Category Archives: भागलपुर

नवगछिया के पकरा मोड़ के पास दिन दहाड़े गोलीबारी कर लूटें ढाई लाख रुपये ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया थाना क्षेत्र के पकड़ा मोर के पास शनिवार को दोपहर 12 बजे स्वीप्ट कार से पशु हाट पकड़ा जा रहे पूर्णियां जिले के पशु व्यवसायियों के साथ अपराधियों ने गोलीबाड़ी मारपीट करते हुए ढाई लाख रुपये लूट लिए। अपराधियों की गोलीबारी से एक पशु व्यवसायी पूर्णियां जिले के अमौर थाना क्षेत्र के बाड़ा ईदगाह निवासी मु. मुर्शीद कुरैशी और चालक मो आलमगीर गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों घायलों का इलाज नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने नवगछिया अनुमंडल अस्पताल पहुंच कर पीड़ित पशु व्यवसायियों से घटना की जानकारी ली है। एसपी ने घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की तहकीकात की है। एसपी ने ढाई लाख […]

नवगछिया में अधिवक्ता दिवस पर मनाया गया राजेन्द्र बाबू का जन्मदिवस ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता संघ भवन में अधिवक्ता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को समारोह का आयोजन किया गया. समारोह का उद्घाटन न्यायिक पदाधिकारियों अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय अमिताभ चौधरी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम नरेंद्रपाल सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय अभिषेक साह, न्यायिक दंडाधिकारी कुमार पंकज ने दीप प्रज्वलित किया. इस अवसर पर समारोह की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जयप्रकाश यादव कर रहे थे. संचालन अधिवक्ता नंदलाल यादव कर रहे थे. इस अवसर पर समारोह को संबोधित करते हुए सभी वक्ताओं ने देश रत्न राजेन्द्र प्रसाद यादव के व्यक्तित्व और कृतित्व की चर्चा की. कार्यक्रम में अध्यक्ष जयप्रकाश यादव, महासचिव सुरेंद्र नारायण मिश्रा, अधिवक्ता विभाष प्रसाद सिंह, दीपेंद्र सिन्हा, रजनीश कुमार सिंह, […]

रंगरा के भवानीपुर गांव में बिना शिलान्यास के हो रहे सड़क निर्माण को ग्रामीणों ने रूकवाया ||GS NEWS

DESK 040

रंगरा चौक प्रखंड के भवानीपुर गांव के गुमटी नो के पास बिना शिलान्यास के हो रहे सड़क निर्माण को ग्रामीणों ने रूकवाया। ग्रामीणों के साथ राजद के जिला प्रवक्ता विश्वास झा व विधायक प्रतिनिधि त्रिपुरारी भारती भी वहां पर मौजूद थे। बिना जेएसबी रोलर किए ही सड़क बनाया जा रहा था। वहीं सड़क का लैंथ में कमी, घटिया मैटेरियल के अलावे योजना का शिलान्यास भी नहीं किया गया है। कई कमियों को देखते हुए सैकड़ों ग्रामीणों ने एकजुटता से कार्य में सुधार करने की मांग को उठाया। विधायक प्रतिनिधि त्रिपुरारी कुमार भारती ने विधायक गोपाल मंडल से संपर्क करते हुए आश्वासन दिया कि शिलान्यास के पश्चात ही कार्य पूर्ण रूप से व्यवस्थित तरीके से करवाया जाएगा। वहीं इस पर भाजपा […]

भागलपुर के डीआईजी ने नवगछिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय का किया निरीक्षण ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर के डीआईजी सुजीत कुमार ने नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी कार्यलय का निरीक्षण किया। इस संबंध में उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि एसडीपीओ द्वारा विगत एक वर्ष में किए गए कार्य की समीक्षा की गई। इनके द्वारा अभिलेखा का जो संधारण किया गया हैं उसे देखा गया। विशेषकर शराबबंदी के मामले को देखा गया हैं। शराबबंदी को और भी प्रभावी तरीके से लागू करना हैं। इसके लिए हम लोगों ने रणनीति तैयार कर ली हैं। आम लोग शराब का सेवन नहीं करे इसके लिए जनजागरण अभियान चलाना हैं। लोगों को शराब के दुष्प्रभाव के बारे में बताना हैं। पूर्व में जो शराब के मामले में आरोपित रहे हैं उसका डाटा तैयार करना हैं। थानावार शराब के मामले की समीक्षा करना […]

नवगछिया भाजपा कार्यालय में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन ||GS NEWS

DESK 040

भाजपा कार्यलय में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन प्रदेश के संगठन महामंत्री भूखूभाई दलसानियां ने किया। प्रशिक्षण वर्ग शिविर में भीखूभाई दलसानियां ने अपनी कार्यपद्धति और संगठन संरचना,प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राधा मोहन शर्मा ने हमारा विचार परिवार, प्रदेश महामंत्री शिव नारायण महतो ने संगठन सरकार समन्वय,किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सरोज रंजन पटेल ने पिछले सात वर्षों में अन्त्योदयी पहल विषयों पर चर्चा द्वारा कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। प्रशिक्षण वर्ग शिविर में जिला प्रभारी अभय वर्मन, जिला अध्यक्ष विनोद मंडल, पूर्व सांसद अनिल यादव, राजेश यादव, आलोक सिंह, प्रो भोला कुमर सहित पूरे संगठन जिला नवगछिया भाजपा के सम्मानित कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। यह प्रशिक्षण वर्ग शिविर तीन दिवसीय है।जो तीन चार और पांच दिसंबर तक आवासीय चलेगा। DESK […]

