Category Archives: भागलपुर

भागलपुर : बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर में कतरनी चावल एवं जर्दालु आम पर विशेष आवरण का हुआ विमोचन समारोह ||GS NEWS

DESK 040

बिहार कृषि विश्वविद्यालय के मुख्य सभागार में भागलपुर में उत्पाद होने वाले जर्दालू आम एवं कतरनी चावल पर डाक विभाग द्वारा विशेष आवरण का विमोचन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों को पौधा देकर एवं हैप्पी वैली स्कूल के बच्चों के द्वारा स्वागत गान से किया गया। मुख्य अतिथि कुलपति, बिहार कृषि विश्वविद्यालय डॉ अरुण कुमार, डाक निदेशक पूर्वी क्षेत्र बिहार, श्री पवन कुमार, डाक अधीक्षक भागलपुर प्रमंडल श्री आरपी प्रसाद एवं विहार कृषि विश्वविद्यालय के डीन श्री आरआर सिंह, निदेशक अनुसन्धान डा फिजा अहमद के द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि और बिहार विश्ववद्यालय के कुलपति डॉक्टर अरुण कुमार ने अपना उदार व्यक्त करते हुए कहा कि आज […]

गंजी अंडरवियर मामले में बोले विधायक गोपाल मंडल : सच बोलने से फाँसी नहीं हो जाएगी ||GS NEWS

Barun Kumar Babul0

तेजस ट्रेन में गंजी और अंडरवियर पहनकर घूमने वाले नीतीश के लाडले गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल ने अपनी शर्मनाक हरकत पर सफाई दी है. विधायक ने ट्रेन में कपड़े उतारकर घूमने की बात को स्वीकार किया है. उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि वे ही गंजी और अंडरवियर में घूम रहे थे. उन्होंने कहा, ‘सच में मैं अंडरवियर पहने हुए था. मेरा पेट खराब था. ट्रेन में सवार होने के कुछ देर बाद ही मुझे बाथरूम जाना पड़ा. मैं झूठ नहीं बोलता. जो भी बोलता हूं सच बोलता हूं. ट्रेन वाली बात स्वीकार लेने से मुझे कोई फांसी नहीं हो जाएगी. पटना (राजेन्द्र नगर) से नई दिल्ली जा रही 02309 तेजस राजधानी एक्सप्रेस में नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल […]

गोपालपुर : मिलेगा स्थाई निदान होगा तटबंध का सुरक्षित निर्माण बोले मंत्री संजय झा ||GS NEWS

DESK 040

मंत्री संजय झा ने पत्रकारों को बताया कि जिस तरह से यहां पर कटाव एवं बाढ़ के लिए पिछले 10 वर्षों से काम किया गया है उसके तहत अभी तक कोई फलाफल नहीं मिल पाया है इसलिए इसके स्थाई निदान पर विशेष तौर पर ध्यान दिया जाएगा । उन्होंने भागलपुर जिला पदाधिकारी एवं प्रमंडलीय आयुक्त को जमीन अधिग्रहण के साथ-साथ गोपालपुर प्रखंड के समीप ब्रम्होतर तटबंध को भी अधिग्रहण कर उसे भी निर्माण कराने को कहा गया । उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में हमें गोपालपुर इस्माइलपुर को बाहर से बचाना है इसके लिए जो भी हमारे प्रक्रिया होगी हम पूरा करेंगे और भारत सरकार से भी इसमें सहयोग लेंगे । वही इस्माइलपुर से जानवी चौक एवं इस्माइलपुर से […]

नवगछिया में कार्यपालक अभियंता रहते हैं राजद प्रत्याशी के आवास पर ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया के कार्यपालक अभियंता अनिल कुमार की शिकायत स्थानीय लोगों के द्वारा मंत्री से की गई । बताया गया कि वे राजद प्रत्याशी के घर में पेन गेस्ट के रुप में रह रहे हैं और राजद प्रत्याशी को तटबंध पर फ्लैट फाइटिंग के तहत कार्य भी कराया गया है जिस पर मंत्री ने कहा कि यह हमारे जानकारी में नहीं है . अगर इस तरह की बात होगी तो हम जांच कराकर कार्रवाई करेंगे वहीं मौके पर मौजूद भागलपुर सांसद अजय मंडल ने कहा कि कार्यपालक अभियंता का शिकायत पिछले कई महीनों से मिला है लेकिन जिस तरह की शिकायत है या माफी योग्य नहीं है खुद मंत्री ने भरोसा दिया है की अगर वे राजद प्रत्याशी के घर में […]

गोपालपुर : जल जमाव की समस्या एवं रिंग बांध से बाहर व प्रखंड मुख्यालय से लेकर अन्य गांव के बीच बांध बनाने की मांग ||GS NEWS

DESK 040

गुरुवार को इस्माइलपुर से बिंद टोली रिंग बांध स्पर संख्या 2 और 3 के बीच डिमांड गांव के पास रिंग बांध के कटाव स्थल पर जल संसाधन विभाग संजय झा के द्वारा निरीक्षण किया गया । इस दौरान स्थानीय जनता और जनप्रतिनिधियों के द्वारा कई प्रकार की मांगे रखी गई स्पर संख्या 4 और 5 के बीच स्लुइस गेट बनाने की मांग की गई तथा रिंग बांध पर जाह्नवी चौक से सैदपुर बिन टोली तक पक्की सड़क बनाने की मांग भी की गई तथा रिंग बांध में बोल्डर पिचिंग कार्य कराने की. मांग की गई तथा मुखिया प्रतिनिधि मनोहर मंडल ने रिंग बांध से बाहर इस्माइलपुर पश्चिमी भीठ्ठा के ग्राम इस्माईलपुर, फुलकिया ,रामनगर, रामदिरी सहित पूर्वी भिट्ठा पंचायत के मन्धत […]

