Category Archives: भागलपुर

जिलाधिकारी ने इंटरमीडिएट के परीक्षाकेंद्रों पर जाकर किया निरीक्षण ||GS NEWS

DESK 040

शांतिपूर्ण माहौल में हो रही है परीक्षा संचालित-जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन रिपोर्ट :-निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर, जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने इंटरमीडिएट की परीक्षा केंद्रों पर जाकर निरीक्षण किया, बताते चलें कि इंटर की परीक्षा में आज कुल 50 केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा ली जा रही हैं, जिसमे 26,678 छात्र एवं 18,783 छात्राएं शामिल हैं, जिलाधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि शहर के सभी केंद्रों पर इंटरमीडिएट की परीक्षा शांतिपूर्ण चल रही है ,कहीं से कोई समस्या नहीं आई है सभी जगह स्टैटिस्टिक मजिस्ट्रेट ,जोनल पदाधिकारी ,फ्लाइंग स्कॉट की टीम लगी हुई है, सभी वरीय अधिकारी भी परीक्षा का निरीक्षण लगातार कर रहे हैं, बहुत अच्छे व शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा संचालित हो रही है। भागलपुर, […]

ई-रिक्शा चालकों ने भागलपुर प्रशासन के खिलाफ जमकर की नारेबाजी,सुबह से शाम तक ई-रिक्शा का परिचालन रहा बंद ||GS NEWS

DESK 040

चालकों ने कहा -पार्किंग स्थल चिन्हित नहीं, कहां चढ़ाएं सवारी, प्रशासन करती अपनी मनमानी रिपोर्ट:- निभाष मोदी, भागलपुर। ई रिक्शा चालकों ने आज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए ई-रिक्शा का परिचालन आज शाम तक बंद रखा, बताते चलें कि तिलकामांझी चौक पर तैनात बीएमपी के जवान ने ट्रैफिक सिग्नल के पास ई रिक्शा के ड्राइवर मोहम्मद अब्दुल की डंडा से पिटाई कर दी थी, इसमें अब्दुल के एक हाथ में सूजन आ गया था वह मायागंज के मुस्तफापुर का रहने वाला है ,इसी घटना के विरोध में ई-रिक्शा के ड्राइवर ने प्रशासन के खिलाफ विरोध जाहिर करते हुए पूरे शहर में आज ई रिक्शा का परिचालन बंद रखा। ई रिक्शा संघ के अध्यक्ष ने कहा शहर में पार्किंग […]

बाईपास पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ट्रक क्षतिग्रस्त, घना कोहरा होने की वजह से हुई हादसा ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट :-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर,बाईपास टीओपी थाना से महज एक सौ मीटर की दूरी पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है| स्थानीय लोगों के मुताबिक घना कुहासा होने के कारण यह हादसा हुई है, हालांकि घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गए हैं| दुर्घटना में क्षतिग्रस्त ट्रक झारखंड का बताया जा रहा है जो अकबरनगर की ओर से आ रहा था|वहीं दूसरी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, ट्रक लोडिंग होने की वजह से चालक वाहन को काबू नहीं कर पाया जिससे यह हादसा हुई है इधर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। DESK 04

मध्य विद्यालय गोढियारी के स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक निरंजन राय को दी विदाई||GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय गोढियारी में विद्यालय के स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक श्री निरंजन राय के सेवानिवृत्ति के पश्चात आज उन्हें सादगी पूर्ण तरीके से बिना समारोह के विद्यालय के शिक्षकों की उपस्थिति में भावभीनी विदाई दी गई इस अवसर पर गोपालपुर प्रखंड के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार झा ने उनके क्रियाकलाप को सराहा उनके पद चिन्हों पर शिक्षकों को चलने के लिए प्रेरित किया उन्होंने कहा कि निरंजन बाबू एक कुशल शिक्षक है वही जिला प्राथमिक शिक्षक संघ भागलपुर के उप प्रधान सचिव योगेश कुमार ने कहा कि यदि शिक्षक योगदान के पश्चात सेवानिवृत्ति होने तक बगैर निलंबन या बिना विभागीय कार्यवाही का दंश झेले यदि सेवानिवृत्त हो जाते हैं तो आज की परिस्थिति में शिक्षकों के लिए […]

बोले विधायक गोपाल मंडल – सरकार से हटते ही मुकेश सहनी का मंत्री पद के साथ हिरोगिरी ही समाप्त||GS NEWS

DESK 040

एमएलसी चुनाव पर सरकार में हो रही खीचातानी पर विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने नवगछिया अनुमंडल परिसर में कहा कि सरकार से हटते ही मुकेश सहनी का मंत्री पद समाप्त हो जायेगा। इससे उसका हिरोगिरी ही समाप्त हो जायेगा। सरकार पांच वर्ष तक चलेगा। इसमें कोई किंतु परंतु नहीं हैं। मुकेश सहनी को एमएलसी सीट क्यो दिया जायेगा। उसका कोई उम्मीदवार ही नहीं हैं। भाजपा का एमएलसी सीट था। उसे दिया गया। वह बड़ी पीछे झोर खोजते हैं। वह नहीं मिलने वाला हैं। मुकेश सहनी भाग कर कहा जायेगा। जो सम्मान मिल रहा हैं वह भी समाप्त हो जायेगा। मांझी समझदार व्यक्ति हैं। वह ऐसा कुछ नहीं करेंगे। वहीं जहरीली शराब पीने से होने वाली मौत पर […]

गोपालपुर प्रखंड प्रमुख ने मकंदपुर पंचायत में आंगनबाड़ी केंद्रों की जांच, मिली भारी अनियमितता ||GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर प्रखंड के प्रमुख रिंकू देवी ने मकंदपुर पंचायत में आंगनबाड़ी केंद्रों की जांच किया। जिसमें कई अनियमितता उजागर हुई। केंद्र संख्या 50 में कोई भी रजीस्ट्रर केंद्र में मौजूद नहीं था। बच्चों को पूछने पर बताया कि केवल एक समय का भोजन दिया जाता हैं। रजीस्ट्रर पर्यवेक्षिका के पास थी। मीनू के हिसाब से सुबह नास्ता में चुड़ा व खाना में पौलाव था। नास्ता तो दिया ही नहीं गया था। खाना में खिचड़ी बन रहा था।इस केंद्र पर सेविका सुषमा देवी, सहायिका मीरा देवी हैं। आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 102 पर कोई भी छात्र मौजूद नहीं था। केंद्र पर महिलाएं खड़ी थी। बताया कि दो किलो चावल, आधा किलो दाल, एक सौ ग्राम सोयाबीन दो माह में एक बार मिलता […]