Category Archives: भागलपुर

छोटी खंजरपुर में एक युवती ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर के बरारी थाना क्षेत्र के छोटी खंजरपुर में एक युवती ने हाई वोल्टेज ड्रामा किया। दरअसल युवती का कहना है कि छोटी खंजरपुर निवासी सौरव से पिछले साल जुलाई में उसकी शादी हुई थी। पर लड़का इस लड़की को रखने से इनकार कर दिया। लड़की का कहना है कि शादी के बाद शौरव उसे तिलकामांझी में भाड़े के मकान में रखा था । लेकिन लड़का उसे छोड़ कर अपने घर आ गया। जिसके बाद लड़की लड़के के घर पहुंची जहां लड़का एवम उसके घर वालों ने उसे घर मे घुसने से रोक दिया।जिसके बाद लड़की लड़का के घर के सामने खड़ी होकर हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू कर दी। मौके पर बरारी थाना पुलिस पहुंच कर लड़की एवं लड़का को […]

ट्रैफिक व्यवस्था रखें दुरुस्त परीक्षा में नहीं करना पड़े जाम का सामना, भागलपुर एसएसपी ने दिया आदेश ||GS NEWS

DESK 040

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा इंटरमीडिएट की परीक्षा आयोजित होनी है। शहरी क्षेत्र में जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है ऐसे में परीक्षार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा इसको लेकर भागलपुर एसएसपी ने ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने के आदेश दिए हैं। छात्रों को जाम से परेशानी न हो इसके लिए जिला प्रशासन के साथ बैठक हुई है। सभी अधिकारी को ट्रैफिक की बेहतर व्यवस्था बनाने का निर्देश दिया गया है। परीक्षार्थी को किसी भी तरह की परेशानी न हो इसके लिए ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा गया है। एसएसपी बाबू राम ने बताया कि सभी चौराहों पर पुलिस तैनात रहेगी। विक्रमशिला पूल पर जाम न हो इसके लिए विशेष पुलिस बल तैनात रहेंगे। परीक्षा के दौरान ट्रक […]

फॉर्म भरने में ज्यादा पैसे लेने पर विरोध||GS NEWS

DESK 040

सबौर कॉलेज में स्नातक पार्ट 1 के परीक्षा फॉर्म भरने के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने ज्यादा पैसे वसूले जाने का विरोध किया।कॉलेज में अभाविप की कॉलेज स्तरीय बैठक चल रही थी जिसमे प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आशुतोष सिंह तोमर बैठक ले रहे थे इसी दौरान कॉलेज के कुछ छात्र अभाविप कार्यकर्ताओं के पास शिकायत लेकर पहुंचे और बताया की कर्मचारियों द्वारा अतिरिक्त रूप से पैसे लिए जा रहे हैं।बैठक के पश्चात अभाविप कार्यकर्ता सीधे कर्मचारियों के पास पहुंचे और सीधे सवाल जवाब शुरू कर दिया।आशुतोष सिंह तोमर ने बताया कि कर्मचारियों ने आगे से पैसे न लेने की बात कही है, मामले की शिकायत प्राचार्य से कर दी गई है।मौके पर विक्रम,नैतिक,रितेश,अजित,चंदन सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे। DESK 04

नाबालिक के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में पोक्सो कोर्ट ने दो आरोपियों को सुनाई आजीवन कारावास की सजा ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर,पोक्सो कोर्ट ने आज फिर एक मामले का निष्पादन करते हुए दो अभियुक्तों को सजा सुनाई, मामला सबौर थाना अंतर्गत एक नाबालिक बच्चे के साथ सामूहिक गैंगरेप का है, बताते चलें कि सबौर थाना अंतर्गत 17अप्रैल 2018 को एक नाबालिक के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले का केस लोगों का दिल दहला दिया था, आज करीब 4 साल बाद एडीजे 6 आनंद कुमार ने त्वरित सुनवाई करते हुए धारा 376 डी के तहत गैंगरेप के लिए सजा सुनाई एवं धारा 366 ए के तहत अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने को. लेकर दोनो अभियुक्तों जिसका नाम अरविंद दास व गिरो पासवान है दोनों सबौर थाना अंतर्गत क्षेत्र के हैं, इस केस का निष्पादन बहुत ही जल्द किया गया, दोनों […]

थाना परिसर मे सरस्वती पुजा को लेकर हुई शांति समिति की बैठक ||GS NEWS

DESK 040

सार्वजनिक स्थानों पर प्रतिमा बैठाने सहित डिजे बजाने पर लगाए गए प्रतिबंध रिपोर्ट-निभाष मोदी, भागलपूर। भागलपुर ,सुलतानगंज थाना परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया ।इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सीओ शंभू शरण राय ,वीडिओ मनोज कुमार मुर्मू, नवनिर्वाचित उत्तरी के जिला परिषद सदस्य आशा जयसवाल थे। इस बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष लाल बहादुर ने किए। बैठक के दौरान थानाध्यक्ष लाल बहादुर ने मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्य वार्ड पार्षद सहित कोचिंग संस्थान स्कूल कॉलेज एवं राजनीतिक दल के नेताओं व पूजा पंडाल के लोगों को सरस्वती पूजा को लेकर सरकार के गाइडलाइन का पालन करने का निर्देश दिए ।साथ ही सरस्वती पूजा को लेकर सभी संस्थान को थाना […]

