Category Archives: भागलपुर

नवगछिया में खाद की किल्लत, किसानों में हाहाकार ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र में खाद की कमी से किसानों में हाहाकार मचा हुआ हैं। मकई व गैंहू की खेती का मुख्य समय हैं। किसान समय से फसल बाेना चाह रहे हैं। किंतु दुकान में खाद का आभाव हैं। बाजार में पोटाश व डीएपी नहीं हैं। लाइसेंसी दुकान में खाद उपलब्ध नहीं होने के कारण किसान खाद व बीज अधिक रूपये देकर दूसरे जगह से खरीद रहे हैं। गोपालपुर कालूचक के किसान जयप्रकाश सिंह, महेश सिंह, उमेश सिंह ने बताया कि ब्लैक में खाद उपलब्ध हो जाता है।परन्तु उचित मूल्य पर नहीं मिल पाता है। पैक्स अध्यक्ष अभय कुमार कहते हैं कि पोटाश व डीएपी की कमी के कारण किसान परेशान हैं। नवगछिया, गोपालपुर व इस्माइलपुर प्रखंडों में किसानों को उचित […]

नवगछिया पहुँचे जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ||GS NEWS

DESK 040

पूर्व सांसद जाप सुप्रीमों पप्पु यादव ने रंगरा जिलापरिषद के आवास पर सरकार व विपक्षियों पर जमकर साधा निशाना। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि नीति आयोग की रिपोर्ट में बिहार को सबसे पिछड़ा प्रदेश बताया गया हैं। इसके लिए राज्य एवं केंद्र सरकार दोनो जिम्मेदार हैं। वहीं जदयू के द्वारा पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 15 साल को बेमिसाल बताए जाने पर तंज करते हुए कहा कि हां पिछले 15 वर्षों में हत्या, लूट ,बलात्कार और अपराध का ग्राफ बढ़ा है। वहीं नीतीश कुमार के शराब बंदी के फेल बताते हुए कहा कि शराब का धंधा करने में पुलिस पदाधिकारी व स्थानीय गुंडे के साथ मिलकर काम कर रही हैं। जो शराब 150 रूपये में […]

नवगछिया के गोपालपुर इस्माईलपुर जिलापरिषद पद के प्रत्याशी का चुनाव चिन्ह आवंटित ||GS NEWS

DESK 040

अनुमंडल कार्यालय में जिला परिषद प्रत्याशी को चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया हैं नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी यतेंद्र कुमार पाल ने पंचायत चुनाव के लिए गोपालपुर व इस्माइलपुर प्रखंड में जिला परिषद के पद पर चुनाव के लिए चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया। इस संबंध में एसडीओ ने जानकारी देते हुए बताया कि इस्माइलपुर प्रखंड के. मालपुर दियारा निवासी आशुतोष कुमार को चक्की छाप, इस्माइलपुर निवासी कमलेश्वरी मंडल को लेडी पर्स, नारायणपुर नेवादास टोला निवासी बिरबल कुमार उर्फ आदित्य रत्नम दास को लेटर बाक्स, भिट्ठा निवासी मीना देवी को ताला और चाबी, मालपुर दियारा निवासी विपिन कुमार मंडल को मक्का, संतोष कुमार सुमन को प्रेशर कुकर , सविता देवी को रेल का इंजन चुनाव चिन्ह दिया गया हैं। वहीं गोपालपुर प्रखंड […]

नवगछिया : स्नातक पार्ट वन के छात्रों को प्रायोगिक विषयों की छूटी परीक्षा का मौका 1 दिसम्बर से ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय अंतर्गत स्नातक पार्ट वन 2020 के प्रायोगिक विषयों की छुटी परीक्षा 1 दिसम्बर से लिये जाने की विश्वविद्यालय द्वारा घोषणा की गयी है। यह जानकारी सराफ कालेज के प्राचार्य मो नईम उद्दीन के हवाले से कालेज के प्रवक्ता राजेश कानोडिया ने देते हुए बताया कि सभी परीक्षायें भागलपुर स्थित महाविद्यालय में ली जायेंगी। उन्होंने बताया कि फिजिक्स, केमिस्ट्री, बोटनी और जूलॉजी तथा साइक्लोजी की परीक्षा मारवाड़ी कालेज में, गृह विज्ञान और संगीत की परीक्षा एसएम कालेज में ली जायेगी। भूगोल और फंक्सनल हिन्दी की परीक्षा टीएनबी कालेज और फिश एन्ड फिशरीज की परीक्षा जीबी कॉलेज नवगछिया में 1 दिसम्बर से 6 दिसम्बर के बीच ले ली जायेगी। जिन छात्रों की प्रायोगिक परीक्षा छूट गई है उनके […]

