Category Archives: भागलपुर

Noimg

खेत में पटवन करने गए युवक की गोली मारकर हत्या, तीन गोलियां लगने से मौत. || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर जिले के एकचारी थाना क्षेत्र के गंगा पार एकचारी दियारा में खेत में पटवन (सिंचाई) करने गए एक युवक की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। मृतक की पहचान बबूल मंडल (30 वर्ष) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार बबूल मंडल गंगा पार एकचारी दियारा स्थित अपने खेत में पटवन करने गया था। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक को तीन गोलियां मारी गईं। एक गोली उसके सीने में, […]

Noimg

हबीबपुर व मधुसूदनपुर थानों में नए थानाध्यक्षों ने संभाला पदभार || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर जिले के हबीबपुर थाना में नए थानाध्यक्ष के रूप में सफदर अली ने पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार संभालते ही उन्होंने थाना क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। साथ ही अपराध नियंत्रण, जनसुनवाई और पुलिस-जनता के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इधर मसुदनपुर थाना में भी नए थानाध्यक्ष के रूप में संजय कुमार मंडल ने योगदान दिया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी […]

Noimg

चांदो सौदागर के अभिनय में निभाष चंद्र मोदी ने दर्शकों का मन मोहा || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर में तीन दिवसीय मंजूषा महोत्सव का भव्य आगाज़, बिहुला-विषहरी नाटक ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध भागलपुर के ऐतिहासिक सैंडिस कंपाउंड स्थित मुक्त आकाश स्टेडियम में तीन दिवसीय मंजूषा महोत्सव का भव्य आगाज़ किया गया। महोत्सव का विधिवत उद्घाटन जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, डीडीसी प्रदीप कुमार तथा कला-संस्कृति पदाधिकारी अंकित रंजन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन के साथ ही कार्यक्रम की शुरुआत संगीत संध्या से हुई, जिसमें शहर के कई चर्चित कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से माहौल को संगीतमय बना दिया। महोत्सव के पहले दिन भागलपुर की प्रसिद्ध नाट्य संस्था कृष्णा क्लब की ओर से अंग जनपदीय लोकधरोहर पर आधारित बिहुला-विषहरी नाटक का मंचन किया गया। मंजूषा कला की लोकगाथा पर आधारित इस नाटक को […]

Noimg

सबौर महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर संगोष्ठी आयोजित || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर । सबौर महाविद्यालय, सबौर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रभारी प्राचार्य डॉ. नाज परवीन के निर्देशन में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के शिक्षकों द्वारा प्रभारी प्राचार्य को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित करने के साथ हुई। इस अवसर पर महाविद्यालय की महिला शिक्षिकाओं और महिला शिक्षकेत्तर कर्मियों ने मिलकर केक काटकर महिला दिवस मनाया। प्रभारी प्राचार्य डॉ. नाज परवीन ने सभी महिला शिक्षिकाओं और शिक्षकेत्तर कर्मियों को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए डॉ. अनिता कुमारी ने कहा कि महिला दिवस महिला सशक्तिकरण की पहचान है। वहीं डॉ. रंजना कुमारी ने महिलाओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। डॉ. बी. नूरजहां ने कहा कि यह दिवस […]

Noimg

मेयर पर मनमानी और भ्रष्टाचार का आरोप, पार्षद रंजीत मंडल अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर नगर निगम में मेयर की कार्यशैली और कथित भ्रष्टाचार को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। वार्ड संख्या 13 के पार्षद रंजीत मंडल ने पार्षदों के अधिकारों के हनन और नगर निगम में हो रही कथित मनमानी के विरोध में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। पार्षद रंजीत मंडल नगर निगम परिसर में ही धरने पर बैठ गए हैं। उनका आरोप है कि नगर निगम में नियमों को दरकिनार कर कार्य किए जा रहे हैं और पार्षदों को उनके अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों और ठेकों में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है। पार्षद ने यह भी आरोप लगाया कि नगर निगम में असामाजिक तत्वों को ठेकेदारी दी जा रही है, […]

