Category Archives: भागलपुर

Noimg

नवगछिया में रेल ट्रैक किनारे मिला अज्ञात शव, इलाके में सनसनी ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : कटिहार-बरौनी रेलखंड पर शनिवार शाम करीब 6 बजे नवगछिया के भवानीपुर गांव के पास पानी भरे गड्ढे में एक अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शव पूर्वी केबिन फाटक संख्या-11 से लगभग एक किलोमीटर आगे और फाटक संख्या-10BC से करीब 200 मीटर की दूरी पर मिला। चिकित्सकों के अनुसार शव दो से तीन दिन पुराना प्रतीत होता है। यह स्थान रंगरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। हालांकि, प्रारंभ में थाना अध्यक्ष विश्व बंधु कुमार को घटना की कोई जानकारी नहीं थी, लेकिन समाचार प्रसारित होते ही पुलिस सक्रिय हो गई और तत्काल टीम को मौके पर भेजा गया। सूचना पर रंगरा थाना प्रभारी विश्व बंधु कुमार स्वयं पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे […]

Noimg

भागलपुर में अंडरपास निर्माण को लेकर उठी नाराज़गी ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर के गुमटी नंबर एक क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व रेलवे द्वारा अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया था, जिसमें सैकड़ों लोगों को वर्षों से कब्जा की गई जमीन खाली करनी पड़ी थी। अब रेलवे की ओर से उसी स्थान पर अंडरपास का निर्माण कराया जा रहा है। हालांकि इस अंडरपास के डिजाइन को लेकर स्थानीय लोगों में गहरी नाराज़गी देखने को मिल रही है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि रेलवे द्वारा बनाए जा रहे अंडरपास का डिजाइन बिल्कुल सही नहीं है। अगर इसी डिजाइन पर काम हुआ तो भीखनपुर सहित आसपास के क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। स्थानीय लोगों ने बताया कि इसी मार्ग से हर साल प्रतिमा विसर्जन के लिए मूर्तियां […]

Noimg

10वीं राज्यस्तरीय पिकलबॉल प्रतियोगिता का पटना में आगाज ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर : पटना के बीएन क्लब, रामनगरी आशियाना नगर में शनिवार से 10वीं राज्यस्तरीय पिकलबॉल प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। बिहार पिकलबॉल संघ के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्घाटन समाजसेवी रितेश रंजन उर्फ बिट्टू सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में अधिवक्ता रामरंजन सिंह, इंडियन ऑयल के मुख्य प्रबंधक संतोष कुमार अमर, बीएन क्लब के निदेशक सत्यम कुमार तथा बीएन पिकलबॉल एकेडमी के अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि बिट्टू सिंह ने कहा कि जल्द ही पटना में चार पिकलबॉल कोर्ट का निर्माण कराया जाएगा, ताकि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा मिल सके। बिहार पिकलबॉल संघ के अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने स्वागत भाषण देते हुए बताया कि जम्मू-कश्मीर में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता […]

Noimg

नाथनगर में डूबने से दो मासूमों की मौत, एक गंभीर ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र के अजमेरीपुर गांव में शनिवार को डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। तीनों बच्चे गांव के समीप रसीदपुर घाट पर नहाने गए थे। इसी दौरान गहराई में चले जाने से वे डूब गए। घटना में दो बच्चों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृत बच्चों की पहचान अजमेरीपुर निवासी प्रवीण मंडल के 13 वर्षीय पुत्र, लक्ष्मी मंडल के 14 वर्षीय पुत्र रबला कुमार और गोपी मंडल के 12 वर्षीय पुत्र राजा कुमार के रूप में हुई है। वहीं तीसरा बच्चा रामू कुमार, जो गंभीर रूप से घायल है, का इलाज जारी है। ग्रामीणों ने बताया कि तीनों बच्चे रसीदपुर पुल […]

Noimg

दुर्गा पूजा पर भागलपुर के बुनकरों को मिला करोड़ों का ऑर्डर, बढ़ी रौनक ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। सिल्क नगरी के नाम से प्रसिद्ध भागलपुर की पहचान देश ही नहीं, विदेशों तक फैली हुई है। कभी ट्रंप टैरिफ की मार झेल चुके यहां के बुनकरों की झोली में इस बार मां दुर्गा ने खुशहाली भर दी है। दुर्गा पूजा के अवसर पर बुनकरों को विभिन्न महानगरों से करीब पांच करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। इससे बुनकरों को बड़ी राहत मिली है और उनके घरों में फिर से रौनक लौट आई है। जानकारी के अनुसार, इस बार कोलकाता, दिल्ली, मुंबई समेत कई महानगरों से साड़ियों का विशेष ऑर्डर मिला है। खासकर दुर्गा पूजा को लेकर यहां हर साल विशेष डिजाइन की साड़ियां तैयार होती हैं, जिन्हें अलग-अलग शहरों में भेजा जाता है। कोलकाता के लिए इस बार […]

