December 15, 2021
नवगछिया के अर्जुन कॉलेज ऑफ नर्सिंग में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, पहुंचे बड़ी संख्या में लोग ||GS NEWS
DESK 04अर्जुन कॉलेज ऑफ नर्सिंग और बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय में मंगलवार आयोजित स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने अपना इलाज करवाया है. शिविर का उद्घाटन एसपी नवगछिया सुशांत कुमार सरोज, सिविल सर्जन डॉ उमेश शर्मा, अर्जुन कॉलेज ऑफ नर्सिंग की नीलम देवी और जाने माने चिकित्सकों डॉ मृत्युंजय सिंह, अजय कुमार सिंह, डॉ डीपी सिंह, डॉ हेमशकर शर्मा, सोमेन चटर्जी, डॉ सनातन कुमार, कल्पना झा ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने समाज के प्रति जिम्मेदारी का निर्वहन करना चाहिये. यह हर किसी का दायित्व होता है. उन्होंने शिविर के आयोजन के लिये […]