Category Archives: भागलपुर

गोपालपुर थाना की पुलिस ने फेसबुक पर लड़की की फोटो लगाने के मामले में एक को दबोचा || GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर थाना की पुलिस ने फेसबुक पर लड़की की फोटो लगाने के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया। आरोपित भवानीपुर ओपी के नारायणपुर निवासी जय किशन शर्मा हैं। जय किशन शर्मा के द्वारा फेक आइडी बनाकर लड़की का फोटो फेसबुक पर अपलोड किया था। इस संबंध में पीड़ित लड़की के पिता के बयान पर गोपालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस के अनुसंधान के दौरान आरोपित का नाम सामने आया। फेसबुक आईडी एवं मोबाइल नंबर के लोकेशन के आधार पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में जय किशन शर्मा ने बताया कि मेरा ननिहाल अभिया गांव हैं। वहीं पर लड़की से जान पहचान हुई थी। नवगछिया सर्किल इंसपेक्टर मार्कण्डेय सिंह ने आरोपित को घर से […]

अंग जनपद का प्रसिद्ध लोक पर्व मनसा विषहरी पूजा नवगछिया शहर में धूमधाम से शुरू || GS NEWS

DESK 040

अंग जनपद का प्रसिद्ध लोक पर्व मां मनसा विषहरी पूजा बुधवार को नवगछिया शहर में धूमधाम से शुरू हुई। सुबह सरकारी पूजा के बाद पूरे दिन पूजा स्थलों पर डलिया चढ़ाने के लिए महिलाओं की भीड़ रही। रात आठ बजे के बाद विभिन्न पूजा स्थल से गाजे-बाजे के साथ बाला लखेन्द्र की बारात निकली। परंपरा, आस्था और अंग प्रदेश के इतिहास से जुड़े बिहुला विषहरी की नाट्य प्रस्तुति झांकी देखने के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। पूरे दिन शहर के हर क्षेत्र में बिहुला विषहरी के गीत गूंजते रहे। बुधवार की सुबह से दोपहर तक पूजा स्थलों पर मां बिहुला-विषहरी को डलिया चढ़ाने के लिए महिलाओं की भीड़ रही तो शाम में फुलहरिया के लिए जाने वाले भगत […]

नवगछिया के गोपालपुर थाना अंतर्गत लतरा गांव में पुलिस की छापेमारी, एक धराये || GS NEWS

DESK 040

नवगछिया के गोपालपुर थाना अंतर्गत लतरा गांव में अपराध की घटना को लेकर अपराधियों की जमावड़ा मामले को लेकर नवगछिया एसपी को सूचना मिलने पर गोपालपुर रंगरा परवत्ता थाना सहित कई थानों की पुलिस लतरा गांव पहुंचकर छापेमारी किया जहां पर पुलिस को आते देख अपराधी मक्के के खेत होते फरार हो गया। मौके पर से एक पुलिस के द्वारा हिरासत में लिया गया है। जानकारी के अनुसार लतरा गांव में सुबह-सुबह अलग-अलग जगहों से एक दर्जन से अधिक अपराधी अपराध की घटना को लेकर के संयंत्र कर रहे थे। जिसकी सूचना नवगछिया एसपी को मिला। नवगछिया एसपी ने तत्काल गोपालपुर परबत्ता पुलिस भेजा यहां से सभी अपराधी मक्के के खेत होते हुए फरार हो गया।इस भागदौड़ के बीछ भागने […]

गोपालपुर के बीईओ नें गाछी टोला अभिया का किया निरीक्षण ||GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर प्रखंड के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार झा ने समाचार पत्रों में खबर प्रकाशित होने पर जिला पदाधिकारी के निर्देश पर प्राथमिक विद्यालय गाछी टोला अभिया का निरीक्षण बुधवार की दोपहर को किया। बता दें कि मंगलवार को ग्रामीणों ने शिक्षकों के विद्यालय समय पर नहीं आने, विद्यालय में पढाई नहीं होने व मध्याह्न भोजन में कीडा युक्त दाल व चावल का उपयोग किये जाने के खिलाफ जम कर हंगामा किया था। बीईओ ने जांचोपरान्त बताया कि ग्रामीणों की शिकायत प्रथम दृष्टया सही पाया गया। विलंब से आने वाले शिक्षकों पर विभागीय कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने बताया कि एचएम को गुणवत्तापूर्ण मध्याह्न भोजन परोसने का निर्देश दिया गया है। DESK 04

नवगछिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर कामाख्या पेट्रोल पंप के पास दो मोटर साइकिलों के बीच टक्कर में तीन लोग घायल ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया प्रतिनिधि – नवगछिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर कामाख्या पेट्रोल पंप के पास दो मोटर साइकिलों के बीच टक्कर में तीन लोगों के घायल हो जाने की सूचना है. घायलों में नवगछिया के हरनाथचक मोहल्ले के गोलू कुमार, छोटू कुमार है जबकि पूर्णियां जिले के टीकापट्टी डुमरी निवासी भोलू कुमार भी घायल है. गोलू और भोलू की स्थिति गंभीर थी, दोनों को बेहतर इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच रेफर किया गया. जानकारी मिली है कि भोलू 50 केजी रसगुल्ला लेकर अपने घर से खगड़िया जिले के मरकहिया स्थित एक मिठाई दुकानदार को पहुंचाने जा रहे थे तो दूसरी तरफ गोलू और छोटू अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से अपने घर की तरफ आ रहे थे. DESK 04

