Category Archives: भागलपुर

ढोलबज्जा में, मोबाईल लेने प्रेमिका के घर गया प्रेमी युगल को ग्रामीणों ने पकड़ करा दी शादी // GS NEWS

DESK 04 B0

ढोलबज्जा: थाना क्षेत्र के मिल्की गांव में मोबाइल पर बात करना एक प्रेमी युगल को मंहगा पड़ गया. मामला प्रेम प्रसंग की है. जहां ढोलबज्जा बस्ती निवासी श्रवन मंडल के बेटे रंजीत कुमार मंडल वहीं के मिल्की गांव निवासी सुनील मंडल की बेटी खुशबू कुमारी से फोन पर बात कर रहा था. मोबाइल फोन लड़का ने हीं खरीद कर खुशबू को बात करने के लिए दिया था. कुछ खराबी होने पर प्रेमी युगल बुधवार को मिल्की गांव अपने प्रेमिका के घर पहुंच कर मोबाइल लेने पहुंचा था. जहां ग्रामीणों ने अज्ञात युवक को एक लड़की के हाथों मोबाइल लेते देख उसे पकड़ कर पूछताछ करना शुरू कर दिया तो दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की कहानी सामने आई. जहां युवक […]

कदवा व ढोलबज्जा में अवैध रूप से चल रहे आरा मिल में वन विभाग के टीम ने की छापेमारी // GS NEWS

DESK 04 B0

छापेमारी करने से एक दिन पहले आरा मिल मालिकों को मिल जाती सूचना. ढोलबज्जा: गुरुवार को भागलपुर व नवगछिया से आए वन विभाग की टीम ने कदवा व ढोलबज्जा में अवैध रूप से चल रहे आरा मिल में छापेमारी की है. छापेमारी कदवा के प्रतापनगर में बबलू मिस्त्री के मिल, पचगछिया के जयकरण मिस्त्री के मिल व ढोलबज्जा के सदानंद मंडल के आरा मिल में की गई. जहां वन विभाग टीम आने की भनक लगते हीं मिल मालिक फरार हो गए. टीम में शामिल नवगछिया रेंजर पृथ्वीनाथ सिंह ने बताया कि- उच्च अधिकारियों के निर्देश पर पर्यावरण व जलवायु बचाव को लेकर अवैध रूप से चल रहे आरा मिलों पर छापेमारी की गई. जहां सभी मिल मालिक फरार रहने से […]

एमएलसी प्रत्याशी संजय कुमार को लेकर तेजस्वी ने किया जिला स्कूल मैदान में लोगों को संबोधित // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर, विधान परिषद क्षेत्र संख्या -21के स्थानीय प्राधिकार के चुनाव के लिए महागठबंधन के उम्मीदवार संजय कुमार के समर्थन में बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव चुनावी सभा को संबोधित करने आज जिला स्कूल भागलपुर के प्रांगण में पहुंचे। जिले के सभी प्रखंड के त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि भी कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित थे। वहीं एमएलसी चुनाव के लिए महागठबंधन प्रत्याशी संजय कुमार, नाथनगर विधानसभा अशरफ अली सिद्धकी और पूर्व सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने भी सभा को संबोधित किया। साथ ही राजद के प्रदेश महासचिव डॉ चक्रपाणि हिमांशु, जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव, जिला उपाध्यक्ष अमर कुमार साह, राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी, केदार नाथ यादव,विश्वजीत कुशवाहा, सुधीर शर्मा, अरुण साह,पप्पू अली, मनोहर मंडल, गौतम बनर्जी, […]

विजिलेंस टीम ने एक्जीक्यूटिव इंजीनियर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में किया मुकदमा दर्ज // GS NEWS

DESK 04 B0

4 डीएसपी, 2 इंस्पेक्टर समेत अन्वेषण ब्यूरो की 10 सदस्य टीम भागलपुर में ली तलाशी निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर, विजिलेंस की टीम ने भवन निर्माण विभाग में मोतिहारी में तैनात एग्जीक्यूटिव इंजीनियर मधुकांत मंडल के पटना के कुम्हरार स्थित आवास, मोतिहारी में सरकारी आवास और भागलपुर जिले में दो आवासों पर छापेमारी कर बड़ी संपत्ति का खुलासा किया है। विजिलेंस की टीम ने बताया कि एक करोड़ 9 लाख 42 हज़ार 405 रूपये की संपत्ति का ब्यौरा सामने आ रहा है ।तलाशी में विभिन्न बैंकों के 12 पासबुक, 32 लाख जमा, 5 लाख कैश और 4 लाख 85 हज़ार रूपये के जेवर मिले हैं। इंजीनियर व उनकी पत्नी के नाम से 1करोड़ 17 लाख की 13 जमीन से संबंधित डीड का […]

