Category Archives: भागलपुर

आज नवगछिया शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में वृहद पैमाने पर होगा वैक्सिनेशन ||GS NEWS

DESK 040

शहर में 20 जगहों पर बनाया गया अस्थायी वैक्सिनेशन सेंटर वैक्सिनेशन अवश्य कराएं, यह आपके लिये संजीवनी सिद्ध होगा – डॉ बरुण नवगछिया – नवगछिया अनुमंडल अस्पताल के स्तर से नवगछिया शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार को वृहद पैमाने पर वैक्सिनेशन करने की योजना है. इसके लिए नवगछिया शहर में 10 और ग्रामीण क्षेत्रों में भी 10 कुल मिला कर 20 अस्थायी वैक्सिनेशन सेंटर बनाया गया है. सेंटर के आस पास के लोगों के बीच यह सूचना अनुमंडल अस्पताल की तरफ से पूर्व में ही जगजाहिर कर दिया गया है. वैक्सिनेशन अवश्य कराएं, यह आपके लिये संजीवनी सिद्ध होगा – डॉ बरुण नवगछिया अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ बरुण कुमार ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि […]

रंगरा : उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बनिया की चारदीवारी क्षतिग्रस्त ||GS NEWS

DESK 040

रंगरा – प्रखंड रंगरा चौक अंतर्गत उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बनिया की चारदीवारी लगभग 150 फीट अत्यधिक वर्षा होने के कारण क्षतिग्रस्त हो गई है. प्रधानाध्यापक अरविंद सिंह ने बताया विद्यालय में कक्षा एक से लेकर 10वीं तक की पढ़ाई होती है, तथा स्मार्ट क्लास भी संचालित है. चार दिवारी क्षतिग्रस्त होने से विद्यालय परिसर असुरक्षित हो गया है. इसकी सूचना प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय रंगरा को दे दी है. संकुल समन्वयक प्रवीण प्रभाकर ने शीघ्र मरम्मती हेतु बीआरसी रंगरा चौक से आग्रह किया है. वरीय साधनसेवी मुकेश मंडल ने बताया कि विद्यालय से आवेदन प्राप्त हुआ है.प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रंगरा चौक के द्वारा जिला कार्यालय को सूचित करते हुए शीघ्र मरम्मती कार्य हेतु राशि आवंटन का प्रयास किया जाएगा. […]

नवगछिया : मकई गोदाम में छापेमारी कर पुलिस ने 90 बोतल विदेशी शराब साथ दो युवक को किया गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – नवगछिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक मकई गोदाम में छापेमारी कर 90 बोतल विदेशी शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार युवकों में नवगछिया शहर के नया टोला निवासी रितेश कुमार और भागलपुर के अकबरनगर निवासी राजकुमार है. नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज को गुप्त सूचना मिली थी कि नवगछिया के लक्ष्मी होटल से सटे एक मकई गोदाम में विदेशी शराब का कारोबार होता है. एसपी के निर्देश पर जब नवगछिया पुलिस ने छापेमारी की तो दोनों युवकों को 90 बोतल विदेशी शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. मामले की प्राथमिकी नवगछिया थाने में दर्ज कर ली गई है जबकि पुलिस ने गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को न्यायिक […]