गोसाईं गाँव पंचायत समिति दक्षिणी से राजीव उर्फ़ अशोक यादव टेंट वाले को मिला चुनाव चिन्ह कुदाल छाप ||GS NEWS

DESK 040

बिहार पंचायत चुनाव के अंतिम चरण 11वें में हो रहें चुनाव में गोपालपुर प्रखण्ड के गोसाईं गाँव पंचायत के पंचायत समिति पद दक्षिणी भाग के उम्मीदवार राजीव कुमार राय उर्फ़ अशोक यादव टेंट वाले को कुदाल छाप चिन्ह मिला हैं । वहीं इस बाबत उनके पुत्र अमित कुमार नें बताया कि घर घर में उपयोग होने वाले सामग्री कुदाल को हर कोई पहचानता हैं । उनका चुनाव चिन्ह एक ऐसा समान हैं जो हर किसान व परिवार में उपलब्ध होता हैं इसलिए भी प्रचार करनें में काफ़ी सहूलियत होगा । वहीं मौके पर प्रत्याशी राजीव कुमार राय उर्फ़ अशोक यादव, उनके भाई जगत लाल यादव, अमित कुमार, अजिताभ कुमार सहित कई समर्थक उपस्थित थे । DESK 04

उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद का नवगछिया स्टेशन पर कार्यकर्ताओ ने किया स्वागत ||GS NEWS

DESK 040

उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद नवगछिया स्टेशन पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत किया। ज्ञातव्य हो कि उपमुख्यमंत्री भागलपुर से कार्यक्रम कर पटना जाने के दौरान नवगछिया स्टेशन पहुंचे थे। स्टेशन पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत बुके व फूल माला देकर स्वागत किया। जिला अध्यक्ष विनोद मंडल ने लक्ष्मीपुर जाने वाली जर्जर सड़क की स्थिति से अवगत कराते हुए जल्द निर्माण कराने की मांग की। वहीं भाजपा जिला मंत्री मुकेश राणा ने नवगछिया शहरी क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभर्थियों की समस्याओं को रखा। जिला उपाध्यक्ष अजय कुशवाहा और नगर अध्यक्ष कौशल जयसवाल नगर महामंत्री प्रवेश यादव ने विभिन्न मुद्दों पर अपनी बातों को रखा। सभी मुद्दों पर उन्होंने सकारात्मक आश्वासन देते हुए जल्द निदान की बात कही। DESK 04

नवगछिया में चला मास्क और वाहन जाँच अभियान ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया पुलिस जिला में मास्क एवं वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस संबंध में नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने जानकारी देते हुए बताया कि ढोलबज्जा थाना की पुलिस बीना मास्क पहने हुए पांच लोगों व इस्माइलपुर थाना की पुलिस भी पांच लोगों को बीना मास्क के गतिविधि सार्वजनिक स्थानों पर पाए गए। इन लोगों से ढ़ाई ढ़ाई सौ रूपये का जुर्माना किया गया। वहीं वाहन जांच में नवगछिया थाना की पुलिस एक वाहन जांच से एक हजार रूपया, गोपलापुर थाना की पुलिस एक वाहन चालक से एक हजार रूपया, ढोलबज्जा थाना की पुलिस एक वाहन चालक से पांच सौ रूपया, परवत्ता थाना की पुलिस एक वाहन चालक से एक हजार रूपया, झंडापुर ओपी पुलिस ने एक वाहन चालक से […]