तीन दिवसीय आचार्य कार्यशाला के दूसरे दिन आनंदराम ढांढनियां सरस्वती विद्या मंदिर में कई बिंदुओं पर हुई वार्ता // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर । भागलपुर, भारतीय शिक्षा समिति सह शिशु शिक्षा प्रबंध समिति पटना बिहार द्वारा आज सरस्वती विद्या मंदिर भागलपुर में तीन दिवसीय आचार्य कार्यशाला के दूसरे दिन कई बिंदुओं पर चर्चा- परिचर्चा हुई। मीडिया से बात करते हुए आनंदराम धनधानिया सरस्वती विद्या मंदिर भागलपुर के प्राचार्य अनंत कुमार सिन्हा ने बताया कि विद्या भारती के अंतर्गत जितने विद्यालय हैं उनके सभी आचार्य यहां उपस्थित हुए हैं और शैक्षिक एवं सह शैक्षिक गतिविधियों में विकास पर वार्ता हुई, उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वार्षिक कैलेंडर भी तैयार करने की बात की गई। DESK 04 B

एसएम कॉलेज में एनएसएस के सात दिवसीय समर स्पेशल कैम्प का हुआ समापन // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर, एसएम कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष ग्रीष्मकालीन शिविर का समापन आज जीएफ हॉल में किया गया।एनएसएस के स्पेशल कैम्प में एसएम कॉलेज के प्राचार्य डॉ रमन सिन्हाके अलावे यूनिट वन की प्रोग्राम ऑफिसर डॉ अनुराधा प्रसाद, यूनिट-टू के पीओ डॉ हिमांशु शेखर आदि ने बच्चीयों को. एनएसएस के सात दिवसीय शिविर सफलतापूर्वक होने को लेकर बधाइयां दी। सात दिवसीय एनएसएस के विशेष शिविर कार्यक्रम में एनएसएस की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम व कविता पाठ की प्रस्तुति दी। एनएसएस के छात्राओं के उत्साहवर्धन के लिए गणमान्य अतिथियों ने अपना संबोधन भी रखा। कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने के लिए एनएसएस विंग को 5 ग्रुपों मे बांटा गया है। बताते चलें की […]

अवैध रूप से गांजा ,नशीली पदार्थ का कारोबार करने वाले के विरुद्ध की गई छापेमारी, युवक गिरफ्तार, बिक्री का नगद रुपया भी हुआ बरामद // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर जिले में ड्रग्स माफियाओं के खिलाफ लगातार जिले की पुलिस जांच अभियान चला रही है इसी दौरान जिले के लोदीपुर थाना क्षेत्र से एसएसपी बाबूराम को गुप्त सूचना के आधार पर एवं उनके निर्देशन पर पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था डॉ गौरव के नेतृत्व में थानाध्यक्ष लोदीपुर एवं अन्य छापामारी टीम के साथ अवैध रूप से गांजा नशीली पदार्थ का कारोबार करने वाले के विरुद्ध छापेमारी की गई छापेमारी के क्रम में अवैध रूप से गांजा नशीली पदार्थ एवं बिक्री का नगद रुपया बरामद किया गया. गिरफ्तार आरोपी बवर गंज थाना क्षेत्र निवासी राजेश दास, चौधरी डीह निवासी मनीष कुमार, कमल नगर निवासी मनीष कुमार,कोहडा थाना निवासी लालू मंडल वह हीरालाल मंडल को 70 ग्राम गांजा 3 […]

टीएनबी कॉलेज में दूसरे दिन भी 550 एनसीसी कैडेट्स की लिखित व प्रायोगिक परीक्षा शांतिपूर्वक हुई संपन्न // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर के टीएनबी कॉलेज में 23 बिहार बटालियन, 4 बिहार बटालियन ,2 गर्ल्स बटालियन और तीन सिग्नल कंपनी के एनसीसी के 550 छात्र-छात्राओं के सी सर्टिफिकेट की लिखित व प्रायोगिक परीक्षा आयोजित की गई। इस दौरान लिखित परीक्षा के साथ साथ प्रायोगिक परीक्षा में दौड, गन फायरिंग और मैप रीडिंग की परीक्षा शामिल थी । परीक्षा में मारवाड़ी कॉलेज, बीएन कॉलेज, आईटीआई बरारी कॉलेज, मुरारका कॉलेज ,सबौर कॉलेज सबौर , टीएनबी कॉलेज, टीएनबी लॉ कॉलेज के कुल 550 छात्र- छात्राओंने भाग लिया । इस दौरान कमांडिंग अधिकारी कर्नल के एस ए कादर, लेफ्टिनेंट कर्नल किशन दत्त, सूबेदार गुरु प्रसाद मौजूद थे । टीएनबी कॉलेज में आयोजित परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त संपन्न हुआ। DESK 04 B