March 20, 2026
शांति समिति की बैठक, चैती नवरात्र, रामनवमी व ईद को लेकर बनी रणनीति || GS NEWS
Chanchal Jhaभागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना परिसर में चैती नवरात्र, रामनवमी एवं ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रशिक्षु एएसपी सयाम रजा ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डीएसपी नवनीत कुमार, इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार, कृष्णानंद कुमार, नगर सभापति राज कुमार गुड्डू एवं नगर उपसभापति नीलम देवी उपस्थित रहे। बैठक में वार्ड पार्षद, विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि, हनुमान मंदिर एवं चैती दुर्गा मंदिर के अध्यक्षों के साथ-साथ दरगाह के सदस्यों ने भी भाग लिया। बैठक में प्रशिक्षु एएसपी सयाम रजा एवं अन्य अधिकारियों ने सभी से पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। इस दौरान डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया। साथ […]