Category Archives: भागलपुर

नारायणपुर : पुर्व मुख्यमंत्री के निधन पर शोक // GS NEWS

Barun Kumar Babul0

राजेश भारती की रिपोर्ट नारायणपुर – पुलिस जिला नवगछिया व खगड़िया जिले के सीमावर्ती क्षेत्र सतीशनगर निवासी सुबे के पुर्व मुख्यमंत्री सतीश प्रसाद सिंह के निधन पर नारायणपुर में सर्वदलीय नेता व बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की. सतीश बाबु के पौत्र पत्रकार सुशांत सिंह कुशवाहा व पुर्व मुखिया पृथ्वी चंन्द्र सिंह ने बताया कि एक सप्ताह पुर्व उनकी पत्नी ज्ञानकला देवी का निधन दिल्ली में हुआ था पत्नी के निधन पर सदमे में बीमार हो गए थे परिजनों द्वारा दिल्ली एम्स में इलाज चल रहा था. इलाज के दौरान रविवार को उनका निधन हो गया. निधन के बाद मंगलवार को पैतृक गांव सतीश नगर लाया गया.उनके निधन पर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मंटू यादव, मुखिया तनीशी सिंह, […]

रंगरा : ट्रक के चपेट में आने से नारायणपुर के कपड़ा व्यवसायी की मौत, रंगरा के राष्ट्रीय राजमार्ग पर अहले सुबह हुआ हादसा // GS NEWS

B BABUL0

रंगरा के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर कटारिया ओवर ब्रीज के पास एक ट्रक के चपेट में आने से कपड़ा व्यवसायी की मौत हो गयी है. मृतक की पहचान नारायणपुर के मधुरापुर निवासी ओम जी ठाकुर के रूप में की गयी है. पुलिस ने नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है. मामले की प्राथमिकी रंगरा ओपी थाने में दर्ज की गई है. परिजनों ने बताया कि ओमजी ठाकुर सुबह 4:00 बजे मधुरापुर बाजार से अपने ससुराल कटरिया जाने के लिये अपनी मोटरसाइकिल से निकले थे. कटारिया ओवर ब्रीज के पास एक अज्ञात ट्रक के चपेट में आने से उनकी मौत मौके पर ही हो गयी. चेक पोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने घटना की सूचना […]

नवगछिया : अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में पीछे से मारा धक्का, युवक की मौत // GS NEWS

B BABUL0

परबत्ता थाना क्षेत्र के विक्रमशिला पुल पहुंच पथ पर जाह्नवी चौक के पास मंगलवार की संध्या समय अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सावर को पीछे से धक्का मार दिया. दुर्घटना में बाइक सवार युवक नाथनगर थाना क्षेत्र के पिपरपाती ललमटिया निवासी संजय साह के 19 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार की मौत मौके पर ही हो गई. दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची परबत्ता पुलिस घटना स्थल पर पहुचीं. जहां पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने धक्का मारने वाले ट्रक को पाकर लिया जबकि ट्रक के चालक व खलासी मौके से गाड़ी छोड़कर फरार हो गए. पुलिस ने शव को […]

नवगछिया: स्वच्छ व शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने हेतु सभी बूथों पर अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती : एसपी

B BABUL0

नवगछिया एसपी स्वप्ना मेश्राम ने बताया कि गोपालपुर व बिहपुर विधान सभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु सभी मतदान केन्द्रों पर अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की जायेगी. उन्होंने बताया कि विशेष रूप से बाइक से पैट्रोलिंग की व्यवस्था की गई है तथा जगह -जगह सघन वाहन चेकिंग अभियान किया जायेगा. उन्होंने बताया कि सीनियर पुलिस पदाधिकारी भी लगातार गश्ती कर भयमुक्त चुनाव संपन्न कराने में लगे रहेंगे. उन्होंने कहा कि दियारा में घुड़सवार पुलिस द्वारा गश्त किया जायेगा तथा नदी में एसडीआरएफ द्वारा अपराधियों पर नजर रखी जायेगी. एसपी स्वप्ना मेश्राम ने बताया कि हर हाल में स्वच्छ व भयमुक्त चुनाव कराया जायेगा. B BABUL

नवगछिया – बिहपुर के तत्कालीन थानेदार रंजीत मंडल की बर्खास्ती की होगी सिफारिश :आयुक्त वन्दना किनी

