Category Archives: भागलपुर

नवगछिया एसडीओ ने 10 बजे सुबह से आठ बजे रात्रि तक नवगछिया बाजार में लागू किया नो इंट्री ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी यतेंद्र कुमार पाल ने 10 बजे सुबह से आठ बजे रात्रि तक नवगछिया बाजार में नो इंट्री लागू किया। इस संबंध में उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी प्रकार के व्यवसायिक वाहन ट्रक, ट्रैक्टर, पिकअप वैन, मालवाहक वाहन, ई रिक्सा, टोटो, टेंपो प्रवेश वर्जित रहेगा। गैर व्यवसायिक वाहन एवं आवश्यक सेवाओ से संबंधित वाहनों, निजी वाहनों, स्कूल बस, एम्बुलेंस, शव वाहन, अग्निशामन वाहन, सरकारी वाहन पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा। 10 बजे से आठ बजे रात्रि तक ई रिक्सा, टोटो एवं टेंपो का परिचालन मक्खातकिया, नवादा, रेलवे स्टेशन नगर परिषद कार्यलय होकर जायेंगे। मकंदपुर चौक से रेलवे स्टेशन जाने वाली वाहन बाल भारती के बगल से पोस्टआफिस होकर दुर्गा स्थान, वैशाली चौक होकर […]

नवगछिया बाजार समिति के जर्जर सड़क निर्माण जल्द ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया बाजार समिति जहां कि साठ हजार मेट्रिक टन क्षमता की गादोम हैं।और यहां आसपास के आठ से दस जिलों का बिहार राज्य का खाद्यान्न का लोडिंग अनलोडिंग किया जाता है। यहां की सड़कों की स्थिति काफी बद्तर स्थिति में है। पिछले दिनों नवगछिया आगमन पर बिहार सरकार के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन और कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह और स्थानीय विधायक गोपाल मंडल से नवगछिया जिला भाजपा कार्यकर्ताओं ने . बाजार समिति की समस्यायों से अवगत कराया था। सबों ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया जो कि धरातल पर उतारने की पहल शुरू कर दी गई है।बाजार समिति के जर्जर सड़कों के निर्माण के लिए बिहार सरकार के द्वारा एक करोड़ बारह लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई […]

तेज़ हवा के साथ मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त || GS NEWS

DESK 04 B0

गुरुवार देर रात से तेज हवा के साथ रुक-रुक कर हो रही मूसलाधार वर्षा से जनजीवन अस्त -व्यस्त हो गया है। तेज हवा व वर्षा के कारण ठंढ बढने के कारण लोग अपने -अपने घरों में दुबके रहे।सरस्वती पूजा के बावजूद सडकों पर चहल -पहल नहीं देखी गई। इस तेज हवा के साथ बर्षा से बिजली आपूर्ति भी बाधित रही। इस बारिश से गेहूं व मकई की खेती को जहां फायदा हुआ वही दलहन तिलहन फसलों में नुकसान हुआ है।इस बर्षा के बाद फिर यूरिया खाद के लिये किसानों को मारामारी होगी। आम व लीची फसल को फायदा होने की बात कही जा रही है। सिर्फ सरसों के नुकसान होगा। DESK 04 B

बम कांड में जेल गए आरोपित मो.चांद को लाया गया रिमांड पर, कड़ी पूछताछ जारी! ||GS NEWS

DESK 04 B0

राघोपुर के कुख्यात अपराधी सत्तन यादव को भी पुलिस ने किया गिरफ्तार, कड़ी पूछताछ जारी!भागलपुर,बीते 11 दिसंबर को थाना क्षेत्र के मोमिनटोला इलाके में भयानक बम विस्फोट की घटना में न्यायिक हिरासत में गए आरोपित अपराधी मो.चांद को नाथनगर पुलिस रिमांड पर लेकर कड़ी पूछताछ कर रही है। गुरुवार को चांद मियां ने बमकांड में खुद की संलिप्ता को स्वीकार कर बम बनाने के खुद को मास्टर मांइड बताया , और कई खुफिया जानकारी भी पुलिस को दिया, जिसे नाथनगर पुलिस ने पत्रकारों को बताने से परहेज किया। वहीं नाथनगर की सीआईटी पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से नूरपूर इलाका राघोपुर के कुख्यात अपराधी सत्तन यादव को भी गिरफ़्तार कर थाना लाया। दोनो अपराधियों की गिरफ्तारी पर नाथनगर इंस्पेक्टर […]

भागलपुर नसरतखानी के स्वतंत्रता सेनानी बनारसी प्रसाद सिंह की मनाई गई पुण्यतिथि ||GS NEWS

