Category Archives: भागलपुर

Noimg

भागलपुर : पत्नी को ले जाने की कर रहा था जिद्द, दामाद ने ससुराल में लगाई आग, झुलसने से सास की हुई मौत, ससुर और बेटे की हालत गम्भीर ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर में एक दामाद ने गुस्से में अपनी सास ससुर और अपने बेटे पर पेट्रोल छींटकर आग लगा दिया।इस घटना में सास की मौत हो गयी जबकि ससुर और बेटे की हालत गंभीर है। घटना एकचारी थाना क्षेत्र के दियारा क्षेत्र की है। मृतका सुरेश मंडल की 50 वर्षीय पत्नी कलावती देवी बताई जाती है जबकि सुरेश मंडल और उनका नाती आदित्य (पिता- मनोज मंडल) बुरी तरह झुलस गया जिनका गम्भीर स्थित में इलाज चल रहा है। घटना देर रात 11 बजे के आसपास की है। घटना के सम्बंध में मृतका के भाई संतोष मंडल ने बताया कि मृतका की बेटी लक्ष्मी के पति ने घर से भगा दिया था।जिस वजह से वह अपने मायके आ गयी थी। गुस्से में […]

नवगछिया : महादलित टोला में लोगों को सम्मानित किया गया ||GS NEWS

DESK 040

व्यपार प्रकोष्ठ के सेवा व समर्पण अभियान कार्यक्रम के तहत नयाटोला नवगछिया के महादलित टोला में सम्मान समारोह का आयाेजन किया गया। जिसमें लोगों को अंग वस्त्र, फल व फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर बताया गया कि पंडित दीनदयाल के सपनों को साकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। अंतिम पायदान पर बैठा व्यक्ति को भी आज सम्मान मिल रहा हैं। क्रार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश संयोजक विधान पार्षद राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता, सह संयोजक शशिशेखर झा थे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल, व्यपार प्रकोष्ठ के संयोजक गोपाल प्रसाद, सुरेंद्र पोद्दार, विद्यासागर साह, रंजीत झा, चंदन भगत, अखिलेश रजक, संतोष साह, कुंदन पासवान, मुनिलाल, दशरथ, चंदन सहित कई लोग मौजूद थे DESK […]

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार ने नवगछिया प्रखंड में हो रहे नामांकन का लिया जायजा ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार ने नवगछिया प्रखंड में हो रहे नामंकन का जायजा लिया। नवगछिया प्रखंड कार्यलय के सामने प्रत्याशी के समर्थन में सैकड़ों लोगों की भीड़ थी। इससे एनएच 31 बराबर जाम था। एसडीपीओ ने माइक पर एलाउंस करके सभी लोगों को प्रखंड कार्यलय से एक सौ मीटर दूर रहने को कहा। उन्होंने कहा कि यदि आप लोग अनावश्यक भीड़ नहीं लगाए। अन्यथा आपके प्रत्याशी पर आचार संहिता उल्घंन की प्राथमिकी हो सकती हैं। पुलिस जवान ने सभी लोगों को प्रखंड कार्यलय के गेट पर से सभी लोगों को हटाया। DESK 04

नवगछिया के इस्माईलपुर बिंदटोली स्पर संख्या छह पर रुक -रुक कर धसान जारी ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया अनुमंडल के इस्माइलपुर -बिंद टोली के बीच स्थित स्पर संख्या छह पर रुक -रुक कर धसान होने से जल संसाधन विभाग के अभियंताओं को परेशान कर रहा है। हालाँकि जल संसाधन विभाग द्वारा लगातार बाँस का बंडल बना कर दिया जा रहा है। परन्तु धसान होने से तटवर्ती गाँव पर कटाव का खतरा मडराने लगा है। बताते चलें कि गंगा नदी तटबंध के करीब पहुँच कर कटाव करने लगी है। पिछले एक दशक से इस्माइलपुर -बिंद टोली में जल संसाधन विभाग द्वारा कटाव निरोधी कार्य करवाया जा रहा है। साथ ही साथ करोडों रुपये से फ्लड फायटिंग कार्य करवाया जाता है. परन्तु इसके बावजूद कटाव का दायरा लगातार बढता ही जा रहा है। हालाँकि गंगा नदी का जलस्तर इन […]