बाढ़ की पानी से टूटी भरोसा सिंह टोला की सड़क, दो गांवों के लोगों का आवागमन पूरी तरह हो गया बंद || GS NEWS

Barun Kumar Babul0

ढोलबज्जा: कोसी नदी के जलस्तर घटने के बाद फिर छः दिनों से लगातार जलस्तर में हो रही बढ़ोतरी के कारण कदवा दियारा पंचायत के भरोसा सिंह टोला शिव मंदिर स्थित ग्रामीण सड़कों पर पानी का दबाव बढ़ने से टूट गई. बुधवार को करीब तीन बजे सड़क टूटने से दो गांवों बगड़ी टोला व कार्तिकनगर के लोगाें का जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गई है. दोनों गांवों के लोगों को निकलना पूरी तरह बंद हो गई है. वहीं इस सड़क को टूटने से सात गांवों के करीब पांच हजार की आबादी प्रभावित हैं. लोगों का मुख्य फोरलेन सड़क से संपर्क भंग हो जाने से रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना मुश्किल हो गया है. चारों तरफ पानी फैल जाने से गांव टापू में तब्दील […]

नवगछिया : जल संसाधन मंत्री संजय झा इस्माइलपुर व गोपालपुर के विभिन्न तटबंधों का करेंगे निरीक्षण आज ||GS NEWS

DESK 040

नवगछियाजल संसाधन मंत्री संजय झा गुरुवार की दोपहर को जहान्वी चौक से इस्माइलपुर तक बनाये गये तटबंध व लक्ष्मीपुर से लेकर अभिया तक जमीनदारी तटबंध का निरीक्षण कर इस्माइलपुर -बिंद टोली के बीच डिमाहा गाँव के निकट ध्वस्त हुए तटबंध का निरीक्षण करेंगे। इसके लिए विभागीय अभियंताओं द्वारा पिछले तीन -चार दिनों से युद्धस्तर पर तटबंधों पर ईंट का टुकडा डालकर गाडियों के चलने लायक बनाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार अभियंता प्रमुख, मुख्य अभियंता से लेकर अभियंताओं की फौज बालू भरी बोरियाँ भरवाने व कमियों को दूर करने में लगे हैं। DESK 04

नवगछिया के गोसाईं गाँव में धूमधाम से मनाया जा रहा जन्माष्ठमी महोत्सव , आज बुधवार को होगा प्रतिमा का विषर्जन ||GS NEWS

DESK 040

अंग प्रदेश के सुप्रसिद्ध सह नवगछिया अनुमण्डल के गोपालपुर प्रखंड अन्तर्गत गोसाईं गाँव के श्री कृष्ण मंदिर में सोमवार की रात्रि से ही 3 दिवसीय भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया जा रहा हैं । सोमवार रात्रि जन्मोत्सव के बाद मंगलवार दिन भर भक्तों का दर्शन एवं पूजा अर्चना हेतु महिला पुरुष व बच्चों की भीड़ लगी रही । मंदिर परिसर में भी भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा । देर रात्रि तक स्थानीय व आसपास के लोगों की भीड़ मंदिर व मेला परिसर में उमड़ पड़ी थी । बताते चलें कि सैकड़ों वर्षों से चलती आ रही परंपरा के अनुसार गांव के लोगों ने गंगा तट से मिट्टी वर्जन लाकर भगवान का पूजा अर्चना प्रारंभ किया । मंदिर […]

नवगछिया : शिक्षक प्रतिनिधि के चुनाव को लेकर सराफ कॉलेज में दो शिक्षकों ने भरा नामांकन का पर्चा ||GS NEWS

DESK 040

स्थानीय बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय की शासी निकाय में शिक्षक प्रतिनिधि पद के चुनाव को लेकर इन दिनों कॉलेज में सरगर्मी बढ़ गई हैं। चुनाव में दो शिक्षकों ने नामांकन का पर्चा भरा है। शिक्षक संघ के निवर्तमान सचिव डॉ. रामानन्द सिंह ने मंगलवार को अपना नामांकन प्रपत्र निर्वाची पदाधिकारी सह प्रभारी प्राचार्य मु. नईमुद्दीन को सौंपा। वहीं निवर्तमान शिक्षक प्रतिनिधि प्रो. राजकिशोर सिंह ने भी अपने पद को बरकरार रखने के उद्देश्य से अपना नामांकन प्रपत्र भरा। इस मौके पर सहायक निर्वाची पदाधिकारी प्रो अमरजीत सिंह, प्रो. सुबोध कुमार यादव भी मौजूद थे। सहायक निर्वाची पदाधिकारी प्रोफेसर सुबोध कुमार यादव ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2021-22 के शिक्षक प्रतिनिधि चुनाव के नामांकन के लिए 31 अगस्त की शाम […]