November 21, 2025
मेले के बहाने गायब हुई नाबालिग खुशनुमा, परिजन परेशान; थाने से लेकर अधिकारियों तक लगाई गुहार, कार्रवाई अब भी अधर में ||GS NEWS
DESK2025भागलपुर जिले से एक चिंताजनक मामला सामने आया है, जहाँ 15 वर्षीय नाबालिग लड़की खुशनुमा 16 अगस्त की रात अचानक लापता हो गई। परिजनों के अनुसार, उसी शाम पड़ोस की एक लड़की उसे मेला देखने के लिए बुलाने आई थी। खुशनुमा बिना किसी शंका के उसके साथ चली गई, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटी। रात बढ़ने पर जब परिवार वालों ने खोजबीन शुरू की, तो उसका कोई पता नहीं चला। माँ बीबी शहजादी ने बताया कि काफी प्रयासों के बाद उन्हें यह जानकारी मिली कि उनकी नाबालिग बेटी को शारिक नाम का लड़का बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। यह खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। माँ ने तुरंत हबीबपुर थाना में लिखित शिकायत […]