DESK 04 B0

भागलपुर,नाथनगर के नसरत खानी मोहल्ले में स्वतंत्रता सेनानी बनारसी प्रसाद सिंह की आज पुण्यतिथि मनाई गई, जिसका देहांत 4 फरवरी 2006 को नसरत खानी अपने आवास पर हुई थी, पुण्यतिथि के अवसर पर उनके सभी परिवार के लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि दी गई इस अवसर पर उनके परिवार के सभी लोगों के साथ-साथ समाज के भी दर्जनों लोग मौजूद थे, उनके पुत्र अरुण कुमार सिंह ने अपने पिता बनारसी प्रसाद सिंह के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान किए गए कार्यों के विषय में बताया, वही बता दे की नसरत खानी मोहल्ले से कई स्वतंत्रता सेनानी स्वतंत्रता संग्राम में शामिल थे जिसमें मुख्य रुप से स्वर्ग लोक नाथ शर्मा, स्वर्गीय अधिक लाल सिंह , गोवर्धन प्रसाद […]

पीआरडी रिजल्ट में धांधली के खिलाफ छात्र हुए आक्रोशित, किया कुलपति का पुतला दहन||GS NEWS

DESK 04 B0

भागलपुर जिला के तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय भागलपुर में पीआरडी रिजल्ट में हुए गवरी के खिलाफ छात्रों ने जमकर ऋषि और परीक्षा नियंत्रक के खिलाफ नारेबाजी किया !छात्रों ने विश्वविद्यालय के प्रवेश द्वार से लेकर प्रशासनिक भवन तक प्रभारी कुलपति हनुमान पांडे का जमकर विरोध किया नारेबाजी की दीपक, प्रिया रंजन एवं प्रवीण कुशवाहा के नेतृत्व में काफी संख्या में छात्र पहुंचकर प्रभारी बीसी का पुतला दहन किया !के छात्रों ने बताया कि मुजफ्फरपुर से ही बैठकर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ और किसी भी सर्टिफिकेट पर सिग्नेचर करना होता है तो यहां के कर्मचारियों को अपने आवास मुजफ्फरपुर पर बुलाते हैं! जिसका जमकर छात्रों ने विरोध किया!Bite: छात्र नेता तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय भागलपुर DESK 04 B

नशीले पदार्थों के साथ गिरफ्तार धंधेबाज को महिला ने भगाया, पुलिस पर पीटने का आरोप, जमकर हुआ हंगामा ||GS NEWS

DESK 04 B0

भागलपुर, दीप नगर चौक के पास सीआइएटी जवानों ने बुधवार को नसीले पदार्थों की खेप के साथ एक धंधे बाज को गिरफ्तार किया, गिरफ्तार धंधे बाज सिकरेट में गांजा भर कर बेच रहा था, गिरफ्तारी के बाद महिला मीरा देवी वहां आ गई और हंगामा करके हुए गिरफ्तार युवक को पुलिस हिरासत से भगा दिया, इसके बाद पुलिस से शक्ति दिखाई, महिला ने जवानों पर डंडे से पिटाई करने का आरोप लगाया और हंगामा करने लगी, महिला का हंगामा देख मोहल्ले के लोग भी उसके समर्थन में सड़क पर उतर गए और पुलिस वालों को वहां से खदेड़ दिया। महिला की पिटाई करने पर स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया।शंकर टॉकिज चौक पर पुलिस द्वारा नशीले पदार्थों के साथ एक […]

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर एक परिचर्चा का आयोजन || GS NEWS

DESK 04 B0

चमन साह सरस्वती विद्या मंदिर जगतपुर बांका के आतिथ्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर एक परिचर्चा आयोजित की गई। इस कार्यक्रम का शुभारंभ जिले के इतिहासकार एवं पत्रकार आदेश रवि ने दीप प्रज्वलन कर किया। अपने उदबोधन मैं राष्ट्रीय शिक्षा नीति किस प्रकार पुरानी शिक्षा नीति से अलग है इस पर विस्तृत रूप से हमें बताया। कार्यक्रम में भागलपुर विभाग के विभाग प्रमुख विनोद कुमार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति में 5+3+3+4 को विस्तृत रूप से समझाया। आनंदराम के प्रधानाचार्य अनंत कुमार सिन्हा ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति में शिक्षक की भूमिका को हमारे पौराणिक ग्रंथ कथा रामायण एवं महाभारत एक कई प्रसंग को उदाहरण के रूप में देकर समझाया। DESK 04 B