Noimg

भागलपुर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया अनंत चतुर्दशी पर्व ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। जिले में शनिवार को अनंत चतुर्दशी का पर्व बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं ने स्नान-ध्यान कर घरों और मंदिरों में भगवान विष्णु के अनंत रूप की पूजा-अर्चना की। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाने वाला यह पर्व अनंत चतुर्दशी या अनंत चौदस के नाम से प्रसिद्ध है। इसी दिन 10 दिनों तक चलने वाले गणेश उत्सव का समापन भी होता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान श्रीहरि विष्णु की विशेष पूजा का विधान है। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालु अपने हाथों में 14 गांठों वाला अनंत सूत्र या रक्षासूत्र बांधते हैं। इसे जीवन में आने वाले संकटों और नकारात्मक प्रभावों से रक्षा […]

Noimg

पोते की जान बचाने में दादा की बलिदान, डूबने से हुई मौत ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। अकबरनगर थाना क्षेत्र के दामोदरपुर गांव में शनिवार को एक हृदयविदारक घटना घट गई। गांव निवासी 60 वर्षीय जमाल डोम की तालाब में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, जमाल डोम स्नान कर चुके थे। इसी दौरान उनका पोता तालाब में नहा रहा था। अचानक पोता गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। यह देख दादा ने बिना देर किए तालाब में छलांग लगा दी। उन्होंने अपने पोते को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन खुद गहरे पानी में फंसकर बाहर नहीं निकल पाए। गांव के लोगों ने तुरंत खोजबीन शुरू की और करीब आधे घंटे बाद जमाल डोम का शव तालाब से निकाला गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव […]

गंगा में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। दीपनगर घाट पर शनिवार को बड़ा हादसा हो गया जब गंगा नदी में स्नान कर रहे 14 वर्षीय मन्नी कुमार की डूबने से मौत हो गई। मृतक मन्नी कुमार लीगल महतो का पुत्र था। जानकारी के अनुसार, मन्नी अपने दोस्तों के साथ गंगा में स्नान करने गया था। स्नान के दौरान अचानक वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथ मौजूद बच्चों ने काफी कोशिश कर उसे बाहर खींच भी लिया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। घटना की सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। बच्चे का शव देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया […]

Noimg

युवा अभिव्यक्ति कार्यशाला का सफल समापन, 150 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया प्रशिक्षण ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । कला, संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार और जिला प्रशासन, भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित युवा अभिव्यक्ति कार्यशाला का समापन शनिवार को अंग सांस्कृतिक भवन, भागलपुर संग्रहालय के प्रेक्षागृह में हुआ। यह कार्यशाला विगत एक माह से आम्रपाली कला प्रशिक्षण केंद्र, भागलपुर में शृंखलाबद्ध रूप से चल रही थी, जिसमें महिला कलाकारों के लिए मंजूषा चित्रकला कार्यशाला, फोटोग्राफी कार्यशाला, मंच संचालन कार्यशाला तथा नाटक कार्यशाला का आयोजन किया गया था। समापन समारोह का उद्घाटन जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी अंकित रंजन तथा प्रख्यात शिक्षाविद राजीवकांत मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने कहा कि यदि मनुष्य से उसकी भावनाएं हटा […]

Noimg

बाल भारती पोस्ट ऑफिस रोड में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस – GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया। पोस्ट ऑफिस रोड स्थित बाल भारती परिसर में शुक्रवार को शिक्षक दिवस का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की उपस्थिति में भूतपूर्व प्रथम उपराष्ट्रपति एवं द्वितीय राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन की स्मृति में विद्यालय पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव अभय प्रकाश मुनका, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार गोपालका, सदस्य नरेश केडिया, पारस खेमका, ओमप्रकाश, विनोद चिरानिया और पंकज टिंबरेवाल सहित कई गणमान्य उपस्थित थे। सचिव अभय प्रकाश मुनका ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षक वे होते हैं जो हमें ईश्वर तक का ज्ञान कराते हैं। हमें सदैव अपने शिक्षकों का सम्मान करना चाहिए। वहीं, नरेश […]