Category Archives: भागलपुर

लोक जनशक्ति पार्टी के द्वारा 15 फरवरी को पटना में वर्तमान सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को लेकर की गई प्रेसवार्ता ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर,लोक जनशक्ति पार्टी के द्वारा आज प्रदेश उपाध्यक्ष अमर सिंह कुशवाहा के अध्यक्षता में प्रेस वार्ता रखी गई, जिसमें वर्तमान सरकार के उदासीन रवैया को देखते हुए प्रेसवार्ता में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जमकर कोसा। विधानसभा प्रत्याशी प्रदेश उपाध्यक्ष अमर सिंह कुशवाहा ने कहा कि बिहार में एनडीए सरकार सिर्फ जनता को गुमराह करने का काम कर रही है, ना तो बेरोजगारी मिटाने में सफल हुई, ना ही शराबबंदी पूर्णरूपेण हो पाया, जिसके चलते पूरा प्रशासनिक महकमा शराब तस्करी करने वाले गिरोह को पकड़ने में अपना पूरा ताकत झोंक रखी है, जिसके चलते अपराध का ग्राफ चरम सीमा पर है, आज वर्तमान सरकार के विरुद्ध प्रेसवार्ता में लोक जनशक्ति पार्टी के. राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान […]

पारा मेडिकल के काउंसलिंग मे चरमराई व्यवस्था को लेकर अभ्यर्थियों ने किया घंटों सड़क जाम ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट: निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के सामने पारा मेडिकल में काउंसलिंग को लेकर विद्यार्थियों ने सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया। दरअसल विद्यार्थियों ने बताया कि चार दिन पहले ही काउंसलिंग के लिए उन्हें बुलाया गया था। कोई छात्र बेगूसराय तो कोई मुंगेर के अलावे अन्य जिले से एक दिन का खर्च लेकर काउंसलिंग के लिए भागलपुर आए थे। 4 दिन हो चुका है लेकिन अब तक उनका काउंसलिंग नहीं हो पाया। अभ्यर्थी समय पर बिना धांधली के काउंसलिंग की मांग करते दिखे। हंगामे की सूचना के बाद बरारी थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर विद्यार्थियों को समझाया लेकिन सभी मुख्य सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे। फिर कॉलेज प्रशासन ने विद्यार्थियों को जल्द से जल्द […]

23 बिहार बटालियन एनसीसी भागलपुर की ओर से ए सर्टिफिकेट परीक्षा का आयोजन हुआ जिला स्कूल मैदान में ||GS NEWS

DESK 04 B0

भागलपुर मे छः जगह करीब 400 एनसीसी कैडेट्स ने दीया ए सर्टिफिकेट की परीक्षा भागलपुर,23 बिहार बटालियन एनसीसी भागलपुर की ओर से आज ए सर्टिफिकेट की परीक्षा जिला स्कूल मैदान में आयोजित की गई, यहां जिला स्कूल से 56, मारवाड़ी पाठशाला से 46 और सीएमएस स्कूल से 44 कुल 146 एनसीसी कैडेट्स ने परीक्षा दिया, इसके अलावा सुल्तानगंज ,कहलगांव, डुमरामा, खेरहईया ,झंडापुर में भी इस ए सर्टिफिकेट की परीक्षा ली जा रही है। इस परीक्षा के आयोजन में कमांडिंग आफिसर कर्नल राजवीर सिंह, लेफ्टिनेंट कर्नल सुनील रावत, सूबेदार मेजर प्रकाश जगदाले ,सूबेदार इंद्र बहादुर ,सीएचएम राजू ,एएनओ के अलावे सीएमएस स्कूल से पंकज कुमार, जिला स्कूल से अंजन कुमार, मारवाड़ी पाठशाला से राकेश मंडल शामिल थे। DESK 04 B

निशुल्क नेत्र जाँच शिविर का आयोजन || GS NEWS

DESK 04 B0

निशुल्क नेत्र जाँच शिविर का आयोजन— विमला देवी नेत्रालय,गौशाला रोड नौगछिआ के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संदीप कुमार गुप्ता एवं जामा मस्जिद के इमाम मोहम्मद रागिब आलम साहब के सहयोग से जहांगीरपुर बैसी के मदरसा एकरामुल उलूम में निशुल्क नेत्र जाँच का आयोजन किया गय जिसमें 255 लोगों की नेत्र का जांच कर निशुल्क दवाई वितरित की गई एवं 52 लोगों को मोतियाबिंद का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण के. लिए चयनित किया गया. मौके पर इमाम मुहम्मद रागिब आलम,नेत्रालय के सहयोगी मुहम्मद शोएब आलम,गौतम शर्मा एवं बिट्टू शर्मा मौजूद थे. शिविर में समस्त ग्रामवासियों का सराहनीय सहयोग रहा DESK 04 B

