Category Archives: भागलपुर

11 नवंबर को भागलपुर में होगा मतदान, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ डीएम ने की अहम बैठक ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भागलपुर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को समीक्षा भवन में एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने की। बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत, उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, संयुक्त निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्वेता कुमारी तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के जिला प्रतिनिधि उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने बताया कि भागलपुर जिले के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में द्वितीय चरण में मतदान कराया जाएगा। इसके तहत 13 अक्टूबर को अधिसूचना जारी की जाएगी, जिस दिन से […]

गेरूवा नदी में डूबने से युवक की मौत, तीन दिन बाद मिला शव, गांव में फैला मातम ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर जिले के सन्हौला थाना क्षेत्र अंतर्गत पोटिया गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब तीन दिन से लापता युवक अरुण कुमार राय का शव गेरूवा नदी से बरामद हुआ। युवक के शव की पुष्टि होते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों में कोहराम मच गया। मिली जानकारी के अनुसार, अरुण कुमार राय तीन दिन पूर्व अपने घर से बाजार किसी आवश्यक कार्य के लिए गए थे। उस समय गेरूवा नदी में पानी का स्तर सामान्य था, लेकिन लौटते समय नदी में अचानक तेज बहाव आ गया। ग्रामीणों के अनुसार, उसी दौरान अरुण नदी पार करने के प्रयास में बहाव में फंस गए और डूब गए। परिजनों ने घटना के तुरंत बाद से अरुण की […]

पीरपैंती में दूध व्यवसायी और उनके चाचा पर हमला, मायागंज अस्पताल में जारी है इलाज ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र अंतर्गत लकड़ा कोल गांव में एक गंभीर घटना सामने आई है, जहां दूध बेचकर घर लौट रहे दूध व्यवसायी उमेश यादव और उनके चाचा महेंद्र यादव पर अज्ञात हमलावरों ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पीरपैंती थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल भेजा गया। फिलहाल दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। हमलावरों की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और आसपास […]

तेज रफ्तार टोटो की टक्कर से वृद्ध महिला की मौत, इलाके में फैली सनसनी ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर जिले के घोघा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। हादसा पक्की सड़क के पास उस समय हुआ जब 65 वर्षीय प्रभा देवी सब्जी खरीदकर अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान एक तेज रफ्तार टोटो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि प्रभा देवी सड़क पर गिर पड़ीं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुटे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। लोगों ने तुरंत घटना की सूचना घोघा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज […]

भागलपुर में 11 नवंबर को होगा मतदान,जिला पदाधिकारी नें प्रेस वार्ता कर दी जानकारी ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तिथियों की औपचारिक घोषणा कर दी गई है। इस बार चुनाव दो चरणों में संपन्न होंगे। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को और दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को कराया जाएगा। भागलपुर जिले के अंतर्गत आने वाले सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में मतदान दूसरे चरण के तहत 11 नवंबर को होगा। चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही पूरे राज्य में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। इस संबंध में भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने एक प्रेस वार्ता में जानकारी दी कि जिले में भी आचार संहिता प्रभावी हो गई है और प्रशासन द्वारा निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने की दिशा […]

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना: भागलपुर की 62 हजार महिलाओं के खातों में भेजी गई तीसरी किस्त की राशि ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत सोमवार को भागलपुर जिले की 62 हजार महिलाओं के खाते में ₹10,000 की राशि डीबीटी के माध्यम से भेजी गई। यह राशि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा सीधे लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गई। कार्यक्रम का आयोजन भागलपुर के समीक्षा भवन में किया गया, जिसमें जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने अध्यक्षता की। पटना से हो रहे इस सीधा प्रसारण को समीक्षा भवन में उपस्थित अधिकारियों और लाभार्थी महिलाओं ने देखा। कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत यह तीसरी किस्त की राशि भेजी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि अब तक भागलपुर जिले की करीब साढ़े तीन लाख महिलाओं को […]

