Category Archives: भागलपुर

Noimg

पीजी पाठ्यक्रम शुरू करने की मांग को लेकर प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, नवगछिया इकाई ने शनिवार को मदन अहिल्या महिला कॉलेज के प्राचार्य को पीजी पाठ्यक्रम शुरू करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर कॉलेज अध्यक्ष दीक्षा मिश्रा के नेतृत्व में ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। ज्ञापन में कहा गया कि तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय से मदन अहिल्या महिला कॉलेज में विज्ञान और कला संकाय के सभी प्रमुख विषयों में पीजी की पढ़ाई शुरू की जाए। राष्ट्रीय कला मंच प्रांत संयोजक विश्वास वैभव ने बताया कि यह मांग पिछले कई वर्षों से लगातार उठाई जा रही है। इसके लिए पहले भी आंदोलन और अनशन किए जा चुके हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने आश्वासन भी दिया था और पिछले वर्ष सिंडिकेट की बैठक में कुछ विषयों में पीजी […]

Noimg

इंटर स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का सफल समापन, एम.ए.एम. कॉलेज और मारवाड़ी कॉलेज बने विजेता ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय, नवगछिया के तत्वावधान में आयोजित इंटर स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हुआ। तीसरे और अंतिम दिन महिला एवं पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबलों के साथ प्रतियोगिता का भव्य समापन किया गया। महिला वर्ग के शुरुआती मुकाबले में बी.एल.एस. कॉलेज, नवगछिया को एस.एम. कॉलेज, भागलपुर के विरुद्ध बाई से जीत मिली। दूसरे मुकाबले में जी.बी. कॉलेज ने बी.एन. कॉलेज को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पहले सेमीफाइनल में एस.एस.भी कॉलेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बी.एल.एस. कॉलेज को मात दी और फाइनल में जगह बनाई। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में एम.ए.एम. कॉलेज, नवगछिया ने कड़े संघर्ष के बाद जी.बी. कॉलेज, नवगछिया को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। महिला वर्ग के फाइनल में एम.ए.एम. […]

Noimg

बिहार की दोनों टीमों ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, प्रिया-वंदना की जोड़ी सेमीफाइनल में ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर : तमिलनाडु के डिंडीगुल में आयोजित 44वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में बिहार की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। सब-जूनियर बालक वर्ग के अंतिम लीग मैच में बिहार ने दिल्ली को 35-27, 35-22 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, सब-जूनियर बालिका वर्ग के अंतिम लीग मैच में बिहार ने छत्तीसगढ़ को कड़े मुकाबले में 35-32, 36-34 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की। इस सफलता की जानकारी बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर और राज्य प्रवक्ता ज्ञानदेव कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि 71वीं सीनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के महिला डबल्स क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बिहार की प्रिया सिंह और वंदना की जोड़ी ने राजस्थान […]

Noimg

सन वैली स्कूल में धूमधाम से हुआ डांडिया कार्यक्रम, बच्चों ने बिखेरी चमक ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया के जीरो माइल में स्थित सन वैली पब्लिक में डांडिया कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। छोटे बच्चों से लेकर बड़े विद्यार्थियों तक सभी ने अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। कार्यक्रम के दौरान सीनियर छात्राओं द्वारा प्रस्तुत डांडिया नृत्य को पूरे विद्यालय परिवार ने आनंद के साथ देखा। खास आकर्षण उस समय देखने को मिला जब विद्यालय के शिक्षक ओमप्रकाश शर्मा ने स्वयं डांडिया प्रस्तुति दी। उनकी प्रस्तुति में बच्चियों ने भी सहयोग किया, जो दर्शकों के लिए बेहद सराहनीय और यादगार क्षण रहा। इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य, निर्देशिका महोदया, उप-प्राचार्य, जीएस न्यूज के मुख्य निदेशक बरुण बाबुल सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे और कार्यक्रम को सफल […]

Noimg

दुर्गा पूजा को लेकर भागलपुर पुलिस अलर्ट, कचहरी चौक पर चला वाहन चेकिंग अभियान ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर : दुर्गा पूजा को लेकर भागलपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी कड़ी में शनिवार को यातायात डीएसपी आशीष कुमार सिंह के नेतृत्व में कचहरी चौक पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कई वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। कुछ चालक चेकिंग से बचने के लिए रास्ता बदलकर भागने लगे, वहीं कई वाहन चालक ऐसे भी पकड़े गए जिन्होंने अपने वाहन की नंबर प्लेट को ढक रखा था। पुलिस ने मौके पर दर्जनों वाहनों की जांच की और नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की। यातायात डीएसपी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि लगातार पुलिस वाहन चालकों को जागरूक कर रही है कि वे हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। […]

