Category Archives: बिहार

झंडापुर में सड़क हादसा, खेत से लौटते समय 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, बाइक सवार फरार ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया पुलिस जिला के झंडापुर थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 80 वर्षीय विष्णुदेव शर्मा की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, नवगछिया की दिशा से आ रही एक तेज़ रफ्तार बाइक ने विष्णुदेव शर्मा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, विष्णुदेव शर्मा रोज की तरह अपने खेत में गाय के लिए चारा लाने गए थे। लौटते समय एक अनियंत्रित बाइक सवार ने उन्हें […]

6 नवंबर को भागलपुर आएंगे प्रधानमंत्री मोदी, हवाई अड्डा मैदान में करेंगे चुनावी जनसभा, एनडीए कार्यकर्ताओं में उत्साह चरम पर ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 नवंबर को भागलपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री की यह ऐतिहासिक सभा भागलपुर के हवाई अड्डा मैदान में आयोजित की जाएगी। इस कार्यक्रम को लेकर एनडीए कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह चरम पर है। प्रधानमंत्री मोदी इससे पहले 24 फरवरी को भागलपुर में किसान सभा को संबोधित कर चुके हैं। अब पुनः उनके भागलपुर आगमन की घोषणा के बाद जिले का राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक तैयारियां भी तेज़ कर दी गई हैं, वहीं एनडीए के घटक दलों के कार्यकर्ता सभा की तैयारी में जी-जान से जुट गए हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष साह ने बताया कि प्रधानमंत्री की इस जनसभा में भागलपुर सहित […]

गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे को झारखंड पर ध्यान देने की जरूरत, न कि भागलपुर विधानसभा पर : सांसद अजय मंडल ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, जिले की सियासी सरगर्मी चरम पर पहुंच गई है। एनडीए गठबंधन के प्रचार अभियान में भागलपुर के सांसद अजय मंडल लगातार सक्रिय हैं और जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों में दौरा कर रहे हैं। शनिवार को उन्होंने भागलपुर विधानसभा के विभिन्न इलाकों में भाजपा प्रत्याशी रोहित पांडे के समर्थन में जनसंपर्क किया। सांसद अजय मंडल ने इस दौरान कहा कि “इस बार कमल खिल चुका है, अब जनता के सहयोग की आवश्यकता है।” मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मतभेद की चर्चाओं पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा, “नीतीश कुमार हमारे गार्जन हैं, हम उनके बच्चे हैं। कोई भी बच्चा जब कुछ चाहता है, तो अपने गार्जन से ही मांगता है — चाहे […]

मतदान सबको बराबर का दर्जा देता है : जिलाधिकारी भागलपुर ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत भागलपुर में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने तथा मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से रविवार को शहर में मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली एक दैनिक समाचार पत्र द्वारा आयोजित की गई, जिसे जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदान ही वह माध्यम है जो हर नागरिक को बराबर का अधिकार देता है। उन्होंने कहा कि सभी पात्र मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लेना चाहिए, क्योंकि मतदान के माध्यम से ही हम अपनी पसंद की सरकार चुन सकते हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि […]

जिलाधिकारी ने डिस्पैच सेंटर पर ईवीएम कमीशनिंग कार्यों का किया निरीक्षण ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत भागलपुर जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने की दिशा में आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने राजकीय पॉलिटेक्निक, बरारी स्थित डिस्पैच सेंटर पर भागलपुर एवं नाथनगर विधानसभा क्षेत्रों के लिए चल रही ईवीएम की कमीशनिंग प्रक्रिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि आज नाथनगर विधानसभा क्षेत्र में सात राउंड तथा भागलपुर विधानसभा क्षेत्र में लगभग पाँच राउंड की कमीशनिंग की गई है। प्रत्येक राउंड में 20 टेबल स्थापित किए गए हैं। जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि ईवीएम की कमीशनिंग का तात्पर्य यह सुनिश्चित करना है कि बैलेट यूनिट के सभी 15 बटनों के सामने संबंधित प्रत्याशी का क्रमांक, पार्टी का […]