नवगछिया अनुमंडल कार्यालय में जिला परिषद के पद पर प्रत्याशियों ने कटवाया एनआर ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया अनुमंडल कार्यलय में जिला परिषद के पद पर प्रत्याशी नामांकन करने के लिए एनआर कटवाया। इस संबंध में नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी यतेंद्र कुमार पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि खरीक दक्षिणी के लिए खरीक बाजार निवासी बीबी चांदनी बेगम, राघोपुर निवासी पियुस कुमार, मिरजाफरी निवासी बीबी अशिफा खातुन ने एनआर कटवाया। खरीक उत्तरी से उस्मानपुर निवासी महेंद्र यादव, ध्रूवगंज निवासी ललन महतो, नगर विसपुरिया वेदानंद यादव ने एनआर कटवाया। नवगछिया प्रखंड से ब्रजेश कुमार सिंह की पत्नी बेबी कुमारी ने एनआर कटवाया। रंगरा प्रखंड के कुतरू मंडल टोला निवासी विरेंद्र कुमार दास ने एनआर कटवाया। DESK 04

नवगछिया अनुमंडल में जिला परिषद के पद पर 14 प्रत्याशियों ने करवाया नामांकन ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया अनुमंडल में जिला परिषद के पद पर 14 प्रत्याशियों ने नामंकन करवाया। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी यतेंद्र कुमार पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि बिहपुर पश्चिम से झंडापुर निवासी जय शंकर कुमार की पत्नी रेणू चौधरी, मड़वा निवासी रामानंद राय की पत्नी मीना देवी ने नामंकन करवाया। बिहपुर पुरव से विक्रमपुर निवासी मुस्लिम राइन के पुत्र मोइन राइन, सोनवर्षा निवासी मोजी दास के पुत्र अशोक दास, सीताराम यादव के पुत्र पिंटू कुमार यादव, बिहपुर निवासी स्वर्गीय कनकीर साह के पुत्र राजेंद्र प्रसाद साह, बभनगांवा निवासी श्रीकांत झा के पुत्र सत्यप्रकाश झा, सोनवर्षा निवासी रामानंद चौधरी के पुत्र समीर कुमार ने नामंकन करवाया। नारायणपुर प्रखंड से नारायणपुर निवासी अजय रविदास की पत्नी पूनम देवी, विसनपुर निवासी आशिष नेहरा […]

नवगछिया : वरीय अधिवक्ता के निधन पर नवगछिया बार एसोसिएशन संघ के अधिवक्ताओं ने अपने को न्यायिक कार्य से रखा अलग ||GS NEWS

DESK 040

वरीय अधिवक्ता के निधन से नवगछिया बार एसोसिएशन संघ के अधिवक्ताओं ने अपने को न्यायिक कार्य से अलग रखा। अधिवक्त योगेंद्र प्रसाद यादव नें नवगछिया के प्रोफेसर काॅलोनी स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। हृदय गति रूकने से उनका निधन हो गया । वहीं इसको लेकर नवगछिया बार एसोसिएशन भवन में शोक सभा का आयोजन किया गया जहाँ दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा को शांति दी गई। मौके पर अधिवक्ताओं नें बताया गया कि योगेंद्र प्रसाद यादव वर्ष 1989 से अधिवक्ता के पेशे में कार्य कर रहे थे। अधिवक्ता अपने पीछे पांच पुत्र जिसमें दो पुत्र अधिवक्ता हैं। एक पुत्री व पत्नी हैं। वहीं सभा अध्यक्ष जयनारायण यादव, लाल मोहन मंडल, नंदलाल यादव, कुंदन चौधरी, विभाष प्रसाद […]