नवगछिया में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 11 दिसंबर को ||GS NEWS

DESK 040

राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों का निष्पादन छह बेंचों पर किया जायेगा। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 11 दिसंबर को किया जायेगा। प्रथम बेंच पर अपर जिला एंव सत्र न्यायाधीश तृतीय अमिताभ चौधरी, पैनल अधिवक्ता सोनिका मिश्रा होगी। इस बेंच पर अपर जिला सत्र न्यायालय तृतीय के दुर्घटना दावा वाद, भारतीय स्टेट बैंक के मामले निष्पादित किए जायेंगे। बेंच नंबर दो पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम नरेंद्र पाल सिंह, पैनल अधिवक्ता पूजा कुमारी होंगी। इस बैंच पर इस न्यायालय के लंबित दुर्घटना दावा वाद, यूको बैंक के वाद का निष्पादन किया जायेगा। बेंच नंबर तीन अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वूतीय , पैनल अधिवक्ता प्रकाश चौधरी होंगे। इस बेंच पर इस न्यायालय के लंवित दुर्घटना दावा वाद, बिहार […]

जिला परिषद उम्मीदवार कुमारी गुड़िया नें गोपालपुर के बोचाही रही टोला व तिरासी में किया जनसम्पर्क ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर में 12 दिसंबर को अंतिम 11वें चरण में पंचायत चुनाव होना हैं । जिसमें गोपालपुर जिला परिषद पद के उम्मीदवार कुमारी गुड़िया ने अपने चुनाव चिन्ह लेटर बॉक्स छाप पर मतदान करने को लेकर शुक्रवार को गोपालपुर प्रखंड के बोचाही रही टोला व तिरासी में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया । उन्होंने मतदाताओं से उनके पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लिया एवं उन्हें अपने चुनाव चिन्ह लेटर बॉक्स छाप पर वोट मतदान कर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने की अपील भी की । वहीं शुक्रवार को प्रत्याशी के साथ अरुण सिंह, नरेश सिंह , लाल बहादुर, दुलार सिंह, उमेश सिंह, इंद्रजीत कुमार भिक्कू , अभिषेक कुमार रिक्कू , जोगेंद्र मंडल, कुंदन सिंह, मनोज सिंह, जयंत मंडल, नवीन […]

गोपालपुर जिला परिषद उम्मीदवार रूपम प्रिया राज देवी ने कलिंदीनगर में किया जनसंपर्क, सिलाई मशीन पर वोट करनें की अपील ||GS NEWS

DESK 040

शुक्रवार को गोपालपुर जिला परिषद पद की प्रत्याशी रूपम प्रिया राज ने अपने चुनाव चिन्ह सिलाई मशीन छाप पर मतदान करने को लेकर डुमरिया चपरघट पंचायत के कालिंदीनगर में जनसम्पर्क किया । वहीं मौके पर प्रत्याशी रूपम प्रिया राज ने कहा कि गोपालपुर प्रखंड पिछड़े प्रखंड में आता है इसका प्रमुख कारण है कि यहां के जनप्रतिनिधि ने सिर्फ मतदाताओं को ठगा है विकास के नाम पर सिर्फ लोगों को बेवकूफ बनाया है और सिर्फ हमेशा बिना काम के व्यस्त नजर आते हैं इसलिए भी प्रखंड की स्थिति दयनीय है लोगों को उन पर बहुत भरोसा है और वह सभी से मिल रही है सबों की समस्याएं पर बातचीत हो रही है । वे लगातार कई महीनों से क्षेत्र में […]

नवगछिया के श्रीपुर में जमीन विवाद में युवक पर चलाई गोली ||GS NEWS

DESK 040

जमीन विवाद को लेकर युवक को गोली मार कर घायल कर दिया। घायल नवगछिया थाना क्षेत्र के श्रीपुर निवासी नेबी सिंह के पुत्र प्रदीप सिंह हैं। बताया जा रहा हैं कि प्रदीप शुक्रवार की रात खेत की जुताई करवा रहा था। इसी दौरान गांव के ही शिव मास्टर व उसका कुणाल ने गोली मार दिया। दो गोली लगी हैं। एक गोली दाढ़ी में लगी हैं। एक गोली कांधे में लगी हैं। घायल को परिजनों ने इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया। घायल की गंभीर स्थिति के देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर अस्पताल रेफर किया। चार कट्ठा जमीन को लेकर गांव के ही शिव मास्टर से विवाद हैं। उस जमीन पर नेबी सिंह तो दूसरी तरफ शिव मास्टर […]