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गोपालपुर में कार्यक्रम कल 3 नवंबर को,अधिकारियों ने किया निरीक्षण ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल 3 नवंबर को गोपालपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे दिन के 11:00 बजे हेलीकॉप्टर से कार्यक्रम स्थल पहुँचेंगे। कार्यक्रम का आयोजन संत बिनोबा हाई स्कूल तीन टंगा में किया गया है। सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष तैयारियां की हैं। अधीक्षक नवगछिया एवं अनुमंडल पदाधिकारी ने स्थल का भौतिक निरीक्षण किया और प्रवेश मार्ग, पार्किंग, बैठने की व्यवस्था, प्रकाश और अन्य सुरक्षा उपायों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक (साइबर/रक्षित) और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। प्रशासन ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान नागरिकों और उपस्थित अतिथियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से […]

50 लीटर अवैध देशी शराब बरामद, तस्कर फरार ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : गोपालपुर थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर बिंदटोली तटबंध पर शुक्रवार की देर शाम संध्या गस्ती के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर एक मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर लदी अवैध 50 लीटर देशी शराब का बोरा फेंक दिया गया और शराब तस्कर भागने में सफल हो गया। गोपालपुर थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि फरार तस्कर की पहचान और गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाया गई हैं और इलाके में लगातार निगरानी बढ़ा दी गई है। बरामद अवैध शराब की मात्रा 50 लीटर बताई गई है, जिसे पुलिस ने सुरक्षित कर आगे की जांच शुरू कर […]

भवानीपुर में 04 लीटर अवैध देशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : भवानीपुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को मिली गुप्त सूचना के आधार पर भवानीपुर थाना टीम ने छापामारी कर जिलेबिया मोड़ स्थित लालबिहारी शर्मा की दुकान से कुल 04 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की। इस कार्रवाई के दौरान शराब सेवन, निर्माण, बिक्री और भंडारण के आरोप में लालबिहारी शर्मा पुत्र स्व. आनंदी शर्मा, निवासी रायपुर, थाना- भवानीपुर, जिला-भागलपुर को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में भवानीपुर थाना कांड संख्या 233/25 दिनांक 01.11.25 के तहत धारा 30 (ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधन अधिनियम 2018 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है। DESK2025

सुंदरपुर में एक दिवसीय संतमत सत्संग का भव्य आयोजन, स्वामी भागवतानंद बाबा के प्रवचन और भजन से झूम उठे श्रद्धालु ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर : पीरपैंती रेलवे स्टेशन और प्रखंड कार्यालय के मध्य स्थित महेशराम नगरपंचायत के सुंदरपुर में एक दिवसीय संतमत सत्संग का भव्य आयोजन प्रभारी प्रधानाध्यापक लालबाबू की अध्यक्षता में शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में दो पालियों में भजन-कीर्तन, स्तुति-विनती, सामूहिक ध्यान, सद्ग्रंथ पाठ, माल्यार्पण, अमृत प्रवचन और आरती-पूजन का समावेश किया गया। महर्षि मेँही भागवतधाम, शेरमारी के संस्थापक आचार्य स्वामी भागवतानंद जी महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि भक्ति के बिना ज्ञान और वैराग्य अधूरे होते हैं। उन्होंने शास्त्रों के अनुसार आत्मा के रहस्य पर सारगर्भित चर्चा की और बताया कि सच्ची भक्ति से ही आत्मिक विकास संभव है। स्वामी भागवतानंद जी ने यह भी कहा कि श्री सद्गुरु महाराज की जय-जयकार करने से समस्त देवी-देवता सहित […]

देवोत्थान एकादशी पर भगवान श्रीहरि विष्णु की पूजा, चातुर्मास का समापन और मांगलिक कार्यों की हुई शुरुआत ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : देवोत्थान एकादशी (देवउठनी एकादशी) के अवसर पर भगवान श्रीहरि विष्णु की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस दिन चातुर्मास का समापन हुआ और मांगलिक कार्यों की पुनः शुरुआत की गई। धार्मिक परंपरा के अनुसार, यह माना जाता है कि जगत के पालनहार भगवान श्रीहरि विष्णु चार महीनों की योगनिद्रा के बाद इस दिन जागते हैं। शास्त्रों में वर्णित है कि कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को देवप्रबोधिनी एकादशी मनाई जाती है, जब भगवान विष्णु के जागरण के साथ ही सृष्टि के कार्यों का आरंभ होता है। इस दिन श्रद्धालुओं ने व्रत, पूजा और भगवान की आराधना कर मंगलकामनाएं कीं। गोपालपुर नवटोलिया के पंडित मृत्युंजय झा और पंडित अशोक झा ने बताया कि देवउठनी एकादशी के बाद […]