कैसा हो हमारा बजट पर सीए, व्यापारी और आम लोगों ने दी अपनी प्रतिक्रिया ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट:-निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर,कोरोना कि तीसरी लहर के बीच संसद में बजट सत्र की आज से शुरुआत हो गई है| वहीं परम्परा के मुताबिक, बजट सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण के साथ हुआ| इस दौरान राष्ट्रपति ने दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन को सेंट्रल हॉल में सम्बोधित किया| इस दौरान राष्ट्रपति ने अभिभाषण में आम तौर पर सरकार की उपलब्धियों और भावी योजनाओं का विस्तृत ब्योरा पेश किया| वहीं राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद दोनों सदनों में आर्थिक सर्वेक्षण-2021-22 पेश किया गया| इसके साथ ही अब इकोनोमिक सर्वे में देश के आर्थिक हालाता का वृहद विवरण , आर्थिक-सामाजिक नीतियों और कार्यक्रमों की भविष्य की दिशा के संकेत भी मिलने लगे हैं| भागलपुर में बजट से लोगों की काफी […]

लॉकडाउन में मुरझाए फूल, कारोबार भी हुए चौपट ||GS NEWS

DESK 040

फूलों की खेती और व्यवसाय से जुड़े लोगों की टूट चुकी है कमर,मंडी में व्यवसायियों के पास फूल रखे रखे सड़ रहे हैं रिपोर्ट:-निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर, कोरोना के जंग में लॉक डाउन का एक साइड इफेक्ट भागलपुर में फूल की खेती और उसके व्यवसाय से जुड़े लोगों पर साफ दिख रहा है, लॉकडाउन के चलते फूल खेतों से मंडियों तक नहीं पहुंच रहे तो वही मंडी के व्यवसायियों के पास रखे रखे फूल सड़ रहे हैं क्योंकि लॉकडाउन में इस बार सरस्वती पूजा पर पाबंदी लगने के चलते व मंदिर बंद होने और शादियां सीमित तरीके से होने के चलते फूल की मांग ही नहीं है,शादी-विवाह का सीजन है बावजूद इसके फूलों की बिक्री नहीं हो रही है, दुकानों पर […]

मालदा रेल डिवीजन अंतर्गत रतनपुर और जमालपुर के बीच नई सुरंग करीब 45 करोड़ की लागत से बनकर तैयार ||GS NEWS

DESK 040

कमिश्नर ऑफ़ रेलवे सेफ्टी ने नई रेलवे सुरंग से 90 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेन चलाने की दी अनुमति रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी ने रतनपुर और जमालपुर के बीच बनी नई रेलवे सुरंग से 90 की स्पीड से ट्रेन चलाने की अनुमति दी है। जबकि ट्रायल 125 की स्पीड से हुई है। मालदह रेल डिवीजन के डीआरएम यतीन्द्र कुमार ने बताया है कि एक सप्ताह के अंदर इलाके के लोगों के लिये अच्छी खबर होगी। बात दें कि भागलपुर रेलखंड पर पटना की तरफ से आने जाने वाली रेलवे ट्रैक पर जमालपुर के पास दो रेल सुरंग बनकर तैयार हो गया है। मालदा रेल डिवीजन में ये सुरंग करीब 45 करोड़ की लागत से बनी […]

पुलिस के द्वारा ई रिक्शा चालक की बर्बरता पूर्वक पिटाई करने से ई रिक्शा चालक ने प्रशासन के खिलाफ जमकर की नारेबाजी ||GS NEWS

DESK 040

ई-रिक्शा व ऑटो चालक की मांगे नहीं पूरी हुई तो करेंगे हड़ताल रिपोर्ट :-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर के तिलकामांझी चौक पर पुलिस द्वारा रविवार को ई रिक्शा चालक को बर्बरता पूर्वक पीटे जाने के विरोध में सोमवार को ई रिक्शा चालक द्वारा संघ के नेतृत्व में मेडिकल कॉलेज के सामने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया गया, प्रदर्शन के दौरान ई-रिक्शा संघ के अध्यक्ष ने कहा कि हमारे ई रिक्शा ड्राइवर मोहम्मद इकबाल को तिलकामांझी चौक पर बेवजह पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्वक पिटाई की गई जिसके विरोध में बुधवार को ई रिश्ता चालक का हड़ताल रहेगा, मीडिया से बात करते हुए ई रिक्शा चालक के अध्यक्ष ने कहा कि ई रिक्शा के साथ-साथ हम लोगों के समर्थन में टेंपो […]

Noimg

कदवा के नन्हकू राम हत्याकांड के आरोपितों ने किया आत्मसमर्पण||GS NEWS

DESK 040

ढोलबज्जा: कदवा ओपी थाना क्षेत्र के गोला टोला कदवा निवासी चन्द्रदेव राम उर्फ चानो राम के बेटे नंदकिशोर राम उर्फ नन्हकू हत्याकांड के तीन हत्यारोपितों में से एक अभियुक्त पचगछिया टोला निवासी नंदलाल सिंह के बेटे अजित कुमार सिंह ने शनिवार को व्यवहार न्यायालय नवगछिया में अपना आत्मसमर्पण कर लिया है. उक्त बातों की जानकारी देते हुए कदवा ओपी थानाध्यक्ष चंदन कुमार दूबे ने बताया कि- बीते 26 दिसंबर को अपराधियों ने बेरहमी से नन्हकू राम की हत्या, धारदार हथियार से पीट-पीटकर कर, शव को पकरा टोला व कासीमपुर कदवा के बहियार में फेंक दिया था. जहां दोनों हाथ पीठ पीछे बांधे जलकुंभी से ढके नन्हकू की लाश मिली थी. घटना के बाद मृतक के भाई मुकेश राम ने कदवा […]