March 8, 2026
टीएनबी महाविद्यालय में महिला दिवस पर दौड़ प्रतियोगिता, छात्राओं ने दिखाया दम || GS NEWS
Chanchal Jhaभागलपुर :विश्व महिला दिवस के अवसर पर ‘मेरा युवा भारत’ के तत्वावधान में टीएनबी महाविद्यालय, भागलपुर में छात्राओं के लिए दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लेकर उत्साह और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन भागलपुर के विधायक रोहित पांडे, शिक्षाविद् विनोद सिन्हा, डॉ. जयनेंद्र, परीक्षा नियंत्रक अमलेंदु, अरविंद तथा डॉ. उमेश की उपस्थिति में किया गया। इस मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हैप्पी आनंद और टीएनबी महाविद्यालय के कॉलेज अध्यक्ष सुमित सिंह मृत्युंजय कुमार ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसके बाद अतिथियों ने प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। दौड़ प्रतियोगिता में छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। 100 मीटर दौड़ में […]