Jockey का नवगछिया में शुभारंभ, उपहार के साथ मिल रहा हैं वेलेंटाइन डे सेलिब्रेशन का इंट्री कार्ड फ्री में ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया में देश के सुप्रसिद्ध जॉकी ब्रांड का शोरूम का विधिवत उद्घाटन हुआ वही उद्घाटन के बाद शोरूम में खरीददारों की भीड़ उमड़ पड़ी भागलपुर जिले का पहला शोरूम जॉकी में विभिन्न प्रकार के कपड़े ब्रांड के महिला-पुरुष व बच्चे के उपलब्ध है । वही मौके पर शोरूम के संचालक कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि नवगछिया वासियों की मांग थी कि एक ब्रांड का शोरूम हो जहां हम अपने और अपने बच्चे सहित पूरे परिवार का कपड़ा खरीद सके इस को ध्यान में रखते हुए नवगछिया के समीप पोखर के सामने शोरूम खोला गया है । वहीं मौके पर उन्होंने बताया कि उद्घाटन के मौके पर jockey में 2999 रुपए की खरीदारी पर एक उपहार के साथ साथ एक […]

Noimg

पारा मेडिकल के काउंसलिंग मे चरमराई व्यवस्था को लेकर अभ्यर्थियों ने किया घंटों सड़क जाम

DESK 04 B0

रिपोर्ट: निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के सामने पारा मेडिकल में काउंसलिंग को लेकर विद्यार्थियों ने सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया। दरअसल विद्यार्थियों ने बताया कि चार दिन पहले ही काउंसलिंग के लिए उन्हें बुलाया गया था। कोई छात्र बेगूसराय तो कोई मुंगेर के अलावे अन्य जिले से एक दिन का खर्च लेकर काउंसलिंग के लिए भागलपुर आए थे। 4 दिन हो चुका है लेकिन अब तक उनका काउंसलिंग नहीं हो पाया। अभ्यर्थी समय पर बिना धांधली के काउंसलिंग की मांग करते दिखे। हंगामे की सूचना के बाद बरारी थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर विद्यार्थियों को समझाया लेकिन सभी मुख्य सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे। फिर कॉलेज प्रशासन ने विद्यार्थियों को जल्द से जल्द […]

शिक्षक नदारद,टोला सेवक के भरोसे नगर निगम के सरकारी विद्यालय ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट:-निभाष मोदी ,भागलपुर । मुख्यमंत्री नितिश कुमार बिहार में शिक्षा को गति देने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं, चाहे मीड डे मील योजना हो, पोशाक राशि हो, साइकिल राशि हो, परन्तु इनके सपने को तार तार करता दिख रहा एक विद्यालय, आईए सीधे चलते हैं और देखते हैं क्या है इस विद्यालय का हाल। भागलपुर नगर-निगम के अन्तर्गत मनसकामना मंदिर के पीछे प्राथमिक विधालय नाथनगर -2 का सरकारी विधालय टोला सेवक के भरोसे ही चल रहा है, विधालय में कहने को तीन शिक्षक हैं लेकिन सभी शिक्षक टोला सेवक के भरोसे विधालय छोड़कर गायब रहते हैं,वहीं विधालय में शिक्षक को नही देख बच्चे टोला सेवक के सामने विधालय के छत एवं सीढ़ी के दीवार पर खेलते रहते […]

समपार फाटक पर गाड़ी भैंकप हो जाने के कारण लगा भीषण जाम ||GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया व कटरिया स्टेशन के बीच मदन अहिल्या महिला कॉलेज समपार फाटक पर गाड़ी भैंकप हो जाने के कारण जाम लग गया। जाम लगने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। अमृतसर न्यूजलपाईगुड़ी समपार फाटक पर शाम के छह बजे रूकी थी। यह गाड़ी छह बजकर 20 मीनट तक रूकी रही। इस कारण समपार फाटक पर जाम लग गया। जाम लगने से नवगछिया थाना, अनुमंडल अस्पताल, नवगछिया बाजार जाने आने वालों को काफी परेशानी हुई। बताया गया कि अमृतसर से न्यूजलपाईगुड़ी ट्रेन नवगछिया स्टेशन पार करते ही यात्रियों ने. ट्रेन का चेन खीचकर रोक दिया। ट्रेन समपार फाटक पर ही रूकी रही। इस कारण समपार फाटक खोल भी नहीं सकते थे। समपार फाटक पर दोनो तरफ वाहनों का […]

नवगछिया लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण कार्यालय में बैठक आयोजित || GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण कार्यालय में शुक्रवार को बैठक आयोजित की गई।बैठक में आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय दो के अंतर्गत स्वच्छ गांव समृद्ध गांव निश्चय के तहत उन्मुखीकरण जलापूर्ति योजना संचालन रखरखाव एवं अनुरक्षण के तहत पंप ऑपरेटरों का चिन्हित कर उत्तरदायित्व अंकित किया गया। बैठक में पीएचडी विभाग के जिला समन्वयक अंजार आलम ने पम्प ऑपरेटरों को हर महीने के गुरुवार को वार्ड सदस्य की अध्यक्षता में एक जल चौपाल का आयोजन किए जाने का निर्देश दिया। बैठक में चार प्रमुख मुद्दों पर चर्चा हुई। जिसमें गृह जल संयोजन प्राप्त परिवारों की संख्या, पेयजल के उपयोग का बजट, पेयजल के दुरुपयोग पर चर्चा, शिकायत निबंधन एवं निवारण पर चर्चा हुई। बैठक में बिभाग द्वारा एक टोल फ्री नंबर […]