Noimg

भागलपुर में जलासय निर्माण को लेकर विवाद, किसानों ने रोका कार्य ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के कमरगंज पंचायत में बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित जलासय निर्माण को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय किसानों ने एक निजी कंपनी द्वारा उनकी जमीन पर कब्जा कर भूमि पूजन किए जाने का विरोध किया और कार्य को रोक दिया। किसान प्रदीप कुमार भगत और निर्मल कुमार भगत ने बताया कि जिस जमीन पर भूमि पूजन किया गया है, वह उनकी पुश्तैनी जमीन है। इस जमीन का न तो अधिग्रहण किया गया है और न ही मुआवजा दिया गया है। किसानों का कहना है कि जब तक मुआवजा राशि नहीं दी जाएगी, तब तक वे किसी भी तरह का काम अपनी जमीन पर होने नहीं देंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस […]

Noimg

मालदा मंडल में विशेष टिकट जांच अभियान, 178 यात्री पकड़े गए ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । मालदा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक मिस अंजन के पर्यवेक्षण में बिना टिकट यात्रा पर नियंत्रण और राजस्व संरक्षण के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान साहिबगंज–भागलपुर–जमालपुर–किऊल खंड की एक यात्री ट्रेन में संचालित किया गया। अभियान का नेतृत्व सहायक वाणिज्य प्रबंधक (एसीएम/टीसी) तापस कुमार विश्वास ने किया। इस दौरान टिकट जांच टीम ने कुल 178 यात्रियों को टिकट संबंधी अनियमितताओं में पकड़ा, जिनसे 80,475 रुपये जुर्माना वसूला गया। यह गहन टिकट जांच अभियान वाणिज्य निरीक्षकों, टिकट जांच कर्मचारियों और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के सहयोग से सफलतापूर्वक पूरा किया गया। जांच के साथ-साथ यात्रियों को ‘यूटीएस ऑन मोबाइल’ ऐप और ‘रेलवन’ ऐप के माध्यम से […]

Noimg

भागलपुर में टोटो सवार बदमाशों का हमला, युवक घायल ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर के सन्हौला थाना क्षेत्र के महिमा गांव में शनिवार देर शाम टोटो (ई-रिक्शा) पर सवार बदमाशों ने एक युवक पर हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल युवक की पहचान सूरज कुमार सिंह (28 वर्ष) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टोटो पर सवार दो बदमाश गांव पहुंचे और सूरज के घर के बाहर रुक गए। इसी दौरान एक बदमाश टोटो से उतरा और जैसे ही सूरज बाहर आया, उस पर फायरिंग कर दी। गोली सूरज के हाथ में लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा। ग्रामीणों ने तत्काल एक बदमाश को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी टोटो लेकर भागने में सफल रहा। घटना की जानकारी […]

Noimg

नवटोलिया फोरलाइन मोड़ पर हादसा, एक की मौत, दो घायल ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के मिरहट्टी पंचायत अंतर्गत नवटोलिया गांव के समीप फोरलाइन पर शनिवार को हाइवा और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की भीषण टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान शाहकुंड प्रखंड के कसबा खैरी निवासी लालमुनी यादव के रूप में हुई है। मृतक की मां उषा देवी ने बताया कि उनका पुत्र शनिवार को बाईं रोड से गंगा स्नान करने अजगैविनाथ धाम जा रहा था। इसी दौरान नवटोलिया फोरलाइन मोड़ पर तेज रफ्तार हाइवा ने मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में लालमुनी यादव की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर में घायल लक्ष्मण यादव और निर्मल यादव को ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने […]

Noimg

पोलियो उन्मूलन अभियान को लेकर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । आगामी पोलियो उन्मूलन अभियान, जो 12 अक्टूबर से प्रारंभ होने वाला है, को लेकर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका आयोजन सिविल सर्जन डॉ. अशोक प्रसाद, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. धनंजय कुमार, एसएमओ डॉ. अमर राज और एसएमसी अमित कुमार की ओर से किया गया। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. अशोक प्रसाद ने कहा कि प्लस पोलियो उन्मूलन अभियान 12 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें जन्म से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाई जाएगी। इसके अतिरिक्त बीटीम का कार्यक्रम 18 अक्टूबर को आयोजित होगा। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. धनंजय कुमार ने बताया कि पोलियो उन्मूलन अभियान में सभी पीएचसी को बीएलटीएफ, टीम और सुपरवाइजर का प्रशिक्षण […]