Category Archives: भागलपुर

गोपालपुर: हथियारों से लैस अपराधियों ने ठेकेदार से मांगी रंगदार, पीडित ठेकेदार ने थाना में दिया आवेदन

B BABUL0

– गोपालपुर थाना क्षेत्र के तिनटंगा करारी गाँव में हर घर नल का जल योजना का कार्य करा रहे ठेकेदार मुरारी यादव के मुंशी से देशी कट्टा से लैस दोपहर बाद गाली-गलौज कर देशी कट्टा सटा कर रॉकेट से पाँच सौ रुपये छीन लिया तथा मुंशी से कहने लगा कि ठेकेदार को बुलाओ और मुझे रंगदारी दिलवाओ नहीं तो काम नहीं करने देंगे तथा मुंशी को गोली मारने की धमकी भी दी. ठेकेदार मुरारी यादव ने इस बारे में गोपालपुर थाना में लिखित आवेदन देकर नामजद प्राथमिकी दर्ज करवाई है. अपने आवेदन में ठेकेदार मुरारी यादव ने लिखा है कि पीएचईडी योजना के तहत तिनटंगा करारी पंचायत के वार्ड नंबर सात में हर घर नल का जल योजना का कार्य […]

नारायणपुर: थाना परिसर में लगा जनता दरबार|| GS NEWS

B BABUL0

नारायणपुर से राजेश भारती की रिपोर्ट भवानीपुर थाना परिसर में शनि को सीओ अजय सरकार की अध्यक्षता में जमीन विवाद से संबंधी जनता दरबार लगा बलाहा, पहाड़पुर, गनौल सहित कई गांव के लोगों ने जनता दरबार पहुंच फड़ियाद लगाया. थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की रजामंदी से चार मामले का निष्पादन किया गया. जबकि मापी सहित कई मामले में दोनों पक्षों की अनुपस्थिति के कारण अगले शनिवार का समय दिया गया. मौके पर सीओ अजय सरकार, राजस्व कर्मचारी अमरेंद्र कुमार अमर, अमीन श्यामनंदन सहित पुलिस पदाधिकारी के समक्ष ने भूमि विवाद संबंधी मामले का सुनवाई किया गया. B BABUL

नवगछिया: सरकार से मिलने वाले अनुदान की किसानों को दी गई जानकारी

B BABUL0

शनिवार को नवगछिया प्रखंड के नगरह पंचायत स्थित वसुधा केन्द्र में किसानों को सरकार द्वारा दी जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई. प्रखंड तकनीकी पदाधिकारी कुमार गौतम, सहायक तकनीकी पदाधिकारी साहिना प्रवीन, प्रिया कुमारी ने किसानों को सरकार द्वारा दी जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी देते बताया- फसल की अधिक उपज व किसानों की आय दोगुनी करने के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना चला रही है. इसके तहत चयनित किसानों को प्रति वर्ष दो हजार रुपये की दर से तीन किश्त में छह हजार रुपये का भुगतान किया जा रहा है. कृषि को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही है जिसकी जानकारी वसुधा केन्द्र नगरह में दो दर्जन […]

नवगछिया: नवगछिया अंचल कार्यालय का एडीएम ने किया निरीक्षण || GS NEWS

B BABUL0

  पेंडिंग मामलों को ले कार्यालय कर्मी को लगाया जमकर फटकार राजस्व वसूली बढ़ाने एवं पेंडिंग मामलों को जल्द निष्पादन करने का दिया निर्देश  शनिवार को भागलपुर एडीएम राजेश झा राजा ने नवगछिया अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अंचल कार्यालय में बड़ी संख्या में पेंडींग पड़े मामले को लेकर कार्यालय कर्मी को जमकर फटकार लगाई. इसके अलावा उन्होंने राजस्व वसूली बढ़ाने एवं निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने, साथ ही साथ पेंडींग पड़े मामले को 3 दिनों के अंदर निष्पादित करने का निर्देश नवगछिया सीओ विश्वास आनंद को दी. निरिक्षण के क्रम में उन्होंने पाया कि राजस्व कर्मचारी के पास दाखिल खारिज के 90, सीओ के पास 222 एवं कार्यालय लिपिक के पास 1719 मामले लंबित हैं. नवगछिया अंचल […]

गोपालपुर: प्रेम प्रसंग में कृ्णा पंडित की हत्या की आशंका, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

B BABUL0

गोपालपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के गोढियारी निवासी स्व छोटे लाल पंडित के बीस वर्षीय पुत्र कृष्णा कुमार पंडित की हत्या प्रेम प्रसंग में किये जाने की आशंका व्यक्त किया जा रहा है. वहीं परिजनों द्वारा रो-रो कर बुरा हाल. मृतक कृष्णा कुमार पंडित के बडे भाई बाल्मिकी पंडित ने बताया कि वह कुछ दिन पूर्व घर आया था. वह समस्तीपुर में खाद कारखाने में कार्य करता था. माँ ने रोते-रोते बताया कि अन्य दिनों की तरह कृष्णा कुमार पंडित . रात को खाना-पीना खा कर घर में सोया था. घर से वह कब निकला और धरहरा कैसे पहुँचा. यह बताना मुश्किल है. वही इस बात की चर्चा जोरों पर है कि प्रेम प्रसंग में हत्या कर शव को […]