नवगछिया में शुरू होने जा रहा है Naugachia Premier League,रजिस्ट्रेशन शुरू ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। क्रिकेट प्रेमियों के लिए नवगछिया से एक बड़ी खबर सामने आई है। आईपीएल की तर्ज पर अब नवगछिया में भी क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा। स्थानीय स्तर पर आयोजित होने जा रहा है “Naugachia Premier League (NPL)”। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य क्षेत्र के छिपे हुए क्रिकेट प्रतिभाओं को सामने लाना और उन्हें बेहतर मंच प्रदान करना है। इस लीग के संचालन के लिए एक टीम गठित की गई है, जिसमें राजेश कुमार झा को सचिव, शैलेश कुमार को अध्यक्ष, निखिल रंजन को संचालक तथा संतोष बब्बू को प्रभारी बनाया गया है। Naugachia Premier League में कुल छह टीमें शामिल की गई हैं, जिनके नाम और कप्तान इस प्रकार हैं – आयोजकों ने बताया कि यह लीग नवगछिया के […]

राष्ट्रीय योगा प्रतियोगिता में भाग लेने मैसूर के लिए रवाना हुए धर्मचंद भगत ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। नवगछिया के प्रतिभावान खिलाड़ी धर्मचंद भगत आज राष्ट्रीय योगा प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मैसूर, कर्नाटक के लिए रवाना हुए। योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 50वीं राष्ट्रीय योगा खेल प्रतियोगिता का आयोजन 9 से 12 अक्टूबर तक मैसूर में किया जाएगा। नवगछिया योगा अकैडमी के मुख्य कोच घनश्याम प्रसाद ने बताया कि धर्मचंद भगत ने हाल ही में बिहार योगा संघ द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय योगा प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी उत्कृष्टता साबित की थी। उसी प्रदर्शन के आधार पर उन्हें बिहार टीम में शामिल किया गया है, जिससे नवगछिया और पूरे भागलपुर जिले का गौरव बढ़ा है। धर्मचंद के मैसूर रवाना होने के अवसर पर जिला योगा संघ के अध्यक्ष आर. पी. राकेश, उपाध्यक्ष रामकुमार […]

Noimg

तेतरी मेला परिसर में जानलेवा हमला का आरोप,थाने में दिया आवेदन ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी गांव निवासी गौतम कुमार पिता – नरेन्द्र सिंह ने लिखित आवेदन देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि 03 अक्टूबर 2025 की रात लगभग 9 बजे जब वह अपने ग्रामीण मार्ग से घर लौट रहे थे, तभी तेतरी दुर्गा स्थान चौक के पास हिमांशु राय, सुधांशु राय (दोनों पिता – स्व. सुभाष राय), मिथिलेश मंडल (पिता – रमेश मंडल), शोले चौधरी (पिता – स्व. राम चौधरी), मोहन राय (पिता – स्व. नारायण राय), राजकुमार सिंह (पिता – पंचानंद सिंह) सहित करीब दस अज्ञात लोगों ने उन्हें, उनके भाई संजीव कुमार सिंह, सिकंदर शमी और मित्र विमल कुमार सिंह को चारों ओर से घेर लिया। गौतम ने बताया कि सभी […]

युवा जदयू का प्रखंड स्तरीय सम्मेलन संपन्न, विधायक गोपाल मंडल ने किया संबोधित ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। युवा जनता दल यूनाइटेड, नवगछिया जिला कमेटी की ओर से कोसकीपुर स्थित महंत बाबा स्थान परिसर में प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सह संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा जदयू के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अमित सिंह राठौर ने की, जबकि उद्घाटन विधायक गोपाल मंडल ने किया। विधायक गोपाल मंडल ने कोसकीपुर की नई मुख्य सुरक्षा पुलिया का उद्घाटन किया और कहा कि यह पुलिया क्षेत्रवासियों के लिए राहत का कार्य सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि जनता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों को देखते हुए जदयू को भारी बहुमत से जिताए। कार्यक्रम में जदयू जिलाध्यक्ष आशीष कुमार मंडल, कोषाध्यक्ष मनोरथ कुमार, मुखिया दिवाकर सिंह, रंगरा प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप कुमार ठाकुर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन […]