पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ जारी है। इसी क्रम में पटना से आए कांवरियों के एक दल ने 108 फीट लंबा भव्य कांवर लेकर अजगैबीनाथ धाम से बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर के लिए पदयात्रा शुरू की। यह कांवर अपनी लंबाई और आकर्षक सजावट के कारण श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। कांवर में भगवा झंडे, रंगीन झालरें और भगवान शिव की झांकी को विशेष रूप से सजाया गया है, जो श्रद्धा और आस्था का अद्भुत प्रतीक है। कांवरियों ने अजगैबीनाथ मंदिर में जलाभिषेक कर बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया और “बोल बम” के जयघोष […]

Noimg

दो पक्षों के बीच जमकर हुई चाकूबाजी, दो लोग गंभीर रूप से घायल ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर में मामूली विवाद के कारण दो पक्षों के बीच चाकूबाजी की घटना हुई, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना मोजाहिदपुर थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर, मियां साहब मैदान में हुई। घायल युवकों की पहचान मोहम्मद खुर्शीद के पुत्र मोहम्मद गुलचा (32) और मोहम्मद फरहान के रूप में हुई है। घटना के बाद दोनों घायलों को उनके परिजनों ने मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, मोहम्मद गुलचा मियां साहब मैदान में सोए हुए थे। इसी दौरान मोहम्मद नक्की अपने दुकान को खोलने के लिए आया और किसी बात को लेकर मोहम्मद गुलचा से विवाद हो गया। जब कहासुनी बढ़ी, तो मोहम्मद नक्की कुरैशी ने […]

Noimg

भागलपुर में पत्रकारों ने दिखाया मानवीय चेहरा, घायल बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर के कचहरी चौक पर बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब एक अनियंत्रित मोटरसाइकिल सवार ने भीख मांग रहे एक बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद बुजुर्ग सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान घटनास्थल पर खड़े लोग केवल तमाशा देखते रहे, लेकिन वहां मौजूद पत्रकारों ने मानवता की मिसाल पेश की। पत्रकार विकास सिंह, संजय, सुमित, अमरजीत, श्याम सिंह, विजय सिंहा, आदित्य और आलोक ने तुरंत घायल बुजुर्ग की मदद की। तीनों पत्रकारों ने न केवल बुजुर्ग को उठाया, बल्कि बिना किसी देरी के उसे सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक, बुजुर्ग की हालत नाजुक बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने इस तत्परता और […]