B BABUL0

चुनाव आयोग के निर्देश पर मडवा के साफ्टवेयर इंजीनियर आशुतोष कुमार की बिहपुर पुलिस की हिरासत में पुलिस की पिटाई से हुई मौत के मामले की जाँच हेतु भागलपुर की आयुक्त वन्दना किनी नवगछिया एसपी के कार्यालय में पहुँची. जहाँ उन्होंने प्रेस प्रतिनिधियों को बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश के आलोक में साफ्टवेयर इंजीनियर की पुलिस पिटाई की मौत के मामले की जाँच की जा रही है. उन्होंने बताया कि पीडित परिवार से मिलकर पूरे मामले की जानकारी ली जायेगी तथा घटनास्थल व बिहपुर थाना जा कर मामले की जाँच की जायेगी. उन्होंने बताया कि दो दिनों के अन्दर आरोपित थानाध्यक्ष व ड्राइवर को हर हाल में गिरफ्तार कर लिया जाएगा. उन्होंने बताया कि आरोपित थानेदार की बर्खास्ती का […]

नवगछिया: लोकतंत्र के महापर्व की तैयारी पूरी, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती के बीच मतदान आज

B BABUL0

– गोपालपुर विधानसभा के 401 और बिहपुर विधानसभा के 391 बूथों पर होगा मतदान – अब दियारा के दादाओं के दिन लड़ गए, हर हाल में बुलेट पर भारी पड़ेगा बैलेट – मंगलवार को दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव को लेकर गोपालपुर एवं बिहपुर विधानसभा में पुलिस व प्रशासनिक स्तर की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है. गोपालपुर विधानसभा में कुल 401 एवं बिहपुर विधानसभा में 391 बूथों पर मतदान होगा. गोपालपुर विधानसभा में 141368 पुरूष एव 128007 महिला मतदाता मतदान करेंगे. जबकि बिहपुर विधानसभा में कुल 136073 पुरूष एव 122372 महिला मतदाता मतदान करेंगी चुनाव को लेकर बिहपुर विधानसभा में 41 एवं गोपालपुर विधानसभा में 31 सेक्टर बनाए गए हैं. दोनो विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथों पर रविवार […]

नवगछिया :खाद बीज बिक्रेता से दो लाख दस हजार की छिनतई

B BABUL0

दो बाइक सवार अपराधियों ने तेतरी जीरो माईल के समीप घटना को दिया अंजाम नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी जीरोमाइल के पास दो बाइक सवार अपराधियों ने खाद बीज विक्रेता से दो लाख दस हजार की छिनतई की घटना को अंजाम दिया है. घटना के संदर्भ पीड़ित खाद बीज विक्रेता खगड़िया जिले के गौगरी थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी अभिनंदन कुमार ने बताया कि वह तेतरी जीरो माईल के पास स्थित बजरंग बली मंदिर के पास खाद बीज का दुकान पिछले दस वर्षों से चला रहा है और तेतरी में ही किराए के मकान में रहता हूं. मेरे दुकान के बगल में ही महेशखूंट थाना क्षेत्र के इंग्लिश बन्नी निवासी सुधीर जयसवाल का खाद बीज का दुकान है वे भी […]

बिहपुर: बिहपुर में पुलिस द्वारा की गई हत्या मामले में दरोगा फ़रार घोषित, किसी भी समय हो सकती हैं गिरप्तारी GS NEWS

B BABUL0

आशुतोष की पिटाई कर हत्या मामले में आरोपित दारोगा रंजीत कुमार सहित बिहपुर थाने में प्रतिनियुक्त दो होमगार्ड और एक चौकीदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए जांच के बाद नवगछिया पुलिस ने फरार दारोगा रंजीत कुमार को फरारी घोषित कर दिया है. मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम दारोगा रंजीत कुमार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. पुलिस का दावा है जल्द ही रंजीत कुमार को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा. मामले में एक एसआईटी का गठन किया गया है जिसमें नवगछिया के एसडीपीओ दिलीप कुमार, नवगछिया बिहपुर के सर्किल इंस्पेक्टर, खरीक के थाना अध्यक्ष वह अन्य पुलिस पदाधिकारियों को शामिल किया गया है. इधर मामले में वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए विधि विज्ञान […]