5
(2)

नवगछिया। गणेश चतुर्थी के अवसर पर नवगछिया में सोमवार को गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना के साथ गणेशोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। गणेश सेवा समिति, नवगछिया की ओर से आयोजित पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। आकर्षक ढंग से सजाए गए पूजा स्थल पर भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा एवं कथा का आयोजन किया गया। पूजा के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

आयोजन समिति के अनुसार गणेशोत्सव के तहत पांच दिनों तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सोमवार 14 सितंबर को पूजा एवं कथा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मंगलवार शाम छह बजे महाआरती होगी। बुधवार सुबह नौ बजे दूर्वा अर्पण तथा शाम छह बजे 56 भोग एवं महाआरती का आयोजन किया जाएगा। गुरुवार दोपहर दो बजे से शिव चर्चा होगी। शुक्रवार सुबह 10 बजे हवन के बाद शाम चार बजे भगवान गणेश की प्रतिमा के साथ नगर भ्रमण कराया जाएगा। इसके बाद प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।

विधायक रोहित पाण्डेय ने किए गणपति के दर्शन

गणेशोत्सव के शुभारंभ पर भागलपुर विधायक रोहित पाण्डेय पूजा स्थल पहुंचे और भगवान गणेश के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने विघ्न विनाशक गणपति से भागलपुर जिले एवं नवगछिया क्षेत्र के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान नवगछिया नगर परिषद प्रतिनिधि प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव समेत अन्य जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने भी भगवान गणेश के दर्शन किए।

अमर बाबा मुख्य पुजारी, समिति के सदस्य संभाल रहे व्यवस्था

पूजा-अर्चना का दायित्व मुख्य पुजारी अमर बाबा संभाल रहे हैं। आयोजन को सफल बनाने में गणेश सेवा समिति के सदस्य टिल्लू चिरानिया, दिनेश केडिया, अमित चिरानिया, श्रीधर कुमार, गोलू चिरानिया, रमेश केडिया, शिवम केडिया, रवि बग्गा, शर्मा, शंभू चिरानिया समेत अन्य सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

समिति के सदस्यों ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूजा एवं सभी धार्मिक कार्यक्रमों की व्यवस्था की गई है। बुधवार को होने वाला 56 भोग और महाआरती विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। वहीं, अंतिम दिन हवन के बाद नगर भ्रमण एवं विसर्जन कार्यक्रम को लेकर भी तैयारी की जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: