Category Archives: भागलपुर

नवगछिया: अनियंत्रित ट्रक ने चार वाहनों में मारा धक्का, छः लोग हुए गंभीर रूप से घायल, रेफर

B BABUL0

मकनपुर चौक से हुई हादसे की शुरुआत नवगछिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर रंगरा की ओर से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने चार वाहनों में धक्का दे मारा जिससे अनियंत्रित ट्रक के चालक समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों का प्राथमिक इलाज नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में कराया गया जहां से सभा की स्थिति को गंभीर बताते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच मायागंज रेफर कर दिया. अनियंत्रित ट्रक के चालक की पहचान नहीं हो सकी जबकि पांच अन्य घायलों में पीरपैंती के एकचारी निवासी आनंदी मंडल(65) और उसके दो पुत्र संजय मंडल(25) और मनोज मंडल(20), रंगरा के प्रदीप यादव की पत्नी कविता देवी(45), उत्तर प्रदेश मथुरा के नहझील थाना क्षेत्र के […]

नवगछिया: आशुतोष की हत्या एक दुखद घटना, दोषियों पर होगी बड़ी कार्रवाई

B BABUL0

पुलिस कमिश्नर वंदना किन्नी ने की कांड की समीक्षा शुक्रवार को पुलिस कमिश्नर वंदना किन्नी में नवगछिया पुलिस मुख्यालय पहुंचकर आशुतोष हत्याकांड की समीक्षा की और पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए. पुलिस कमिश्नर ने कहा कि बिहपुर के पूर्व थानाध्यक्ष रंजीत कुमार की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि आषुतोष हत्याकांड की घटना उनके लिए काफी दुखद है. पिछले 20 से 30 वर्षों में इस तरह की घटना कहीं भी नहीं हुई है. लेकिन कानून सबके लिए बराबर है और इस मामले में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. श्रीमती किन्नी ने कहा कि वे लगातार इस मामले पर खुद नजर बनाए हुए हैं. मालूम […]

Noimg

भागलपुर : युवक की हत्या में कारवाई नहीं होने से व्यवसायियों में आक्रोश // GS NEWS

B BABUL0

भागलपुर मे खाद व्यवसायी के पुत्र के हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने से जिले के खाद बीज व्यवसायियों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है. घटना के विरोध जिले भर के खाद बीज व्यवसायियों ने अपनी दुकानें बंद रख कर आक्रोश जताया. दुकानें बंद रहने के कारण बाहर से आए किसानों को परेशानी उठानी पड़ी. मालूम हो कि गुरुवार को अपराधियों ने भवनाथपुर के खाद व्यवसायी अनुज देव सिंह के पुत्र शिवम की हत्या गोली मार कर उस समय कर दी जब वे पैसे जमा कराने के लिए बैंक जा रहे थे. घटना के बाद अपराधी शिवम के पास 25 लाख रुपयों से भरी थैली लेकर फरार हो गए. घटना के विरोध में खाद बीज व्यवसायी संघ का एक शिष्टमंडल […]

गोपालपुर: घटनास्थल पर सांसद, विधायक गोपाल मंडल सहित विभिन्न दलों के पहुंचे नेतागण

B BABUL0

घटनास्थल पर सांसद अजय कुमार मंडल, विधायक गोपाल मंडल, राजद प्रत्याशी शैलेश कुमार यादव, राजपा प्रत्याशी संजीव चौधरी उर्फ झाबो, लोजपा प्रत्याशी सुरेश भगत अपने अपने समर्थकों के साथ पहुंचे. भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद मंडल, कांग्रेस जिलाउपाध्यक्ष शीतल प्रसाद सिंह निषाद, पूर्व जिला पार्षद विकास कुमार भारती, जिला पार्षद विपिन मंडल, प्रमुख पति मुकेश सिंह, उप प्रमुख दयानंद यादव वगैरह पहुंचे. तिनटंगा करारी पंचायत के मुखिया गिरिधारी पासवान ने बताया कि खेती का समय होने के कारण नाव से अन्य दिनों की तरह बडी संख्या में महिलायें व किसान नाव से आते व जाते हैं. नाव पर क्षमता से अधिक लोग चढ जाने के कारण हादसा हो गया है. जिसमें बडी संख्या में हमारे गांव के लोग काल कलवित हो गये. […]

नवगछिया के गोपालपुर करारी तीनटेंगा गंगा घाट पर नाव डूबी, एक की मौत, 18 गंभीर, कई लोग लापता // GS NEWS

B BABUL0

प्रशासन ने की पांच लोगों के लापता होने की पुष्टि – नाव पर अधिकांश महिलाएं और बच्चे थे सवार – नदी से निकाले गए लोगों का पीएचसी गोपालपुर में कराया जा रहा है इलाज – पहुंचे जिलाधिकारी पीड़ितों की ली सुध नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर थाना क्षेत्र के तिनटंगा करारी गंगा धार के पूर्वी घाट दर्शनिया घाट पर एक नाव डूबने से एक महिला की मौत हो गयी. जबकि नदी से बाहर निकाले गए कुल 18 लोगों का इलाज गोपालपुर पीएचसी में कराया गया है. जबकि कई लोग लापता बताए जा रहे हैं. जबकि प्रशासनिक स्तर से मिली सूचना के अनुसार कुल पांच लोग लापता बताए जा रहे हैं. घटना स्थल पर पहुंचे भागलपुर के जिलाधिकारी प्रणव कुमार, नवगछिया एसपी […]