Noimg

जनगणना 2027 के तहत जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर । भारत की जनगणना 2027 के तहत प्रथम चरण में मकानों के सूचीकरण और मकान गणना के लिए जिला, नगर निगम तथा चार्ज अधिकारी स्तर के शासकीय सेवकों के छह दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन भागलपुर के समीक्षा भवन में किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, नगर आयुक्त किसलय कुशवाहा, कहलगांव के अनुमंडल पदाधिकारी कृष्ण चंद्रगुप्त, अपर समाहर्ता दिनेश राम, अपर समाहर्ता विधि-व्यवस्था राकेश रंजन सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनगणना से जुड़े विभिन्न बिंदुओं, मकानों के सूचीकरण तथा गणना की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी शासकीय सेवकों को दी जा रही है, […]

Noimg

भागवत कथा के प्रसाद वितरण में विवाद, युवक को पीटकर किया घायल || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर । सबौर थाना क्षेत्र के बाबूपुर गांव में भागवत कथा के प्रसाद वितरण के दौरान विवाद हो गया। इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार बाबूपुर गांव में भागवत कथा के बाद प्रसाद बांटा जा रहा था। प्रसाद लेने के लिए काफी संख्या में लोग जुटे थे, जिससे वहां भीड़ हो गई थी। इसी दौरान अजय कुमार की गांव के ही अंकित, उत्तम, सौरभ और शिवम के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोप है कि चारों युवकों ने मिलकर अजय कुमार पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया, जिससे वह […]

Noimg

जुगाड़ ठेला का संतुलन बिगड़ने से किशोर की मौत, इलाज के दौरान मायागंज अस्पताल में तोड़ा दम || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर । जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बलुआचक के समीप जुगाड़ ठेला का संतुलन बिगड़ जाने से एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए मायागंज स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रजौन थाना क्षेत्र के राजपुर गांव निवासी प्रदीप पोद्दार का 17 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार जुगाड़ ठेला पर सवार था। इसी दौरान बलुआचक के पास अचानक ठेला का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना जगदीशपुर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल […]

Noimg

10 सूत्री मांगों को लेकर बिहार ड्राइवर एसोसिएशन का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर :अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर बिहार ड्राइवर एसोसिएशन के बैनर तले चालकों ने सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय भागलपुर के समक्ष प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ड्राइवर एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठाते नजर आए। ड्राइवर एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि लंबे समय से चालकों के हितों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने सरकार से ड्राइवरों के लिए सामाजिक सुरक्षा पेंशन, बीमा पॉलिसी तथा ड्राइवर वेलफेयर फंड की व्यवस्था करने की मांग की। इसके अलावा सड़क दुर्घटना में किसी ड्राइवर की मौत होने पर उसके आश्रित परिवार को 20 लाख रुपये मुआवजा देने की भी मांग उठाई गई। प्रदर्शन के बाद एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने भागलपुर जिला प्रशासन को 10 सूत्री मांगों […]

Noimg

जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर चापाकल मरम्मति दल को किया रवाना || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर । सोमवार को समाहरणालय परिसर से जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के पूर्वी और पश्चिमी प्रमंडल के कुल 17 चापाकल मरम्मति दलों को जिले के विभिन्न प्रखंडों के लिए रवाना किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बताया कि लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के पूर्वी और पश्चिमी प्रमंडल के अंतर्गत जिले में कुल 18,448 चापाकल स्थापित हैं। इनमें से 16,327 चापाकल चालू अवस्था में हैं, जबकि 2,121 चापाकल बंद पाए गए हैं। सभी बंद चापाकलों की मरम्मति कर उन्हें शीघ्र चालू करने की कार्रवाई की जा रही है। इसी उद्देश्य से 17 चलंत मरम्मति दलों को आवश्यक तकनीकी सामग्री के साथ प्रखंडों में भेजा गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि किसी भी […]