स्वतंत्रता दिवस पर उत्कृष्ट मंच संचालन हेतु उद्घोषक बरुण बाबुल को किया गया सम्मानित ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – आजादी के अमृत महोत्सव पर नवगछिया अनुमंडल के मंच पर स्वतंत्रता दिवस समारोह 2022 में उत्कृष्ठ प्रस्तुति पर नवगछिया एसडीओ आईएएस यतेंद्र कुमार पाल नें शिक्षक सह उद्घोषक बरुण बाबुल को अनुमंडल प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया. यह सम्मान एसडीओ के कक्ष में प्रदान किया गया. मौके पर उन्होंने उद्घोषक बरुण बाबुल की उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए धन्यवाद बधाई दी. बताते चलें कि लगातार 7 वर्षों से नवगछिया अनुमंडल मंच पर उद्घोषणा बरुण बाबुल द्वारा की जाती हैं. बरुण बाबुल वर्तमान में गोपालपुर के लत्तीपाकर में स्थित एसबीसी इंटरस्तरीय उच्च विद्यालय में कार्यरत हैं. इनका घर गोसाईंगाँव हैं. सम्मान प्राप्त  करनें के बाद परिवार के बेली झा, मिलन झा, ममता झा, बिंदु सेन भद्र ठाकुर, […]

दो कट्टा व 9 जिंदा कारतूस के गिरफ्तार के साथ एक बदमाश गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर – बिहपुर पुलिस ने थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह की अगुवाई में प्रखंड के लत्तीपुर से अपराध की योजना बना रहे एक शातिर बदमाश को धर दबोचा.पुलिस को सूचना मिली थी अपराधी अपराध की योजना बना रहे है.पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुये एक बदमाश को गिरफ्तार कर  लिया गया. बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया गिरफ्तार बदमाश रोबिल यादव है। जिसके पास से 9 जिंदा कारतूस ,5 खोखा एवं एक बॉक्सर बरामद किया है।बदमाश हाई स्कूल के पीछे किसी अपराध का योजना बना रहे थे.लेकिन पुलिस को भनक लग गई और बदमाश को गिरफ्तार कर लिया.पुलिस ने बदमाशों के मंसूबे पर पानी फेर दिया।पुलिस बदमाशों के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चला रही है. DESK 04

बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन प्रीमियर लीग के लिये चयन प्रतियोगिता आयोजित  ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर – बुधवार को बिहपुर के रेलवे मैदान पर बिहार राज्य बॉल बैडमिंटन प्रीमियर लीग के लिये एकदिवसीय चयन प्रतियोगिता आयोजित किया गया.चयन प्रतियोगिता का उद्घाटन जिप सदस्य मोईन राईन,जिप प्रतिनिधि चंदन भारद्वाज,प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार लाल,पंसस अमन आनंद ने  संयुक्त रूप से किया एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया साथ ही  भागलपुर, पटना, पुलिस एकेडमी, बेगूसराय, किलकारी पटना, मोतीहरी, दरभंगा सीवान व नवगछिया समेत राज्य के करीब 12 जिलों से. आए लगभग 100 पुरूष खिलाड़ियों की मौजूदगी में प्रीमियर लीग ट्राफी का भी अनावरण किया.बता दें कि प्रथम बिहार राज्य बाल बैडमिंटन प्रीमियर लीग का आयोजन सितंबर के दूसरे सप्ताह में नवगछिया व भागलपुर के विभिन्न मैदानों पर बिहार राज्य बाल संघ के निर्देशानुसार एवं नवगछिया […]

ट्रेन से गिरकर 88 वर्ष वृद्ध की हुई मौत ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर-  कटिहार -बरौनी रेलखंड पर बिहपुर रेलवे स्टेशन के पश्चिमी केबिन  के पास  दोपहर के लगभग 11:15 बजे ट्रेन से गिरकर एक  88वर्षीय वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई.घटना की जानकारी मिलने के बाद आरपीएफ एएसआई  शिवशंकर एवं जीआरपी के एएसआई  सोहन हरजरा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वृद्ध व्यक्ति को  बिहपुर सीएचसी  ले गए। जहां डॉक्टर ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया. वहीं पुलिस द्वारा छानबीन करने के बाद मृतक व्यक्ति के पास से आधार कार्ड मिलने के बाद उसकी पहचान रामानंद दास साकिन  फुलवरिया वार्ड नंबर 04  अंचल मिल्की, कटिहार के रूप में हुआ.रेल पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम में भेज दिया. DESK 04