नवगछिया: अगर परिचालन अवैध पाया गया तो नौका चालक पर होगी प्राथमिकी

B BABUL0

दुर्घटना का शिकार हुआ नौका मल्लाह दर्शन मांझी का है. 55 वर्षीय दर्शन मांझी कई वर्षों से नौका का परिचालन कर रहे हैं. दर्शन माझी के नाम पर ही जिस गंगा घाट से नौका का परिचालन होता था उस घाट का नाम दर्शनिया घाट रखा गया. हालांकि हादसे के बाद हर संभव लोगों की जान बचाने के बाद दर्शन माझी मौके से फरार हो गया. लेकिन संपर्क किए जाने पर इसमें पूरी बात बताएं कि वह बार-बार मना कर रहा था कि नवका ओवरलोड हो गया है अब ज्यादा आदमी इस पर मत जरिए लेकिन हर किसी ने उसकी बात को नजरअंदाज कर दिया. नाव खुली भी नहीं थी कि यह दुर्घटना का शिकार हो गया. आपदा प्रभारी विकास कुमार […]

नवगछिया : मकंदपुर चौक NH31 पर सड़क दुर्घटना में एक घायल // GS NEWS

B BABUL0

गोपालपुर थाना क्षेत्र के मकंदपुर चौक एनएच 31 पर सड़क पर करने के क्रम में अनियंत्रित हाइवा के धक्के से छात्रा घायल हो गई है. घायल छात्रा जमालपुर सिरनिया निवासी ओम प्रकाश मिश्रा की 16 वर्षीय पुत्री दीक्षा कुमारी है. दुर्घटना के बाद घायल छात्रा को स्थानीय लोगो ने इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. अस्पताल में चिकित्सक के द्वारा छात्रा का इलाज किया गया. घायल छात्रा 11वी छात्रा है. वह अपने नाना गोसांईगांव में रमेश चंद्र पाठक के यहां रहकर पढ़ाई करती हैं. दीक्षा सुबह ट्यूशन पढ़ कर नाना के घर जा रही थी. इसी दौरान मकनपुर चौक पर सड़क पार करने के क्रम में पीछे से हाईवा ने धक्का मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से […]

नवगछिया: नौका हादसा – पीड़ितों की जुबानी, आंखों देखी कहानी // GS NEWS

B BABUL0

कहलगांव दियारा के 12 सीट बहियार में होने वाली खेती से टीनटंगा गांव के कई घरों में चूल्हा जलता है. यही कारण है रोजाना कामगार महिलाएं और पुरुष अपने बच्चों के साथ काम पर जाते हैं. गुरुवार को आठ बजे दर्शन मांझी की बड़ी नाव पर पहले खाद का बोरा लोड किया गया. फिर दूध के खाली कंटेनर, 20 से 25 साइकिल और दो मोटरसाइकिल को लोड किया गया. इसके बाद देखते ही देखते नाव पर महिलाएं अपने अपने बच्चों के साथ और कुछ पुरुष भी सवार होने लगे. मल्लाह को इस बात का अंदाजा था कि नाव ओवरलोड हो रहा है. मल्लाह बार बार बोल रहा था, अब नाव पर ज्यादा लोग मत चढ़िए, मैं तुरंत वापस आ जाउंगा […]

नवगछिया: हादसा स्थल से एक किलोमीटर दूर गंगा नदी में मिली नाव // GS NEWS

B BABUL0

रेस्क्यू टीम ने नदी से बरामद किया सात साइकिल, एक मोटरसाइकिल अभी भी विलीन है घटना के लगभग 4 घंटे बाद एसडीआरएफ की टीम द्वारा किए गए रेस्क्यू ऑपरेशन में गांव का पता चल गया है. रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी टीम को घटनास्थल से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर गंगा नदी में नाव मिली है. रेस्क्यू टीम के सदस्यों का कहना है कि नाव पर कोई भी सामान या किसी भी व्यक्ति के फंसे होने का आभास नहीं मिला है. नाव पर सवार लोगों ने जानकारी दी है कि नाव पर कुल 20 से 25 साइकिल और दो मोटरसाइकिल लोड किया गया था. एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम ने सात साइकिल को घटना स्थल के पास से ही निकालने में […]

नवगछिया : ढोलबज्जा के कदवा में अवैध रूप से कब्जा कर लाखों की संपत्ति गबन किए जाने का आरोप // GS NEWS

B BABUL0

कदवा से मनीष कुमार की रिपोर्ट कबीर मठ आश्रम टोला कदवा के चल अचल संपत्ति को वहां के असामाजिक गतिविधियों द्वारा कब्जा कर लिए जाने एवं जानलेवा हमला होने की आशंका बताते हुए साधु समाज एवं धार्मिक स्थलों के सुरक्षा ट्रस्ट, बिहार प्रदेश का अध्यक्ष ज्ञान स्वरूप गोस्वामी ने गुरुवार को कदवा थाना में लिखित शिकायत की है. आवेदन में कहा है कि- मेरे द्वारा एक साल पूर्व छट्ठू दास व दीप नारायण दास को मठ की सेवादार के रूप में रखा गया था. जिसके असामाजिक व्यवहारों के कारण तंग आकर मैंने उसे सामाजिक तौर पर संभालने को कहा तो बाद में वहीं के विवेकानंद यादव के साथ चल अचल संपत्ति के साथ साथ जानलेवा हमले का षड्यंत्र रच लिया […]